टॉप 10 ] मनाली के पास घूमने लायक जगहें | Places to visit near Manali
भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली प्रकृति, बर्फीली चोटियों और रोमांचक गतिविधियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। मनाली सभी मौसम में यात्रियों को आकर्षित करता है, लेकिन इसके आसपास भी कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहाँ जाकर आप अपनी यात्रा को और यादगार बना सकते हैं। इन स्थलों में हर प्रकार के पर्यटकों के लिए कुछ-न-कुछ अवश्य है—चाहे आप परिवार के साथ हों, दोस्तों के साथ एडवेंचर पर हों, या हनीमून पर आए हों।
में टूरिस्ट दोस्त इस लेख में में आपको मनाली के पास घूमने लायक प्रमुख पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी दूंगा, ताकि आप अपनी अगली मनाली यात्रा को और भी रोमांचक बना सकें।
मनाली के पास घूमने की बेहतरीन जगहें । Placea to visit near manali
1. सोलांग वैली (Solang Valley) – साहसिक गतिविधियों का गढ़।
हिमाचल प्रदेश के मनाली के पास स्थित एक बेहद खूबसूरत और मनाली का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इसे सोलांग नाला भी कहते है। यहाँ बर्फीले पहाड़, हरी-भरी घाटियाँ और ढेरों एडवेंचर एक्टिविटीज़ इस जगह की खासियत हैं। सोलांग वैली रोमांच प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसी है। यहां पैराग्लाइडिंग, ज़ॉर्बिंग, स्कीइंग, ट्रेकिंग और रोपवे जैसी गतिविधियाँ लोगों को आकर्षित करती हैं। मनाली से दूरी: लगभग 15 किमी
यह भी पढ़ें : "Himachal में घूमने की 10 जगहें"
यहाँ क्या करें? things to do near manali?
पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं।
स्कीइंग (सर्दियों में) कर सकते हैं।
केबल कार राइड भी कर कर सकते हैं।
स्नो बाइकिंग भी चला सकते हैं।
2. रोहतांग पास (Rohtang Pass) – बर्फीले रोमांच का द्वार
हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध और रोमांचक हिल स्टेशनों में से एक है। इसे लाहौल–स्पीति घाटी का प्रवेश द्वार भी कहा है। ये जगह अपनी बर्फीली चोटियों, स्कीइंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स, और मनोहारी दृश्यावलियों के लिए प्रसिद्ध है। यह जगह बर्फ प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए किसी सपने से कम नहीं। यहां साल के ज्यादातर समय बर्फ देखने को मिलती है और दृश्य बेहद मनमोहक होते हैं। मनाली से दूरी: 50 किमी।
3. नग्गर कैसल (Naggar Castle) – इतिहास और कला का संगम।
मनाली के पास स्थित एक ऐतिहासिक और बहुत सुंदर किला है। यह कुल्लू घाटी की सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण धरोहरों में से एक है। किले की वास्तुकला, प्राकृतिक लोकेशन और आसपास का शांत माहौल इसे एक अनोखा पर्यटन स्थल बनाता हैं। यह प्राचीन किला हिमाचल की स्थापत्य कला का बेहतरीन नमूना है। यहां से हिमालय के दृश्य अद्भुत देखने को मिलते हैं।मनाली से दूरी: लगभग 23 किमी
4. हिडिम्बा देवी मंदिर (Hadimba Devi Temple)
मनाली का सबसे प्रसिद्ध और सुंदर मंदिरों में से एक है। इसे यह की स्थानीय भाषा में ढुंगरी मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर पांडवों की कथा से जुड़ी भीम की पत्नी हिडिम्बा देवी को समर्पित है और अपनी अनोखी वास्तुकला और देवदार के घने जंगलों के बीच स्थित शांत वातावरण के लिए बहुत प्रसिद्ध है। ये जगह पूजा, शांति और फोटोग्राफी के लिए यह अच्छी जगह है।
यह भी पढ़ें : हिडिंबा देवी मंदिर की सम्पूर्ण जानकारी।
5. वशिष्ठ हॉट वाटर स्प्रिंग्स (Vashisht Hot Water Springs) – प्राकृतिक गर्म जल कुंड।
मनाली के पास स्थित एक प्रसिद्ध प्राकृतिक गर्म पानी का झरना है। ये जगह अपने औषधीय गुणों, शांत वातावरण, और वशिष्ठ मंदिर परिसर के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों में बहुत लोकप्रिय है।यहाँ पर प्राकृतिक गर्म पानी के सोते हैं, यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां स्नान करने से कई रोग ठीक हो जाते है। मनाली से दूरी: लगभग 6 किमी
6. कसोल (Kasol)– मिनी इज़रायल ऑफ इंडिया ।
कुल्लू जिले में पार्वती घाटी के किनारे बसा एक बेहद खूबसूरत, शांत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इसे “मिनी इज़राइल” भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ इज़राइली पर्यटकों की संख्या बहुत ज्यादा रहती है। कसोल शांत वातावरण, नदियों, कैफे और ट्रेकिंग के लिए प्रसिद्ध है। मनाली से दूरी: लगभग 76 किमी
यह भी पढ़ें : "Kasol Travel Guide"
7. मनु मंदिर (Manu Temple) – ऋषि मनु का पवित्र स्थल।
हिमाचल प्रदेश के मनाली जिले में स्थित एक पवित्र और ऐतिहासिक मंदिर है, ये मंदिर मनु ऋषि को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि मनु ऋषि ने महाप्रलय के बाद इसी स्थान पर मानव जाति का पुनः सृजन किया था, इसलिए यह स्थल धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ये जगह शांत वातावरण और आध्यात्मिक अनुभव के लिए सबसे श्रेष्ठ है।
8. जोगिनी वॉटरफॉल (Jogini Waterfall)
मनाली के सबसे सुंदर और शांत प्राकृतिक स्थलों में से एक है। यह वशिष्ठ गाँव के पास स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और हल्के-फुल्के ट्रेक के लिए मशहूर है। अगर आप ट्रेकिंग लवर हो तो ये जगह आपके लिए अच्छी है, यहां एक छोटा लेकिन रोमांचक ट्रेक, जहाँ पहुँचते ही झरने की गूंज मन को ताजगी से भर देती है।
9. खीरगंगा ट्रेक (Kheerganga Trek)
पार्वती घाटी का सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत ट्रेक है। ये ट्रेक अपने प्राकृतिक दृश्यों, जंगलों, झरनों और सबसे खास — खीरगंगा के प्राकृतिक गर्म पानी के कुंड (Hot Spring) के लिए प्रसिद्ध है। यह ट्रेक शुरुआती लोगों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। ये जगह भी ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए अच्छी हैं, इस जगह आप एक बार जरूर जाए।
10. मलाणा (Malana) – मनाली का रहस्यमयी गाँव
हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में स्थित एक प्राचीन, रहस्यमयी और बेहद अनोखा गाँव है। ये गाँव अपनी अद्वितीय संस्कृति, यहां के लोकल नियमों जैसे - किसी के घर की दीवार, मंदिर या व्यक्ति को छूना सख्त मना है , सुंदर प्राकृतिक दृश्य, और मलाणा क्रीम (दुनिया की मशहूर हैश किस्म) के लिए जाना जाता है। यहाँ के स्थानीय लोग खुद को अलेक्ज़ेंडर द ग्रेट (सिकंदर) के वंशज बताते हैं। ये गांव यहाँ की संस्कृति, रीति-रिवाज और प्राकृतिक सौंदर्य पूरी तरह अलग ही सुंदरता का अनुभव करवाती इतना दूर आने के बाद आपको एक बार यह भी आना चाहिए।
मनाली घूमने का सबसे अच्छा समय (Best time to visit in manali)
मनाली घूमने का सबसे अच्छा समय मौसम और आपके घूमने के उद्देश्य पर निर्भर करता है—चाहे आप बर्फ देखने जाएँ, ट्रेकिंग करें या एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लें।
अप्रैल से जून → आराम से घूमना, एडवेंचर और ट्रेकिंग करने के आसान समय।
सितंबर से नवंबर → साफ मौसम, भीड़ कम, फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन समय।
दिसंबर से फरवरी →बर्फबारी का मज़ा लेने के लिए सही समय है और हनीमून के सबसे बेस्ट टाइम होता है।
मनाली कैसे पहुंचें (How to reach manali)
मनाली (Manali) हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जो adventure, प्राकृतिक सुंदरता और ट्रेकिंग के लिए मशहूर है। यहाँ पहुँचने के लिए कई विकल्प हैं जिनमें —हवाई, रेल और सड़क मार्ग से।
हवाई मार्ग (By Air)
नज़दीकी एयरपोर्ट: कुल्लू–मनाली एयरपोर्ट जो कि (भुंतर) है।
दूरी: मनाली से लगभग 50 किलोमीटर
एयरपोर्ट से टैक्सी या बस द्वारा मनाली आसानी से पहुँचा जा सकता है।
मुख्य कनेक्टिंग एयरपोर्ट्स: दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर है।
रेल मार्ग (By Train)
मनाली का कोई सीधा रेलवे स्टेशन नहीं है यहां का सबसे नज़दीकी प्रमुख स्टेशन: जोगिंदर नगर है जो (लगभग 136 किमी) दूर है।
जोगिंदर नगर से टैक्सी या बस द्वारा मनाली आसानी से पहुँचा जा सकता है।
दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य बड़े शहरों से ट्रेन द्वारा जोगिंदर नगर तक पहुँचना आसान है।
सड़क मार्ग (By Road)
मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 3 (NH3) से जुड़ा है, सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है:
दिल्ली से मनाली: लगभग 550 किमी (12–14 घंटे)
चंडीगढ़ से मनाली: लगभग 310 किमी (8–10 घंटे)
जालंधर/लुधियाना से मनाली: लगभग 300 किमी
अन्य विकल्प: प्राइवेट टैक्सी, हिमाचल रोडवेज बस या Volvo AC बस
यात्रा सुझाव (Travel Tips)
ऑनलाइन होटल बुकिंग पहले से ही कर लें।
गर्म कपड़े साथ जरूर रखें।
यहां पर ऊंचाई पर सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
मौसम की जानकारी लेकर ही निकलें।
पहाड़ी सड़कें हैं, इसलिए ड्राइव सावधानी से करें।
सर्दियों में बर्फ और सड़क बंद होने की संभावना अधिक होती है
मनाली पहुँचने के लिए सबसे आरामदायक: हवाई + टैक्सी
बजट में यात्रा के लिए: बस सेवा है।
पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्र. मनाली घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
उ. सर्दियों में बर्फ देखने और एडवेंचर करने के लिए दिसंबर से फरवरी तथा सामान्य यात्रा के लिए मार्च से जून सर्वश्रेष्ठ समय है।
प्र. क्या मनाली में बर्फ मिलती है?
उ. हाँ, विशेषकर रोहतांग पास और सोलांग वैली में।
मनाली केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह ऐसा अनुभव है जिसे हर कोई जिंदगी में एक बार अवश्य जीना चाहता है। मनाली के आस-पास स्थित अद्भुत स्थान—जैसे सोलांग वैली,
रोहतांग पास, नग्गर, वशिष्ठ और कसोल—इस यात्रा को और भी यादगार बना देते हैं। यदि आप प्रकृति, रोमांच, संस्कृति और शांति का एक जगह ढूंढ रहे है, तो मनाली से बेहतर जगह शायद ही कोई जगह आपको मिले।






कोई टिप्पणी नहीं: