PLACES IN LANSDOWNE |

 LANSDOWNE TOURIST PLACES IN HINDI | लैंसडाउन पर्यटन स्थल  


उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित LANSDOWNE एक छावनी शहर है। यह जगह गढ़वाल का बेहद खूबसूरत HILL STATION है जिसकी समुन्द्र तल से ऊँचाई 1706 मीटर है यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही अच्छी है। LANSDOWNE TOURIST PLACE होने के साथ ही राइफल्स के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ की चारों ओर फैली हरियाली और ऊँचे ऊँचे पहाड़ एक अलग ही मनोरम दुनिया का एहसास कराती है। LANSDOWNE को अंग्रेजों ने पहाड़ों को काट कर बसाया था यहाँ का मौसम पुरे साल ही अच्छा रहता है। 


Places to visit in lansdowne


इस खूबसूरत HILL STATION को 1887 में अंग्रेजों ने बसाया था। इस समय के वायसराय ऑफ़ इंडिया लॉर्ड LANSDOWNE के नाम पर ही रखा गया था। वैसे इसका असली नाम कालूडांडा है यहाँ आपको राइफल्स वॉर मेमोरियल और रेजिमेंट म्यूजियम देखने को मिल जायँगे। LANSDOWNE में चारों ओर फैली प्राकृतिक की सुंदरता में बहुत कुछ है देखने के लिए जिनमे चारों ओर फैले बर्फ से ढके हुए पहाड़ और ऊँचे ऊँचे पेड़ है देवदारों के जंगलों से घिरा हुआ ये HILL STATION पर्यटकों को हमेशा अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। 



PLACES TO VISIT IN LANSDOWNE IN HINDI | Tourist Places near me | लैंसडॉउन में देखने लायक जगहें 

* NEARBY PLACES 


* St. Mary Church IN HINDI | सेंट मैरी चर्च :


जैसा की मेने बताया की LANSDOWNE  HILL STATION को अंग्रेजों ने बसाया था उसी समय यहाँ पर उन्होंने धार्मिक स्थल भी बनवाया था वर्तमान समय में अंग्रेजों की बनायीं हुई इमारतें देश के अलग अलग हिस्सों में देखने को मिल ही जाती हैं। और यह चर्च 1895 में बनाई गयी एक बेहद खूबसूरत संरचना हैं। सेंट मैरी चर्च LANSDOWNE के टिप एन टॉप पहाड़ के केंद्र में स्थित है। वर्तमान समय में इस चर्च को रीडिंग कार्यलय में बदल दिया गया है। इस चर्च की बनावट ही यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है इस चर्च में देखने के लिए इसकी दीवारों की बनावट और इस चर्च की रंग बिरंगी खिड़कियाँ है 


* Tadkeshwar Mahadev Temple IN HINDI | तारकेश्वर महादेव मंदिर :


LANSDOWNE में सभी घूमने वाली जगहों में से सबसे ज्यादा प्रसिद्ध तारकेश्वर महादेव का मंदिर है। जो की समुन्द्र तल से लगभग 2092 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है भगवान भोलेनाथ को समर्पित यह मंदिर घने पहाड़ो से घिरा हुआ है जो की LANSDOWNE की DERIHAAL रोड पर स्थित है यह मंदिर देश के सबसे प्राचीन सिद्ध पीठो में से एक है। और हिन्दुओं के लिए आस्था का मुख्य केंद्र है तारकेश्वर महादेव का मंदिर मुख्य शहर से 1 घंटे की दुरी पर स्थित है और यहाँ आप साल के किसी भी महीने में यहाँ आ सकते हैं और प्राकृतिक के सौन्दर्य का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।



 


* TIP N TOP  IN HINDI | टिप एन टॉप : 


टिप एन टॉप जिसको टिफिन टॉप के नाम से भी जाना जाता है यह जगह ट्रैकिंग प्रेमियों को बहुत पसंद आती है तो अगर आप भी ट्रैकिंग के शौकीन है तो LANSDOWNE के TIP N TOP एक बार जरूर घूमने आयें। यहाँ के बर्फ से ढके हुए चारों तरफ के ऊँचे ऊँचे पहाड़ जो देखने में बहुत ही सुन्दर लगते है यहाँ से त्रिशूल और चौखंबा पहाड़ों की शृंखलाएँ भी दिखाई देती हैं। और इस जगह की सबसे अच्छी बात जो आप भी कभी मत भूलना यहाँ का सूर्योदय और सूर्यास्त जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता है।  


* DARWAN SINGH MUSEUM LANSDOWNE IN HINDI | दरवान सिंह संग्रालय लैंसडाउन : 


लैंसडाउन में आप दरवान सिंह संग्रालय भी घूमने जा सकते हैं ये एक युद्ध म्यूजियम है जो शहर के केंद्र में स्थित है। इस म्यूजियम के अंदर आपको गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट द्वारा किये युद्ध की बहुत यादगार चीजे देखने को मिलेंगी। ये एक इकलौता MUSEUM है जो भारतीय सेना के द्वारा प्रवंधित है जिसके अंदर यहाँ आने वालो को इसे देखने की इजाजत दी जाती है। इस MUSEUM में आपको बहुत सी प्राचीन वस्तुएं और अच्छी कलाकृतियाँ भी देखने को मिल जाएँगी। 


* HAWAGHAR IN HINDI | हवाघर : 


लैंसडाउन की ये खूबसूरत जगह ज्यादातर उन लोगो को पसंद आती है जिन्हे ऊंचाई से बर्फ की पहाड़ियों को देखना अच्छा लगता है ये जगह उन लोगों के किसी तोहफे से कमा होगी ,और इस जगह पर जाकर आप अच्छी ट्रैकिंग भी कर सकतें हैं जयहरिकल और खैबर पास रूट ट्रैकिंग के लिए बहुत ही अच्छा है। 



BEST TIME TO VISIT LANSDOWNE IN HINDI | SNOWFALL TIME  IN LANSDOWNE IN HINDI | लैंसडाउन की यात्रा और बर्फ़बारी देखने के लिए सबसे अच्छा समय 





लैंसडाउन वैसे तो इस खूबसूरत जगह पर कभी भी जाया जा सकता है क्यूंकि यहाँ का मौसम हमेशा ही बहुत अच्छा रहता है , वैसे यहाँ घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से नवंबर के महीने की ही होता है और अगर आपको बर्फ़बारी का आनंद भी लेना हो तो नवंबर से जनवरी के बीच आप कभी भी जा सकतें हैं।


* और पढ़े : औली घूमने के लिए सभी जरुरी जानकारियाँ 


HOW TO REACH LANSDOWNE IN HINDI | लैंसडाउन कैसे पहुँचें 

लैंसडाउन तक पहुँचने के लिए आपको सड़क मार्ग , रेल मार्ग या फिर हवाई मार्ग ये तीनो मार्ग के लिए साधन आसानी से मिल जायँगे। 


* सड़क मार्ग 

 उत्तराखंड कई बड़े शहरों से राज मार्गों से जुड़ा हुआ है जिनमे दिल्ली ,चंडीगढ़ भी है ये राज मार्ग देहरादून , हरिद्वार और मसूरी से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं लैंसडाउन पहुँचने के लिए आपको इन मार्गों से बस सर्विस आसानी से मिल जाएगी। या फिर इन्ही मार्गों  की सहायता से आप अपने वाहन कार बाइक से भी पहुँच सकतें हैं। 


* रेल मार्ग 

लैंसडाउन के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कोटद्वार का है ये रेलवे स्टेशन लैंसडाउन से लगभग 40 किलोमीटर की दुरी पर है। ये रेलवे स्टेशन कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है आप यहाँ से लैंसडाउन के लिए टैक्सी की सुविधा ले सकतें जो आपको यहाँ आसानी से जाएगी। 


* हवाई मार्ग 

जॉली ग्रान्ट हवाई अड्डा देहरादून में स्थित लैंसडाउन के सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है जो लगभग 145 किलोमीटर की दुरी पर है देहरादून के इस हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए दिल्ली से रोज नियमित समय से उडानों की सेवा उपलब्ध है। जॉली ग्रांट से लैंसडाउन तक के लिए आपको यहाँ से टैक्सी मिल जाएगी जिसकी मदद से आप लैंसडाउन तक पहुँच सकतें हैं। 





मेरे इस आर्टिकल में लेंसडाउन से जुडी सभी जानकारियाँ अगर आपको अच्छी लगी हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बातयें। धन्यवाद आपका TOURIST DOST . 


No comments:

Powered by Blogger.