Valley of Flowers trek cost

 

फूलों की घाटी, उत्तराखंड। Valley Of Flowers Uttarakhand In Hindi 



फूलों की घाटी कहे जानी वाली जगह उत्तराखंड की खूबसूरत जगहों में से एक है। उत्तराखंड के चमोली में स्थित फूलों की घाटी Valley Of Flowers किसी स्वर्ग से कम नही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है। यहाँ पाये जाने कई तरह की किस्मों के फूल हैं। यहाँ प्राकृतिक का वो सुन्दर रूप चारों तरफ फैला हुआ है। जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।



उत्तराखंड की इस फूलों की घाटी Valley Of Flowers को राष्ट्रिय उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। यह जगह उन सभी पर्यटकों के लिए आदर्श है जिन्हे फोटोग्राफी पसंद है और जिन्हे प्राकृतिक की सुंदरता को देखना पसंद करते हैं। साल 2005 में इस फूलों की घाटी को विश्व धरोहर वाले स्थलों में भी यूनेस्को द्वारा  शामिल कर लिया गया है। पहले इस घाटी को भुइंदर घाटी के नाम से जाना जाता था। लेकिन सन 1931 में ब्रिटिश पर्वतारोही फ्रैंक एस स्माइथ के द्वारा इसका नाम बदल कर Valley Of Flowers रखा गया।




VALLY OF FLOWERS IN HINDI




अगर आपको फूलों की अलग अलग किस्मो को जानना या समझना अच्छा लगता  है तो आपको उत्तराखंड की इस खूबसूरत जगह Valley Of Flowers में तो  एक बार आना ही चाहिए। क्यूँकि यहाँ हर मौसम में अलग अलग तरह के फूल खिलते हैं। जो इस जगह की सुंदरता में चार चाँद लगा देते हैं। अगर आप उत्तराखंड की इस फूलों के घाटी Valley Of Flowers के बारे में जानना चाहते हैं यहाँ घूमना चाहते हैं तो आप मेरे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े , इस आर्टिकल में आपको फूलों की घाटी के बारे में सभी जरुरी जानकारियाँ अवश्य मिलेंगी। 


फूलों की घाटी का इतिहास। Valley Of Flowers Uttarakhand History In Hindi 


उत्तराखंड की इस खूबसूरत जगह के इतिहास से पता चलता है की इस फूलों की घाटी Valley Of Flowers की  खोज फ्रैंक एस स्मिथ नामक एक पर्वतारोही ने सन 1931 में की थी।उस समय यह घाटी बर्फ से ढके हुए ऊँचे ऊँचे पहाड़ों के बीच घने जगलों में से खोज निकाली थी। यह फूलों की घाटी हिमालय के पश्चिमी और पूर्वी मिलन बिंदु पर स्थित है। 



पौराणिक कथन के अनुसार रामायण काल के समय में भगवान् हनुमान जी ने भी संजीवनी बूटी की खोज फूलों की घाटी में ही की थी। उत्तराखंड की इस खूबसूरत जगह को सरकार ने 1980 में राष्ट्रिय उद्यान के रूप में घोषित कर दिया था। फिर आगे चलकर सन 1982 में इस जगह का बदल कर नंदा देवी रख दिया गया था। सन 1988 में नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व की स्थपना के समय इस खूबसूरत जगह को प्रमुख क्षेत्र में घोषित कर दिया गया था। 



फूलों की घाटी उत्तराखंड जाने के लिए सबसे अच्छा समय। Best Time To Visit Valley Of Flowers Uttarakhand In Hindi 



फूलों की घाटी घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर का ही सबसे अच्छा माना जाता है। क्यूँकि शर्दियों के मौसम यहाँ बर्फ़बारी बहुत ज्यादा होती है। जिसके वजह से यहाँ आने वाले सभी रास्ते बंद हो जाते है। और अगर में मानसून के मौसम की समय की बात की बात करूँ तो मानसून में आप यहाँ ट्रैकिंग का लुप्त भी उठा सकते हैं। जिस वजह से valley of flowers में पर्यटकों की इस समय भीड़ उमड़ती है। 


फूलों की घाटी उत्तराखंड में घूमने लायक जगहें। Places To Visit In Valley Of Flowers Uttarakhand In Hindi 


उत्तराखंड के चमोली में स्थित यह जगह बहुत ही खूबसूरत जगह है में आपका अपना TOURIST DOST आपको यहाँ के आस पास जगहों के बारे में बतायूंगा जो आप यहाँ घूमने बिलकुल भी न भूले क्यूँकि फूलों की घाटी घूमने आप इस जगहों पर भी जा सकतें हैं। क्यूंकि प्राकृतिक की सुंदरता का रूप चारों ओर ही फैला हुआ मिलेगा। इसलिए आपको इन जगहों पर भी एक बार जरूर जाना चाहिए। 


* हेमकुंड साहिब। HEMKUND SAHIB | 

* घांघरिया। GHANGHRIYA | 

* गौरीकुंड। GAURIKUND | 

* बेदिनी बुग्याल। BEDINI BUGYAL | 

* बद्रीनाथ। BADRINATH | 

* गोविंदघाट। GOVINDGHAT | 

* वसुधारा झरना। VASUDHARA FALL | 

* भीम पुल। BHIM PUL | 

* पुष्प वती नदी। PUSHPAWATI RIVER | 


यह सभी जगह आपको फूलों की घाटी घूमने के बाद एक बार जरुरु जाना चाहिए। ये सभी जगह वैली ऑफ़ फ्लावर्स के नजदीकी ही है। इन सभी जगहों पर आप प्राकृतिक का अद्भुत अनुभव ले सकतें हैं। 


फूलों की घाटी उत्तराखंड कैसे जाएँ। How To Reach Valley Of Flowers Uttarakhand In Hindi 


HOW TO REACH VALLEY OF FLOWERS
VALLEY OF FLOWERS 

उत्तराखंड की इस खूबसूरत जगह Valley Of Flowers आने के लिए आप बस , ट्रैन ,हवाई यात्रा इनमे से किसी भी साधन का उपयोग कर सकतें है। कैसे देखिये।  


* बस से : 

उत्तराखंड की ये खूबसूरत जगह फूलों की घाटी में अगर आप बस की मदद से आना चाहते है तो आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने वाली है। क्यूंकि फूलों की घाटी तक आने वाले सभी मार्ग देश के कई बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़े हुए है। Valley Of Flowers के सबसे नजदीकी बस स्टेण्ड गोविन्द घाट में है जो यहाँ से लगभग 12 किलोमीटर की दुरी पर है। 


* ट्रैन से :

अगर आप फूलों की घाटी तक ट्रैन से सफर करना चाहते हैं। तो आपको थोड़ा सा ज्यादा ट्रेवल करना होगा लेकिन ये भी बहुत अच्छा मार्ग है valley of flowers तक आने के लिए। क्यूँकि में ये बात इस लिए बोल रहा हूँ की फूलों की घाटी से कोई सीधा रेल मार्ग नहीं है। फूलों की घाटी Valley Of Flowers के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश में ही Valley Of Flowers से लगभग 275 किलोमीटर की दुरी पर है ऋषिकेश पहुँचने के बाद आप यहाँ से बस या टैक्सी से फूलों की घाटी तक आसानी से पहुँच सकतें हैं। 


* हवाई जहाज से :

फूलों की घाटी के लिए अगर अपने हवाई मार्ग चुना है तो ये भी एक अच्छा विक्लप है। और फूलों की घाटी से यहाँ का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जॉली ग्रान्ट हवाई अड्डा है। ये हवाई अड्डा वैली ऑफ़ फ्लावर्स से लगभग 284 किलोमीटर की दुरी पर है जॉली ग्रान्ट हवाई अड्डे से फूलों की घाटी तक के लिए आपको टैक्सी आसानी से मिल जाएगी जिसकी मदद से आप फूलों की घाटी तक पहुँच सकतें हैं। 
  
उत्तराखंड की खूबसूरत जगह फूलों की घाटी एक बहुत खूबसूरत जगह है इसी जगह के बारे में मेने इस लेख के माध्यम से आपको वो सभी जानकारी देने का प्रयास किया है। जो उन सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण होने वाली है। जो फूलों की घाटी के बारे जानना चाहते है की Valley Of Flowers घूमने के लिए कब , कहाँ और कैसे जाना चाहिए ये सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी मेने आपके TOURIST DOST ने जो और अगर आपको यह लेख अच्छा लगे तो मुझे नीचे कमेंट में जरूर जबाब दे। में ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी आप सभी के लिए आगे भी लाता रहूँगा।  

2 comments:

  1. I am attracted by the presentation of this article. This information about Valley Of Flowers India is really good. I really appreciate your work. It is a gainful article for us. Keep posting. Thank you.

    ReplyDelete
  2. Wow, What an Excellent post. I really found this to much informative. It is what I was searching for. I would like to suggest you that please keep sharing such type of info.badrinath temple

    ReplyDelete

Powered by Blogger.