ब्रह्मा मंदिर पुष्कर। BRAHMA TEMPLE PUSHKAR
ब्रह्मा मंदिर पुष्कर। BRAHMA TEMPLE PUSHKAR
नमस्कार दोस्तों आज में आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बतायूंगा जो पुरे भारत में ही नहीं पुरे संसार में एक ही इकलौता मंदिर है। जी हाँ में राजस्थान के पुष्कर में स्थित ब्रह्मा जी के इकलौते मंदिर के बारे में बतायूंगा।
और पढ़े : हरिद्वार का प्राचीन इतिहास।
राजस्थान अपने बहुत सारे पर्यटन स्थलों की वजह से बहुत प्रशिद्ध है लेकिन यहाँ जो सबसे ज्यादा प्रशिद्ध है वो है पुष्कर मेला और पुष्कर में ही ब्रह्मा जी एक इकलौता मंदिर है जो इस जगह को और भी विख्यात बनाता है। मंदिर के साथ में ही पुष्कर झील भी है जहाँ हर साल अनेको तीर्थयात्री और पर्यटक इस जगह पर मंदिर के दर्शन करने और इस पवित्र झील में डुबकी लगाने आते हैं। और सबसे अहम बात पुष्कर में ही वो पाँच कुंड भी मौजूद है जो पांडवों ने अपने अज्ञात वास के दौरान यहाँ पर निर्मित किये थे , ये पाँचों कुंड पुष्कर से पूर्व की ओर नाग पहाड़ी पर स्थित हैं।
और पढ़े : ऋषिकेश में घूमने लायक जगहें।
एक पौराणिक कथा के अनुसार जब ब्रह्म जी ने पृथ्वी पर यज्ञ किया था और उस यज्ञ में ब्रह्मा जी को अपनी पत्नी के साथ बैठना तय हुआ था लेकिन ब्रह्मा जी की पत्नी माता सावित्री यज्ञ में शुभ महूर्त पर नहीं पहुँच पा रही थीं। और सभी देवी देवता पहुँच चुके थे। शुभ महूर्त निकला जा रहा था तभी ब्रह्मा जी ने स्थानीय कन्या से विवाह कर उनके साथ उस यज्ञ में बैठ गए थे। और तभी माता सावित्री वहाँ पहुँच गयी उन्होंने ब्रह्मा जी के साथ उस यज्ञ में किसी ओर को बैठा देख उन्हें क्रोध आ गया ओर क्रोध में उन्होंने ब्रह्मा जी को श्राप दे दिया की आप भगवान होते हुए भी कभी आपकी पूजा नहीं होगी। यज्ञ में उपस्थित सभी देवताओं ने माता को अपने क्रोध को शांत करने के लिए कहा और छमा याचना करने बाद माता का क्रोध शांत हुआ फिर माता ने ब्रह्मा जी को कहा की आपकी पूजा इस पृथ्वी पर इसी जगह की जाएगी और कहीं नही। इतना कहने के बाद यही के रत्नागिरी पर्वत पर जाकर तपस्या में लीन हो गयी थी। यहाँ आज भी माता सावित्री का मंदिर आपको देखने को मिल जायेगा।
इस पौराणिक कथा के अनुसार ये बात सच भी है क्यूंकि ब्रह्मा जी पुष्कर जैसा मंदिर कही ओर नहीं है और ब्रह्मा जी की पूजा भी सिर्फ इसी जगह की जाती है कहीं और नहीं।
पुष्कर में घूमने लायक जगहें। PLACES TO VISIT IN PUSHKAR | Tourist Places near me
PUSHKAR IMAGES |
और पढ़े : केदारनाथ यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी।
* मन महल
* वराह घाट
* रणजी मंदिर
* वराह मंदिर
* ऊँट मेला
* सवित्री मंदिर
* पुष्कर झील
* नाग पहाड़
अगर आप पुष्कर ब्रह्मा जी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो आपको इन सभी जगहों पर एक बार जरूर जाना चाहिए। क्यूँकि ये सभी जगह ब्रह्मा जी पूजा से जुडी हुई हैं। आपको ओर करीब से पता चलेगा की पुष्कर में ही क्यों ब्रह्मा जी पूजा होती है। तो आप इन सभी जगहों पर जरूर जाएँ।
पुष्कर पहुँचे कैसे। HOW TO REACH PUSHKAR
PUSHKAR IMAGES |
* ट्रेन से : -
ट्रेन से आप बहुत आसानी से पुष्कर पहुँच सकते हो पुष्कर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन अजमेर जंक्शन है ये जंक्शन देश के कई बड़े राज्यों से जुड़ा हुआ है। यहाँ पहुँचने के बाद आपको यहाँ से पुष्कर तक के लिए बस या टैक्सी आसानी से मिल जाएगी जिसके जरिये आप पुष्कर पहुंच सकते हैं। अजमेर से पुष्कर की दुरी लगभग 15 किलोमीटर है।
* हवाई जहाज से :-
हवाई जहाज से अगर आप पुष्कर जाना चाहते है तो आपको सबसे पहले पुष्कर के नजदीकी हवाई अड्डे जोकि सांगानेर में है जो पुष्कर से लगभग 150 किलोमीटर की दुरी पर आपको यहाँ से बस या टैक्सी पुष्कर तक के आसानी से मिल जाएगी जिससे आप पुष्कर आसानी से पहुँच जायेंगे।
और पढ़े :-
* वैष्णो देवी यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी।
* हिडिम्बा देवी मंदिर का इतिहास।
No comments: