OOTY TOURIST PLACES


 OOTY TOURIST PLACES in Hindi | ऊटी पर्यटन स्थल 


हेलो दोस्तों आज आपका Tourist Dost आपके लिए एक नई जगह के साथ आपके सामने उपस्थित है। आज में आपको ऊटी Ooty tourist places in hindi के बारे में बतायूँगा अगर आप ऊटी Ooty घूमने जाना चाहते हैं तो ये Article आपके लिए बहुत मददगार साबित होने वाला है। में आपको ऊटी के बारे सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दूंगा जैस - ऊटी कैसे पहुँचे और कितने दिन का Stay करना चाहिए , और ऊटी घूमने के लिए सबसे अच्छा समय क्या होगा , और ऊटी में कहाँ कहाँ घूमने जाये और सबसे जरूरी बात खर्चा कितना होगा ये सभी बाते में आज बतायूँगा। 


ऊटी भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित एक बहुत ही सुन्दर Tourist Place है जहाँ लोग घूमने और अपना हनीमून Plan करते हैं। ऊटी को उदगमंडलम के नाम से भी जाना जाता है 


PLACES TO VISIT IN OOTY
OOTY TOURIST PLACE



HOW TO REACH OOTY in Hindi| ऊटी कैसे पहुँचे 

सबसे अहम सवाल ऊटी कैसे पहुँचे वैसे ऊटी तक तीन तरह से पहुँच सकते है पहला ट्रैन दूसरा हवाई जहाज और तीसरा सड़क से  चलिए और खुल कर बताता हूँ। 

रेल मार्ग : ऊटी के सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन जो है वो है COIMBATORE रेलवे स्टेशन है आप जिस भी राज्य में रहते हैं वहाँ से COIMBATORE के लिए ट्रैन आसानी से मिल जाएगी। यहाँ पहुँच कर आपको ऊटी के लिए बस और टैक्सी दोनों साधन मिल जायँगे जिससे आप ऊटी तक पहुँच सकते हैं। 

हवाई मार्ग : ऊटी के  सबसे नजदीक हवाई अड्डा COIMBATORE हवाई अड्डा है यहाँ से आपको आसानी से टैक्सी मिल जाएगी जो बिना किसी रुकावट के आपको ऊटी तक ले जाएगी। 

सड़क मार्ग : अगर आप सड़क मार्ग से ऊटी पहुंचना चाहते है तो लगभग भारत के सभी राज्यों से ऊटी के लिए  बस सेवा आसानी से मिल जाएगी वो प्राइवेट या सरकारी दोनों तरह की हो सकती है जिनकी मदद से आप आसानी से ऊटी पहुंच सकते हैं। 


ये तो हुआ की आप ऊटी कैसे पहुंचेंगे ऊटी पहुंचने के बाद सबसे पहला सवाल आता की Stay कहा करे जो अपने बजट में भी हो और अच्छा भी हो 



WHERE TO STAY IN OOTY in Hindi| ऊटी में कहाँ रुकें 

ऊटी पहुंचने के बाद आप ऊटी में ऐसी दो जगह हैं जहाँ आप Stay  कर सकते हैं पहली जगह है बस स्टेण्ड के पास आपको यहाँ भी बहुत अच्छे Hotels मिल जायेंगे। 
और दूसरी और सबसे अच्छी जगह है ऊटी का Main Market जहाँ से आपको ऊटी Lake भी देखने को मिलेगी आप दोनों जगहों में से कही भी अपना Stay कर सकते हैं। 

अब आपको बताता हूँ की दोनों जगहों पर आपका होटल का किराया कितना लगेगा वैसे दोनों जगहों में ज्यादा फर्क नहीं है अगर बात करूँ किराये की तो लगभग 800 से 1500 के बीच आपको hotels मिल जायेंगे बाकी आपकी पसंद पर निर्भर करता है की आपको कैसा होटल लेना है। 


HOW MANY DAYS STAY IN OOTY | ऊटी में कितने दिन रुके 

ऊटी में कितने दिन रुकना चहिये जिससे ज्यादा से ज्यादा ऊटी को घूमने का आनंद उठा सके। ऊटी में ज्यादा से ज्यादा दो दिन और एक रात काफी है आपको ऊटी घूमने के लिए क्यूंकि आप इन दो दिनों में ऊटी की सभी खूबसूरत जगहों को देख सकते है सिर्फ दो दिनों में आप पुरे ऊटी का आनंद ले पाएंगे 



BEST PLACES TO VISIT IN OOTY IN HINDI| ऊटी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें 

ऊटी को  घूमने के लिए आपके पास दो दिन है तो चलिए में आपको बताता हूँ की इन दो दिनों में आपको ऊटी में कहाँ कहाँ घूमना चहिये। 

पहला दिन आपको OOTY SIGHTSEEING देखना चाहिए उसके बाद आपको ऊटी से लगभग 24 किलोमीटर की दुरी पर स्थित कूनूर है वह भी आपको जाना चहिये। 

दूसरे दिन घूमने का Plan आपको ऊटी से लगभग 25 किलोमीटर की दुरी पर स्थित प्याकरा एक जगह जो बहुत ही अच्छी जगह है यहाँ आपको पूरा दिन लग जायेगा क्युकी आप यहाँ पहुँचते हुए बहुत सारे रास्ते में मिलने वाले सभी SIGHTSEEING को देखते हुए आओगे। 


PLACES TO VISIT IN OOTY IN 2 DAYS |OOTY TOURIST PLACES  IN HINDI | Places to visit Near Me | 2 दिनों में ऊटी में घूमने की जगहें 

1ST DAY IN OOTY  | पहला दिन ऊटी में 


1. OOTY LAKE : यहाँ की सबसे अच्छी जगहों में से एक ऊटी की झील जिसमे आप Boating भी कर सकते हैं यहाँ आपकी Entry Fee 20 रूपये लगेगी इसके बाद अगर आप Boating करना चाहते है तो यहाँ आपको दो तरह की Boating करने को मिलेगी पहली Motor Boating और दूसरी है Paidal Boating ये दोनों Boating आप कर सकते हैं इनके Charges भी अलग अलग है Motor Boating का 300 रूपये एक व्यक्ति का वही दूसरी ओर Paidal Boating का 200 रूपये एक व्यक्ति का लगता है। 

और हाँ यहाँ आप Horse Riding भी कर सकते हैं और यहाँ के मार्केट में यहाँ की चीजे खरीद सकतें है। 

2 . THREAD GARDEN : इस garden में आपको फूलों की अलग अलग प्रजातियाँ देखने को मिलेंगी और थोड़ा घूमने पर यहां आपको प्राकृतिक के मनोरम दृश्य भी देखने को मिलेंगे यहाँ भी आपको एक अच्छा अनुभव मिलेगा। 
3 . BOTANICAL GARDEN : इस Garden में भी प्राकृतिक के बहुत अच्छे दृश्य देखने को मिलेंगे और साथ ही साथ यहाँ आपको फोटोग्राफी के लिए बहुत सारे अच्छे View Point भी है जहाँ से आप बहुत ही अच्छी फोटोग्राफी ले सकते है और कुछ यादे यहाँ से ले जा सकते हैं। 

4 . LAMBS ROCKS : ये एक ऐसी जगह है जहाँ से आप ऊटी का पूरा दृश्य देख सकतें है यहाँ से भी आपको बहुत अच्छी फोटोग्राफी ले सकतें हैं ये यहाँ का बहुत ही बढ़िया VIEW POINT है यहाँ की ENTRY FEES 20 रूपये एक व्यक्ति की है। 

5 . SLEEPING LADY VIEW POINT : इस View Point से आप ऊटी को बहुत ही करीब से अनुभव कर सकतें हैं यहाँ की वादियाँ और प्राकतिक दृश्य देखने को मिलेंगे। 

6 . ROSE GARDEN : इस Garden की Entry Fees 50 रूपये एक व्यक्ति  है यहाँ आपको 50 से भी ज्यादा फूलो की प्रजतियाँ देखने क मिलेंगी ये भी एक अच्छा अनुभव मिलेगा। 




2ND DAY IN OOTY  | दूसरा दिन ऊटी में 

1 . PINE FOREST : अपने दूसरे दिन के PLAN में आप सबसे पहले Pine Forest जा सकते है यहाँ आपको Pine के पेड़ देखने  मिलेंगे और साथ ही साथ आप यहाँ पर भी Horse Riding कर सकते है इसकी Entry Fees 20 रूपये एक व्यक्ति की है। 

2 . TREE PARK : इस Park में भी आपको Pine के पेड़ देखने को मिलेंगे और बहुत सी वादियाँ भी देखने को मिलेंगी यहाँ घूम कर भी आपको एक अच्छा अनुभव मिलेगा जाइएगा जरूर यहाँ आप। 

3 . WENLOCK POINT : इस जगह पर आपको थोड़ी सी ट्रेकिंग करनी पड़ेगी ट्रेकिंग करने के बाद आप एक ऐसे View Point पर पहुंचेंगे जहाँ से आपको पूरा प्याकरा देखने को मिलेगा यहाँ से आपको बहुत ही अच्छा नजारा देखने को मिलेगा आपको यहाँ जरूर जाना चाहिए। 

4 . PYKARA : ये यहाँ की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है जहाँ आपको यहाँ का अच्छा खाना भी मिलेगा और साथ ही साथ आप यहाँ के Market में shoping भी कर सकतें हैं और यहाँ आपको couple फोटोग्राफी करने को मिलेगी यहाँ से आप बहुत सारी अच्छी यादें ले जा सकते है और दूसरी सबसे अच्छी बात आपको यहाँ के Waterfall भी घूमने जाना चाहिए जो की Pykara Waterfall के नाम से बहुत प्रशिद्ध है यहाँ भी आपको अच्छी फोटोग्राफी लेने को मिल जाएगी यहाँ की Entry Fees 20 रूपये एक व्यक्ति की है।

No comments:

Powered by Blogger.