उदयपुर दर्शन। उदयपुर के दर्शनीय स्थल। Udaipur Tourist Places


 

 


उदयपुर दर्शन। Udaipur Tourist Places in Hindi 


नमस्कार दोस्तों में Tourist Dost आज आप लोगों के लिए एक खूबसूरत शहर को घूमने के लिए सभी जरुरी जानकारियाँ लेकर आया हूँ। जिसका नाम उदयपुर है जिसे भारत में झीलों का शहर City Of Lakes  भी कहा जाता है। आज में उदयपुर के बारें में आपको सभी जरुरी बातें बतायूंगा जिसमे इस शहर तक आप कैसे पहुँचेंगे और यहाँ कोन -कोन सी जगह घूमने लायक है और यहाँ आप क्या - क्या एक्टिविटी कर सकते हो। 


udaipur tourist places
Udaipur Images 



भारत के खूबसूरत राज्य राजस्थान में स्थित है ये शहर जो खूबसूरत अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है। उदयपुर का इन खूबसूरत अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ होना इसकी खूबसूरती को और भी बड़ा देता है। जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर भी आकर्षित करती हैं। इस शहर की खोज १५५९ ईस्वी में महराज उदय सिंह ने की थी जिसे उन्होंने फिर अपनी राजधानी बना लिया था। इस शहर को कई नाम से जाना जाता है। सिटी ऑफ़ लेक्स, पूर्व का वेनिस और सिटी ऑफ़ पैलेसस आदि नामों से प्रशिद्ध है। 




 


अगर आप यहाँ अपने परिवार के साथ घूमने के लिए सोच रहे हैं। तो ये आप बहुत अच्छा सोच रहे हैं। क्यूँकि ये जगह बहुत ही खूबसूरत है आपको यहाँ रेगिस्तान और झीलों जैसे बहुत ही खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलने वाले है। हो आपका मन मोह लेने वाले है। यहाँ पर बहुत सारी झीले होने की वजह से ही उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है। 




उदयपुर में घूमने लायक जगहें। Udaipur Tourist Places in Hindi | Places to Visit in Udaipur in hindi 


उदयपुर में घूमने वाली जगहें बहुत सारी हैं। लेकिन आप कहाँ - कहाँ घूमने जा सकते है 3 या 4 दिन की उदयपुर ट्रिप में में उन्ही में से कुछ प्रमुख जगहों के बारे में बतायूँगा जिनको आपको यहाँ आकर एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए। चलिए तो जानते हो इन सभी जगहों के बार्रे में। 


Udaipur Tourist Places in Hindi







* सिटी पैलेस। City Palace Udaipur 


* लेक पैलेस। Lake Palace Udaipur 


* पिछोला झील। Pichola Lake Udaipur 


* सज्जनगढ़ किला। Sajjan Fort Udaipur 


* सहेलियों की बाड़ी। Saheliyon Ki Baadi Udaipur 


* जगदीश मंदिर। Jagdish Temple Udaipur 


* बागोर की हवेली। Bagor Fort Udaipur 


* फ़तेह सागर झील। Fateh Sagar Lake 


* विंटेज कार संग्रालय। Vintage Car Museum 



 


उदयपुर घूमने का अच्छा समय। Best Time To Visit Udaipur in Hindi 



उदयपुर वैसे तो किसी भी समय  घूमने के लिए जाया जा सकता है लेकिन उदयपुर घूमने का सबसे बढ़िया समय सितम्बर से फरवरी का होता है क्यों की ये मौसम ठण्ड का मौसम होता है इसी समय आप यहाँ महलों को झीलों को घूमने का आनंद उठा सकते हो। उदयपुर में गर्मियों के समय यहाँ का मौसम ज्यादा ही गर्म होता है 




 


इसीलिए ज्यादातर पर्यटक यहाँ ठण्ड के मौसम में ही आना पसंद करते हैं। और यहाँ का मेवाड़ महोत्सव भी बहुत प्रशिद्ध है जिसमे पर्यटकों की भीड़ मार्च के महीने में भी उमड़ती है। ये महोत्सव मार्च के माह में आयोजित किया जाता है। ये महोत्सव यहाँ की कला और संस्कृति को दर्शाता है। तो मेरी मानो तो आपको भी इसी टाइम आना यहाँ घूमने आना चाहिए। 




कैसे पहुंचे उदयपुर। How To Reach Udaipur in Hindi 


अगर आप अपनी उदयपुर की यात्रा बस , ट्रेन या फिर हवाई जहाज से बनाना चाहते है तो आप इनमे से किसी भी मार्ग का चयन कर सकते हैं। क्यूँकि इन सभी मार्गों के जरिये आप उदयपुर बिना किसी परेशानी के पहुँच सकते हैं। तो चलिए जानते है इन तीनो मार्गो को विस्तार से। 




How to reach udaipur in hindi
Udaipur Images 


* बस मार्ग से : How To Reach Udaipur by Road in Hindi 


अगर आप उदयपुर by road जाने  का प्लान कर रहे हैं। तो उदयपुर का राष्ट्रिय मार्ग देश के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। जिसके जरिये आप बसों से फिर चाहें वो सरकारी बसे हो या फिर किसी भी टूर एंड ट्रेवल की बसे हो। आप बिना किसी परेशानी के उदयपुर पहुँच सकते है।  


* रेल मार्ग से : How To Reach Udaipur by Train in Hindi 

उदयपुर के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन का मुख्य रेलवे स्टेशन है। ये रेलवे स्टेशन भारत के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। जिसके जरिये आप आसानी से पहुँच सकते हैं बिना किसी परेशानी के। 


* हवाई मार्ग से : How To Reach Udaipur by Flight in Hindi 

उदयपुर के सबसे नजदीकी हवाई अड्डा महाराणा प्रताप हवाई अड्डा है जोकि उदयपुर मैन सिटी लगभग २४ किलोमीटर की दुरी पर है यहाँ से आपको टैक्सी मिल जाएगी जिससे आप उदयपुर सिटी आसानी से पहुँच जायेंगे बिना किसी परेशानी के। 




आपने इस लेख में उदयपुर की ट्रिप से जुडी हुई सभी जरुरी जानकारियाँ प्राप्त की है मुझे आशा  है की आपको मेरे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद। 


 



No comments:

Powered by Blogger.