अमरनाथ यात्रा की सम्पूर्ण जानकारियाँ। 2023 Amarnath Yatra in Hindi



2023 अमरनाथ यात्रा की सम्पूर्ण जानकारियाँ। 2023 Amarnath Yatra in Hindi


Amarnath yatra 2023
Image credit - aajtak. In


नमस्कार दोस्तो आज मे आपको अपने इस लेख मे भारत की सबसे बड़ी और सबसे कठिन अमरनाथ यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी देने वाला हूँ। 



2023 मे अमरनाथ यात्रा कब से शुरू होगी और 2023 मे अमरनाथ यात्रा के राजिस्टरशं कैसे होंगे ये यात्रा कितने दिनों तक चलेगी। ऐसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ आपको अपने इस लेख मे देने वाला हूँ। इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।।


अमरनाथ गुफा की जानकारी। 

Amarnath yatra 2023
Image credit - India. Com


श्री अमरनाथ गुफा बाबा शिव का धाम माना जाता है। ऐसा कहते है कि यहाँ पर साक्षात भगवान  शिव विराजमान हैं। अमरनाथ गुफा में हर साल बर्फीली बूंदों से शिव लिंग अपने आप बनता है, ऐसा होना किसी दैवीय चमत्कार से कम नही है। 


इस अमरनाथ यात्रा के लिए श्राधालु भारत के सभी कोनो से दर्शन के लिए पहुंचते हैं. कहते है कि इसी गुफा में भगवान शिव जी ने माता पार्वती को अमर होने का रहस्य बताया था। इस गुफा में आपको कबूतरों का एक जोड़ा भी मौजूद है, जो अमर हो चुके है। इस जोड़े के दर्शन कभी दुर्लभ होते है और जिनको होते है उन्हे भाग्यवान माना जाता है।



2023 मे अमरनाथ यात्रा कब से शुरू होगी? 


2023 मे अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। 2023 मे अमरनाथ यात्रा पूरे 62 दिनों तक चलने वाली है। इस यात्रा की सभी देख रेखा Shrine Board के द्वारा की जाती है। ये यात्रा 34 किमी की होती है जिसे भक्त पैदल चल कर पूरी करते है। 



2023 मे अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन कब से और कैसे होंगे? 



अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण 17 अप्रैल 2023  से शुरू हो चुके है। पंजीकरण करने के लिए आपको Shrine Board की इस website पर https://jksasb.nic.in/जाना होगा। 


लेकिन उससे पहले आपको इस यात्रा पर जाने के लिए Shrine Board के द्वारा दी गयी मेडिकल करने वाले हॉस्पिटल और डॉक्टर की लिस्ट जारी की है। जिनके द्वारा आपको सबसे पहले अपना मेडिकल टेस्ट करवाना होगा। 


मेडिकल टेस्ट करने के बाद आपको जिस मेडिकल फॉर्म पर आपको डॉक्टर के हस्ताक्षर और स्टेंप लेने है वो फॉर्म आप यहाँ से Download कर सकते है। 


और अगर आपको अपना पंजीकरण ऑफ लाइन करवाना है तो Shrine Board ने bank की लिस्ट जारी की जिनके द्वारा आप अपना पंजीकरण करवा सकते है। बैंक की लिस्ट आप DOWNLOAD यहाँ से कर सकते हैं। 


ऑफ लाइन पंजीकरण के लिए आप फॉर्म यह से Download कर सकते है।



अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे पहुँचे। 


श्री अमरनाथ यात्रा के लिए दो रास्ते है पहला  PAHALGAAM  और दूसरा BALTAL। 


सबसे पहले आपको अपनी यात्रा की तारिक ( DATE) चेक करनी है। यात्रा की तारिक अगर आपकी 5 जुलाई की है। तो आपको 3 जुलाई को आपको जम्मू पहुँचना होगा। 


जम्मू के लिए आप अपने नजदीकी रेलवे  के द्वारा पहुँच सकते है। जम्मू से ही अमरनाथ यात्रियों के भगवती केम्प के लिए बसे चलती जिनके जरिये आप भगवती केम्प पहुुंचेगे।


भगवती केम्प मे आपको अगले दिन के लिए बस की टिकट बुक करवानी है जहाँ से भी आपकी यात्रा शुरू होगी BALTAL या PAHALGAM के लिए अगले दिन बसे सुबह जायेगी तो अपना टिकट समय से करवा ले। तो आपको अपनी बस कि टिकट उसी जगह की लेनी है जहाँ से आपकी यात्रा शुरू होगी। 


Baltal या Pahalgam आप 4 जुलाई की साम तक पहुचेंगे। यहाँ पहुँचने के बाद आपकी यात्रा 5 जुलाई से शुरू हो जायेगी। यहाँ से आपकी यात्रा प्रारंभ होती है।



अमरनाथ यात्रा के लिए कितने दिन लगेंगे? 


अमरनाथ यात्रा अगर आप पहलगाम से शुरू करते है। तो । 


* चंदन बाड़ी चेक पोस्ट से 5 जुलाई की एंट्री डेट जो आपके परमिट पर लिखी होंगी। 


* 3 तारिक को आपको जम्मू पहुँचना होगा दोपहर तक जम्मू से भगवती केम्प पहुँचना और आगले दिन के लिए बस की टिकट बुक करनी। 


* 4 तारिक को सुबह बसो के जत्थे के साथ साथ तक पहलगाम पहुँचना। 


* अगले दिन सुबह 5 तारिक को चंदन बाड़ी के लिए जाना। 


* 5 - 6 - 7  को यात्रा और 7 को अमरनाथ के दर्शन होंगे। 


* 8 तारिक को वापस Balatal आना। 


* 9 तारिक को Baltal से जम्मू वापस आना। 


आप अपना वापसी का रिजर्वेशन 9 तारिक रात का करवा सकते हो नही तो अगले दिन 10 तारिक का टिकट करवा सकते है।



अमरनाथ यात्रा मे कितना खर्चा होने वाला है। 


आपका इस यात्रा पर जो खर्चा होगा वो मे जम्मू के बाद से बताने वाला हूँ। 5000 से 6000 हजार तक होने वाला है। आपका जो भी खर्च होगा वो टेंट मे रुकने और भगवती केम्प से पलगाँव की बस का टिकट और वापस Baltal से जम्मू तक की बस की टिकट का खर्च होगा।


अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो मुझे कमेंट मे जरूर बताएं।

No comments:

Powered by Blogger.