टॉप 10 प्रयागराज में घूमने की जगह। महत्वपूर्ण जानकारियां। टॉप 10 प्रयागराज में घूमने की जगह। महत्वपूर्ण जानकारियां। (Prayagraj me ghumne ki jagah) Travel Guide 2025
प्रयागराज उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक और धार्मिक शहर है , यहां 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ज्योतिर्लिंग यहाँ पर है। ये शहर अपनी आध्यात्मिक महत्ता, और तीन नदियों के संगम के लिए जानी जाने वाली जगह है, हर साल लाखों पर्यटक यहाँ घूमने आते हैं।
और अगर आप भी प्रयागराज की घूमने की तैयारी में है, तो में आपको यहां की टॉप 10 प्रयागराज में घूमने की जगह के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारियां अपने इस आर्टिकल में देने वाला हूं।
टॉप 10 प्रयागराज में घूमने की जगहें। (Best Places to Visit in Prayagraj) Prayagraj me ghumne ki jagah in hindi
1. त्रिवेणी संगम-प्रयागराज का पवित्र तीर्थ स्थल।
प्रयागराज की शान त्रिवेणी संगम है, यहां पर गंगा, यमुना और सरस्वती इन तीनों नदियों का संगम होता है। यहां पर स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य देखने लायक होता है। यह पर आप बोटिंग का अनुभव बहुत ही सुखद और यादगार बना देता है। और इसी संगम पर कुंभ मेले का आयोजन भी किया जाता है , जिस दौरान यहां करोड़ों का श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ये नजारा देखने लायक होता है।
2. इलाहाबाद किला।
अकबर का यह शानदार किला त्रिवेणी संगम के नज़दीक ही स्थित है, इलाहाबाद का किला मुग़ल वास्तुकला का एक बेहतर उदाहरण है। इस बारे में कुछ जानकारी सेना के अधीन है, लेकिन यहां का अशोक स्तंभ, पातालपुरी मंदिर और अक्षयवट वृक्ष का आकर्षण करते हैं। जहां आप घूमने आ सकते है।
3. आनंद भवन - नेहरू परिवार की विरासत।
इंदिरा गांधी के जन्म स्थल आनंद भवन का प्रयागराज के इतिहास में खास स्थान है। ये नेहरू परिवार का पुराना निवास था, जिसे अब संग्रहालय में बदल दिया गया है। यहां आपको भारत की आजादी की लड़ाई से जुड़ी कुछ यादें देखने को मिलेंगी।
4. खुसरो बाग।
मुगल काल का सुंदर बाग खुसरो बाग अपनी शानदार मुगल शैली की वास्तुकला और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां शाह बेगम, खुसरो और निठार बेगम के मकबरे मौजूद हैं। फोटोग्राफी और प्रकृति प्रेमियों के लिए ये एक परफेक्ट जगह है।
5. चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क (अल्फ्रेड पार्क)
इतिहास की गवाही ब्रिटिश काल का ये बड़ा पार्क, जिसे अब चंद्रशेखर आज़ाद पार्क कहा जाता है, आज़ाद जी की शहीदी से जुडा हुआ है। यहां उनका स्मारक भी बना हुआ है। सुबह/शाम की सैर के लिए भी ये शानदार जगह है।
6. हनुमान मंदिर।
लेते हुए हनुमान जी के दर्शन संगम के पास स्थित बड़े हनुमान मंदिर प्रयागराज का एक बहुत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां हनुमान जी की मूर्ति स्थापित है, जो अपने आप में अनोखी है।
7. अक्षयवट वृक्ष।
अमर वृक्ष का दर्शन अक्षयवट, जो इलाहाबाद किले के अंदर स्थित है, एक पवित्र वृक्ष है जिसके बारे में कथाये है कि ये कभी नाश नहीं होता। तीर्थयात्रियों के लिए यहां का दर्शन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
8. ऑल सेंट्स कैथेड्रल चर्च।
गोथिक वास्तुकला का शाहकार 1887 में बनाया गया ऑल सेंट्स कैथेड्रल एक ब्रिटिश काल का चर्च है। इस्का गोथिक शैली की वास्तुकला और शांत वातावरण इसे प्रयागराज के आकर्षक स्थानों में शामिल करता है।
9. मिंटो पार्क (माधव पार्क)।
नदी के अदभुद नज़ारे का मजा यमुना के किनारे स्थित ये पार्क शाम को घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां से रिवरफ्रंट का सूर्यास्त का दृश्य बहुत सुंदर दिखता है।
10. बोटैनिकल गार्डन।
प्रकृति प्रेमियों के लिए एक सुंदर जगह। इसके अंदर हरियाली, फूलों की विविधता और शांत वातावरण मिलता है। एक बार आपको यहां भी जरूर जाना चाहिए।
1 दिन के लिए प्रयागराज में घूमने की जगह । कैसे घूमे।
प्रयागराज 1 दिन की यात्रा (छोटा और उत्तम)
सुबह * त्रिवेणी संगम * बड़े हनुमान मंदिर *इलाहाबाद किला +अक्षयवट।
दोपहर * आनंद भवन * दोपहर का भोजन सिविल लाइंस में।
शाम * खुसरो बाग *चंद्रशेखर आज़ाद पार्क * मिंटो पार्क सूर्यास्त दृश्य।
2 दिन के लिए प्रयागराज में घूमने की जगह। कैसे घूमे।
दिन 1
त्रिवेणी संगम।
हनुमान मंदिर।
इलाहाबाद का किला।
आनंद भवन।
स्वराज भवन।
खुसरो बाग।
अल्फ्रेड पार्क।
दिन 2
ऑल सेंट्स कैथेड्रल।
रसूलाबाद घाट।
न्यू यमुना ब्रिज फोटोग्राफी।
सिविल लाइंस लंच।
मिंटो पार्क सूर्यास्त।
55555
प्रयागराज में घूमने की जगह के लिए कुछ मेरी टिप्स। (Travel Tips for Prayagraj)
प्रयागराज में घूमने का सबसे अच्छा समय।
अक्टूबर से मार्च (ठंड के मौसम में सबसे अच्छा अनुभव)
कुंभ/माघ मेला के दौरान लोग अधिक आते हैं
गर्मियों में दोपहर में गर्मी काफी रहती है
प्रयागराज कैसे पहुँचें?
निकटतम हवाई अड्डा: प्रयागराज एयरपोर्ट
रेल मार्ग: प्रयागराज जंक्शन, रामबाग, प्रयाग स्टेशन
सड़क मार्ग: NH-19 से अच्छी कनेक्टिविटी
कहाँ रुके?
सिविल लाइंस: आधुनिक होटल
संगम क्षेत्र: धार्मिक पर्यटकों के लिए
FAQ.
1. प्रयागराज में कौन-कौन सी प्रसिद्ध जगहें हैं?
त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद किला, आनंद भवन, खुसरो बाग, नैनी ब्रिज, सरस्वती घाट प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।
2. प्रयागराज घूमने का सबसे अच्छा समय कब है?
अक्टूबर से मार्च के बीच मौसम सुहावना रहता है और पर्यटन के लिए उत्तम समय है। प्रयागराज घूमने का सबसे अच्छा समय यही माना जाता है।
3. प्रयागराज किस चीज़ के लिए प्रसिद्ध है?
कुंभ मेला, संगम, ऐतिहासिक स्मारक, मुगल वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।
4. क्या प्रयागराज एक दिन में घूम सकते हैं?
जी हाँ, मुख्य स्थल जैसे संगम, आनंद भवन, किला और हनुमान मंदिर एक दिन में देखे जा सकते हैं।
प्रयागराज एक ऐसा शहर है जहां धार्मिक श्रद्धा, इतिहास, प्रकृति और वास्तुकला सबका आदर्श संगम मिलता है। चाहे आप धार्मिक यात्रा पर हों या दर्शनीय स्थलों की यात्रा की योजना बना रहे हों, प्रयागराज में घूमने की जगह जिनके बारे में प्रयागराज की ये जगहें आपको एक यादगार अनुभव देंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: