टॉप 5 ] हनीमून के लिए हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगहे। Top 5 Destination for Honeymoon in Himachal Pradesh in Hindi
हैलो दोस्तो मे टूरिस्ट दोस्त आज आप सभी के लिए अपने इस आर्टिकल मे टॉप 5 ] हनीमून के लिए हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगहें की जानकारी ( top 5 destination for honeymoon in himachal pradeah in hindi ) लेकर आया हूँ, जहाँ शादीशुदा जोडे अपना खूबसूरत हनीमून प्लान कर सकते है। आइये तो जानते है उन 5 खूबसूरत जगहों के बारे मे।
और पढ़े : मेघालय मे घूमने के लिए खूबसूरत जगहों की जानकारी।
टॉप 5 ] हनीमून के लिए हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगहे। Top 5 Destination for Honeymoon in Himachal Pradesh in Hindi
और पढ़े : तमिलनाडु के शानदार पर्यटन स्थलों की जानकारी।
1. मनाली, हिमाचल प्रदेश।
हनीमून के लिए कपल्स की सबसे पहली पसंद भारत की हनीमून राजधानी कही जाने वाली मनाली हिमाचल मे ही नही बल्कि पूरे भारत मे सबसे ज्यादा पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक मानी जाती है।मनाली साल के ज्यादातर हिस्सों में बड़े - बड़े पेड़ों के जंगल और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के खूबसूरत नजारे दिखती है।
मनाली मे आपको बहुत से ट्रेकिंग स्पॉट भी मिलेंगे जो आपकी इस मनाली ट्रिप को और शानदार बना देंगे। आप अपने इस honeymoon trip पर मनाली की प्रसिद्ध नदी ब्यास नदी जो की कुल्लू पास ही स्थित है, जहाँ आप राफ्टिंग करने का प्लान कर सकते हो। और अगर आप ट्रैकिंग करना भी पसंद करते हैं,तो आपको पार्वती नदी के पास कसोल, मणिकरण, तोश और छोटे - छोटे गाँवों के पास पार्वती घाटी ( parvati valley) है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को एक लंबे समय तक यहाँ रुकने के लिए मजबूर कर देती है।
अटल सुरंग ( Atal Tunnel) ने अब पर्यटकों को स्पीति के जाने के लिए और भी आसान कर दिया है, पर्यटक यहाँ से कुछ ही घंटों में सिसु भी पहुँच सकते है। जनवरी और फरवरी के महीनों में सबसे अधिक बर्फबारी इन्ही इलाकों मे होती है। दिसंबर और मार्च मे अगर आपकी किस्मत अच्छी हुई तो आपको अप्रैल में कुछ बर्फ यहाँ मिल जायेगी।
मनाली मे आप स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी और ज़ोरबिंग के साथ - साथ बहुत सी साहसिक गतिविधियों के लिए आपको रोहतांग दर्रे और सोलंग घाटी में भी जरूर एक बार जाना चाहिए। रोहतांग दर्रा साल भर बर्फ से ही ढका रहता है।
और पढ़े : मनाली के पर्यटन स्थलों की लिस्ट की जानकारी।
2. शिमला, हिमाचल प्रदेश।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी है शिमला और ये जगह भारतीय परिवारों और हनीमून मनाने वाले कपल्स के लिए सबसे लोकप्रिय हिल-स्टेशन है। जोकि लगभग 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिमला ब्रिटिश भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी। शिमला मे अभी भी पैदल चलने के लिए माल रोड और कई दुकानों, कैफे और रेस्तरां के साथ रिज और जाखू हिल के साथ - साथ आपको यहाँ कई ऐसी और जगह देखने को मिलेगी।
शिमला पास के कई बड़े शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जिनमे चंडीगढ़ सिर्फ लगभग 4 घंटे की दूरी पर है।यहाँ एक हवाई अड्डा भी है। और रेलवे स्टेशन भी है जो शिमला को कालका-शिमला रेल मार्ग के लिए जोड़ता है। शिमला ज्यादातर महीनों में मौसम सुहावना और खूबसूरत नज़ारों से भरा रहता है। खास तौर पर गर्मियों के महीनों में पर्यटकों की लाखों मे उमड़ती है।
यहाँ आपको बर्फबारी देखने के लिए दिसंबर के बीच और फरवरी मे ही आना चाहिए। शिमला घूमने के बाद आप यहाँ के आसपास की खूबसूरत जगहों पर भी जा सकते है। जिनमे - नारकंडा और कुफरी भी शामिल है। ये जगहें लगभग हमेशा बर्फ से ही ढकी रहती है और आप चैल भी जा सकते हो जो एक बहुत बड़ा महल और दुनिया के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित क्रिकेट मैदान के लिए जाना जाता है।
और पढ़े : शिमला मे घूमने लायक जगहों की संपूर्ण जानकारियाँ।
3. मैक्लोडगंज, हिमाचल प्रदेश।
मैकलोडगंज धर्मशाला के पास एक हिल स्टेशन है, आप अपना हनीमून यहाँ भी प्लान कर सकते हो शहर की भीड़ भाड़ से दूर शांत वातावरण और खूबसूरत प्राकृतिक की खोद मे। और ये जगह ट्रेकर्स को अच्छा खासा भाती है। कांगड़ा में स्थित मैकलोडगंज की संस्कृति कुछ ब्रिटिश और तिब्बती संस्कृति का एक खूबसूरत मिश्रण है।
इस जगह को लिटिल ल्हासा के नाम से भी जाना जाता है और दलाई लामा का घर भी कहा जाता है। ये एक सुंदर शहर है। खूबसूरत पहाड़ियों और हरी-भरी हरियाली के बीच बसा यह शहर हिमाचल प्रदेश के सबसे शानदार दृश्यों में से एक है और पूरे साल पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। आप अपने हनीमून प्लेन की लिस्ट मे से भी शामिल कर सकते है। इन मे किसी भी जगह आप जा सकते है।
और पढ़े : उदयपुर के दर्शनीय स्थलों की जानकारियाँ।
4. डलहौजी, हिमाचल प्रदेश।
![]() |
Image credit- travel triangle. Com |
भारत का मिनी स्विट्जरलैंड" के नाम से दुनिया भर मे प्रसिद्ध डलहौजी हिमाचल प्रदेश का एक सबसे ज्यादा लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहाँ पर्यटक अपनी ट्रिप और कपल्स अपना हनीमून प्लान करते है। यहाँ आपको प्राकृतिक की सुंदरता का अद्भुत रूप देखने को मिलता है। जहाँ आप धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं को बर्फ से ढकी हुई ऊँची - ऊँची चोटियों के खूबसूरत नज़ारों का आनंद ले सकते है।
डलहौजी अपने बड़े - बड़े घास के मैदानों और घने जंगलों और बड़े - बड़े झरनों के लिए पूरे भारत मे प्रसिद्ध है। डलहौजी विशेष तौर पर कपल्स के लिए हनीमून मनाने के लिए और पारिवारिक छुट्टियाँ बिताने के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह का नाम सन् 1854 इस घाटी का नाम लॉर्ड डलहौजी के नाम पर पड़ा है।
और अब डलहौजी एक ऐसी जगह बन चुकी है जो पर्यटकों को आकर्षण और मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्राकृतिक नजारे, देवदार की घाटियों और शानदार धुंध भरे पहाड़ों के खूबसूरत नजारों से भरी हुई है। डलहौजी से आप आप यादगार के रूप मे ऊनी हिमाचली शॉल और तिब्बती हस्तशिल्प और चंबा रूमाल और ऐसी बहुत सी चीजे अपने साथ यहाँ से खरीद कर ले जा सकते हैं।
इन सभी चीजों की खरीदारी आप द माल रोड से कर सकते है। जो यहाँ का मुख्य और बड़ा बाजार है। आप अगर डलहौजी के लिए हनीमून प्लान कर रहे हैं,तो आपको भारत के मिनी स्विट्ज़रलैंडकी जिसे खाजियार के नाम से जाना जाता है, जरूर घूमने जाना चाहिए जो यहाँ से लगभग 22 किमी की दूरी पर है। जो आपके इस हनीमून की ट्रिप को और भी खूबसूरत बना देगी।
और पढ़े : केरल के दर्शनीय स्थल।
5. धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश।
हनीमून के लिए हिमाचल की पांचवी खूबसूरत जगह धर्मशाला है। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से लगभग 18 किमी की दूरी पर स्थित है। धर्मशाला का बौद्ध दलाई लामा का घर भी कहा जाता है। हिमाचल की इस खूबसूरत जगह भी आप अपना हनीमून प्लान कर सकते हो।
और आप यहाँ धौलाधार पर्वतमाला की नीचे बसे इस शहर से समृद्ध और शाही तिब्बती संस्कृति को जान सकते हो अनुभव कर सकते हो । तिब्बती संस्कृति जानने के लिए पूरे भारत मे इससे खूबसूरत जगह नही हो सकती है। आपको शांत वातावरण मे घूमना फिरना पसन्द है तो इस जगह को अपनी लिस्ट मे जरूर शामिल करे।
और पढ़े : उत्तराखंड के पर्यटन स्थलो की जानकारी ।
No comments: