उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों की जानकारी। Uttarakhand Tourist Places in Hindi


उत्तराखंड की यात्रा और उत्तराखंड के दर्शनीय स्थल। Uttarakhand Tourism | Uttarakhand Tourist Places in Hindi 


Tourist places in uttarakhand in hindi - हेलो दोस्तों में Tourist Dost अपने इस लेख के जरिये उन सभी दोस्तों के लिए जो उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे है। लेकिन मन में एक सवाल है। की हमें उत्तराखंड में कहाँ - कहाँ घूमने जाना चाहिए। उनके लिए में अपने इस लेख के जरिये उत्तराखंड घूमने की सभी जरुरी जानकारियाँ देने वाला हूँ। जिससे आपको उत्तराखंड घूमने में किसी भी तरह की कोई परेशनी न हो। में आपको इस लेख में उत्तराखंड के बारे में और उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों के बारे में और उत्तराखंड कैसे पहुँचे ये सभी जानकारियाँ देने वाला हूँ।


Web Story - Uttarakhand tourist places



 



और पढ़े : जनवरी और फरवरी में घूमने लायक पर्यटन स्थल। 



उत्तराखंड की यात्रा। Uttarakhand Trip in Hindi 



 



Uttarakhand tourist places in hindi - उत्तराखंड भारत के खूबसूरत राज्यों  में से एक है। उत्तराखंड को देवों की भूमि भी कहा जाता है। क्यूंकि यहाँ पर आपको कई हजारों साल पुराने देवी - देवताओं के मंदिर देखने को मिलेंगे। उत्तराखंड से ही भारत की दो पवित्र नदियों का उदगम होता है। गंगा और यमुना जिनको गंगोत्री और यमनोत्री धाम के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म के पवित्र चार धाम की यात्रा में से दो धाम यही है। अगर आपको धार्मिक स्थलों पर घूमना पसंद है तो अपने उत्तराखंड घूमने का सबसे अच्छा विचार बनाया है। 


places to visit in uttarakhand in hindi
Uttarakhand Pictures 


उत्तराखंड पुरे भारत में अपने धार्मिक स्थलों की वजह से प्रसिद्ध तो है ही साथ ही में यहाँ घूमने के लिए सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन भी हैं। पहाड़ों की रानी कही जाने वाली मसूरी यहाँ के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है।उत्तराखंड में आपको पहाड़ ,नदियाँ ,झीले और झरने ये सभी घूमने वाली जगह मिलेंगी। जो उत्तराखंड की खूबसूरती को दर्शाती हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार उत्तराखंड में जहाँ भी घूमना चाहे वहाँ जा सकते है। 


और पढ़े : उदयपुर के पर्यटन स्थल। 



उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल। Places To Visit in Uttarakhand in Hindi | Tourist Attractions in Uttarakhand | Tourist places near me




 



Uttarakhand Places To Visit - उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों को घूमने का अनुभव आपका बहुत ही अच्छा होने वाला है। और अगर आप Bike Traveler तो फिर तो कहना ही क्या क्यूँकि मेने जो जगहें  इस लेख में बताईं हैं। उनमे से कई जगहों पर बाइक से यात्रा कर सकते हैं। क्यूँकि मेने भी की हुई है। में आपको अपने इस लेख में उत्तराखंड की खूबसूरत जगहों Best Tourist Places in Uttarakhand के बारे में बताता हूँ। 


और पढ़े : जयपुर के पर्यटन स्थल। 



मसूरी , उत्तराखंड। Mussoorie Tourist Place Uttarakhand in Hindi 


Uttarakhand tourist places in hindi
Mussoorie Picture 

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में सबसे ज्यादा खूबसूरत है मुसरी की वादियाँ शयदा इसलिए मुसरी को पहाड़ो की रानी Queen of Hills कहा जाता है। लेकिन ये बात तो आपको यहाँ पहुँच कर ही पता चलेगी की मसूरी कितनी खूबसूरत जगह है। यहाँ से आपको बहुत से खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलेंगे जिनमे सबसे खूबसूरत नजरा हैं। मसूरी से नीचे पुरे देहरादून शहर का दिखाई देना। ये तो मेने सिर्फ आपको एक खूबसूरत नज़ारे के बारे में बताया है। यहाँ तो आपको ऐसे खूबसूरत नज़ारे बहुत सारे देखने को मिलने वाले हैं। मसूरी में आप किन - किन जगहों पर घूमने जा सकते है। चलिए वो जानते है। 



मसूरी में घूमने की जगह। Places To Visit in Mussoorie in Hindi 



* केम्पटी फॉल। 


* क्लाउड एन्ड। 


* लाल टिब्बा। 


* धनौल्टी। 


* सुरकंडा देवी मंदिर। 


और पढ़े : मसूरी पर्यटन स्थलों  जानकारी। 



नैनीताल , उत्तराखंड। Nainital Tourist Place Uttarakhand in Hindi 


Uttarakhand Tourist Attractions
Nainital Image 

नैनीताल उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। नैनीताल को झीलों का शहर भी कहा जाता है। क्यूँकि यहाँ आपको एक नहीं बल्कि बहुत सारी झीलें देखने को मिलेंगी। जिनमे आप बोटिंग भी कर सकतें है। यहाँ की सबसे बड़ी झील है नैनी झील जिसे नैनीताल कहा जाता है। यहाँ भी बहुत सारी घूमने की जगहें है। 



नैनीताल में घूमने की जगह। Places To Visit in Nainital in Hindi 



* नैनी झील। 


* भीमताल। 


* नैना पीक। 


* नैनीताल चिड़िया घर। 


* स्नो व्यू पॉइंट। 


* नैना देवी मंदिर। 


* इको  गुफा पार्क। 


* राजभवन। 


और पढ़े : नैनीताल के दर्शनीय स्थलों  की जानकारियाँ। 



 



रानीखेत , उत्तराखंड। Ranikhet Tourist Place in Hindi 


places to visit in ranikhet
Ranikhet Image 


रानीखेत का नाम तो अपने सुना  ही होगा। ये जगह खूबसूरत तो है। ही और साथ में इसे कमाऊं रेजिमेंट के मुख्यालय के लिए भी जाना जाता है। यहाँ का शांत वातावरण यहाँ आने वाले सभी पर्यटकों को मोहित कर लेता है। रानीखेत को उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहाँ की शांत जलवायु खूबसूरत पहाड़ घने जंगल और हिमालय  दर्शन रानीखेत को और भी खूबसूरत बना देते हैं। रानीखेत में बहुत सी खूबसूरत जगहें घूमने लायक है। 


 

रानीखेत में घूमने की जगह। Places To Visit in Ranikhet in Hindi 



* रानी झील। 


* चौबटिया बाग़। 


* गोल्फ कोर्स। 


* बिन्सर महादेव मंदिर। 


* झूला देवी मंदिर। 


और पढ़े : रानीखेत घूमने से जुडी सभी जरुरी जानकारियाँ। 



औली , उत्तराखंड। Places To Visit in Auli in Hindi 


places to visit in auli in hindi
Auli Picture 

औली उत्तराखंड का ये टूरिस्ट प्लेस बर्फ पर स्केटिंग करने के लिए प्रसिद्ध है। अगर आपको स्केटिंग करना पसंद है। तो ये जगह आपके लिए बहुत अच्छी है। क्यूँकि यहाँ पर बहुत सारे स्केटिंग पॉइंट है। जहाँ आप  स्केटिंग कर सकते हैं। औली में भी बहुत सारी जगह घूमने लायक है। जहाँ आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। 



औली में घूमने की जगह। Places To Visit in Auli in Hindi 



* नंदा देवी। 


* गुरसों बुग्याल। 


* कुवांरी बुग्याल। 


* त्रिशूल पीक। 


* चिनाब झील।


* स्कीईंग पॉइंट। 


* जोशीमठ। 


और पढ़े : औली के पर्यटन स्थली की जानकरी। 



 



ऋषिकेश , उत्तराखंड। Rishikesh Tourist Place in Hindi 


places to visit in rishikesh in hindi
Rishikesh Picture 


ऋषिकेश एक पर्यटन स्थल होने के साथ -  साथ ही तीर्थ स्थल भी है जहाँ लाखो श्रद्धालु पुरे साल यहाँ घूमने आते है। और गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए आते हैं। ऋषिकेश को राफ्टिंग के लिए भी जाना जाता है अगर आपको भी राफ्टिंग पसंद है तोआपको भी यहाँ जरूर जाना चाहिए। यहाँ भी बहुत सारी प्रसिद्ध जगह है। जिन्हे देखने के लिए लोग दूर - दूर से आते है। 



ऋषिकेश में घूमने की जगह। Places To Visit in Rishikesh in Hindi 



* लक्ष्मण झूला। 


* राम झूला। 


* त्रिवेणी घाट। 


* वशिष्ट गुफा। 


* राफ्टिंग पॉइंट। 


* नीलकंठ महादेव मंदिर। 


* स्वर्ग आश्रम। 


* तेरा मंजिल मंदिर। 


* बंजी जम्पिंग पॉइंट।

 

और पढ़े : ऋषिकेश घूमने की जानकरी। 



हरिद्वार ,उत्तराखंड। Haridwar Tourist Place in Hindi 


places to visit in haridwar in hindi
Haridwar Image 

हरिद्वार उत्तराखंड के प्राचीन नगरों में से एक है गंगा नदी के तट के किनारे बसे इस पर्यटन स्थल पर हर साल लाखो लोग आते है। ये भी एक उत्तराखंड का धार्मिक स्थल है जहाँ लोग पुरे वर्ष गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए आते है। हरिद्वार नगरी घूमने के लिए एक बार आपको भी आना चाहिए। यहाँ भी बहुत खूबसूरत जगहे है घूमने के लिए। 



हरिद्वार में घूमने की जगह। Places To Visit in Haridwar in Hindi 



* हर की पौड़ी। 


* मन्सा देवी मंदिर। 


* भारत माता मंदिर। 


* सप्तऋषि आश्रम। 


* पतंजलि योग पीठ। 


* पारद शिवलिंगम। 


और पढ़े : हरिद्वार घूमने की सभी जानकारियाँ। 



केदारनाथ , उत्तराखंड। Kedarnath Tourist Place in Hindi 


kedarnath yatra 2022 in hindi
Kedarnath Picture 


केदारनाथ मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित है यह मंदिर उत्तराखंड के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर चारों ओर से ग्लेशियर के बीच स्थित है अगर आपको ट्रेकिंग करना भी पसंद है तो आप यहाँ भगवान शिव जी दर्शन करने की यात्रा का आप पैदल या फिर खच्चर के द्वारा तय कर सकते है। चार धाम की यात्रा में शामिल केदारनाथ धाम भी आते हैं। 



और पढ़े : केदारनाथ यात्रा की सम्पूर्ण जानकारियाँ। 



 



बद्रीनाथ , उत्तराखंड। Badrinath Tourist Place in Hindi 


badrinath tourist places in hindi
Badrinath Image 

बद्रीनाथ मंदिर भी चार धाम की यात्रा का एक धाम है। भगवान विष्णु जी को समर्पित है यह मंदिर है। ये एक तीर्थ स्थल है। जहाँ श्रद्धालु हर साल यहाँ दर्शन करने के लिए आते हैं। उत्तराखंड के इन प्राचीन मंदिरों का वर्णन पौराणिक कथाओं में भी सुनने को मिलता है। उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों में से एक है बद्रीनाथ धाम। 



गंगोत्री , उत्तराखंड। Gangotri Tourist Place in Hindi 


gangotri tourist places in hindi
Gangotri Images 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित गंगोत्री एक तीर्थ स्थल है। जहाँ लाखों श्रद्धालु हर साल यहाँ घूमने आते है। विशाल गंगा नदी का उद्गम स्थल है। गंगोत्री। जहाँ से निकल कर पवित्र गंगा नदी देश के अलग - अलग राज्यों से होकर जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार राजा भगीरथ की तपस्या के कारण गंगा का आगमन पृथ्वी पर हुआ था इसीलिए गंगा नदी को भागीरथी भी कहा जाता है। इस तीर्थ स्थल के दर्शन के लिए आपको एक बार जरूर यहाँ आना चाहिए। 



यमनोत्री , उत्तराखंड। Yamnotri Tourist Place in Hindi 


yamnotri tourist places in hindi
Yamnotri Image 


चार धाम की यात्रा में शामिल यमनोत्री भी है यह तीर्थ स्थल यमुना की उत्पत्ति के प्रसिद्ध है। यहाँ भी लाखों श्रद्धालु हर साल घूमने और दर्शन करने आते है। गढ़वाल की गोद में बसा यह पर्यटन स्थल बहुत ही खूबसूरत जगह पर है।



जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क , उत्तराखंड 


jim corbet park in hindi


जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क अगर आपको ऐसी जगह देखना और घूमना पसंद है तो ये जगह भी आपके लिए बहुत खूबसूरत जगहों से में एक होने वाली है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की स्थपना १९३६  थी। इसे हैली नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता था इस पार्क में आपको ५०० से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियाँ देखने को मिलेंगी और इसमें आपको टाइगरों की लुप्त होती प्रजाति रॉयल बंगाल टाइगर भी देखने को मिलेंगे। उत्तराखंड के पर्यटन स्थल की सूचि में आप इसे भी शामिल कर सकते हैं। 



और पढ़े : पानी पर तैरने वाला नेशनल पार्क। 



उत्तराखंड के इन पर्यटन स्थलों के अलावा यहाँ और भी बहुत सारे पर्यटन स्थल है मेने आपको अपने इस लेख में उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताया है। अब में उत्तरखंड के कुछ अउ पर्यटन स्थलों के नाम बताता हूँ जिन्हे आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते है। जिनमे - मुन्सियारी , टिहरी गढ़वाल , कसौनी , लैन्सडाउन ,पिथौरागढ़, चोपता , फूलो की घाटी , अल्मौड़ा , है। इन जगहों को भी आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। 


और पढ़े : लैंसडाउन घूमने की सभी जानकारी। 



उत्तराखंड घूमने का सही समय। Best Time To Visit Uttarakhand in Hindi 


best time to visit in uttarakhand in hindi
Uttarakhand Image 

वैसे तो आप उत्तराखंड किसी भी मौसम में जा सकते हो। लेकिन अगर आपको केदारनाथ की भी घूमना चाहते हो तो आपको जून से दिसम्बर के बीच उत्तराखंड की यात्रा कर सकते हैं। अगर आपको हिल स्टेशन पर घूमना और वर्फ बारी देखना पसंद है तो आप यहाँ जून से फरवरी के बीच घूमने जा सकते हैं। और उत्तराखंड की खूबसूरती का अच्छा खासा अनुभव ले सकते हैं। 



उत्तराखंड कैसे पहुँचे। How To Reach Uttarakhand in Hindi 


उत्तराखंड पहुँचने के लिए आप किसी भी मार्ग का चयन कर सकते हैं फिर चाहे वो हवाई या रेल या फिर सड़क मार्ग हो। इन तीनो मार्गों से आप आसानी से उत्तराखंड पहुँच सकते हैं। बिना किसी परेशानी के आप उत्तराखंड की यात्रा कर सकते हैं। तो चलिए इन तीनो मार्गो को थोड़ा सा विस्तार से समझते है। 


how to reach uttarakhand in hindi
Uttarakhand Picture 


और पढ़े : नागालैंड की पर्यटन स्थल। 



हवाई मार्ग से। How To Reach Uttarakhand by Flight in Hindi 


उत्तराखंड अगर आप हवाई जहाज से जाना चाहते हैं।  तो आपको सबसे पहले यहाँ के देहरादून में स्थित जोली ग्रांट हवाई अड्डे पर आना होगा। यहाँ से आप टैक्सी ले सकते हैं। उत्तराखंड के किसी भी पर्यटन स्थल पहुँचने के लिए। 



रेल मार्ग से। How To Reach Uttarakhand by Train in Hindi 


अगर आप उत्तराखंड ट्ट्रेन से आने की सोच रहे है तो  आपको यहाँ के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आना होगा जोकि हैं हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून। इन रेलवे स्टेशनों पर पहुँचने के बाद आपको यहाँ बस या फिर टैक्सी मिल जाएगी किसी भी पर्यटन स्थल  पहुँचने के लिए। 



सड़क मार्ग से। How To Reach Uttarakhand by Road in Hindi 


उत्तराखंड के मार्ग देश के कई राजमार्गो से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। तो आपको उत्तराखंड by road जाने में कोई परेशानी नहीं होने वाली है फिर चाहे आप अपने निजी वाहन से जाये या फिर किसी टूर एंड ट्रेवल कम्पनी की सहायता से। 



और पढ़े : मणिपुर के पर्यटन स्थल। 


 


इस लेख में अपने भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थल उत्तराखंड और उत्तराखंड में घूमने की जगहों ( Tourist places in uttarakhand in hindi )के बारे में जाना है। आपको मेरे द्वारा दी गयी जानकारी अगर अच्छी लगी हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं। 



इन्हे भी पढ़े :


* दिल्ली के दर्शनीय स्थल। 


* राजस्थान का भूतिया किला। 


* कसोल के दर्शनीय स्थल। 


* लेह - लद्दाख के पर्यटन स्थलों की जानकारी

No comments:

Powered by Blogger.