5 हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत दर्शनीय स्थल। Top 5 Tourist Places in Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश यात्रा की जानकारी। Himachal Pradesh Tourist Places in Hindi
हैलो दोस्तो मे टूरिस्ट दोस्त आज आपके भारत के सबसे पसन्दीदा पर्यटन स्थलों मे से एक हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी लेकर आया हूँ, आज मे अपने इस लेख मे आपको हिमाचल प्रदेश के 5 खूबसूरत पर्यटन स्थलों की जानकारी लेकर आया हूँ।
और पढ़े : उदयपुर के दर्शनिक स्थल।
Himachal Pradesh Tourist Places in Hindi - हिमाचल प्रदेश भारत का एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जिसे पूरे भारत के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले पर्यटन स्थलों मे से एक माना जाता है, और आखिर सबको पसन्द आये भी क्यों न ये जगह हिमाचल है ही इतना सुंदर यहाँ ऊँचे - ऊँचे पहाड़ जो चारो तरफ से बर्फ से ढके हुए रहते है, और यहाँ की वादियाँ बहुत ही खूबसूरत है,और यहाँ आपको ज्यादातर एडवेंचर करने को मिल जाते हैं, और यहाँ की खूबसूरती की बात ही क्या करूँ पर्यटकों के लिए हिमाचल किसी स्वर्ग से कम नही है।
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल इतने सारे है, की आप अपनी एक ट्रिप मे सारे पर्यटन स्थल नही घूम सकते है, और सभी पर्यटन स्थल बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है, और आज मेने उन्ही मे से 5 हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे मे इस आर्टिकल मे बताया है। जहाँ आपको एक बार जरूर घूमने के लिए जाना चाहिए।
और पढ़े : जयपुर के पर्यटन स्थल।
हिमाचल प्रदेश के 5 पर्यटन स्थल। Top 5 Toursit Places in Himachal Pradesh in Hindi। Places To Visit in Himachal Pradesh in Hindi
और पढ़े : केरल घूमने की सभी जानकारियाँ।
1. मनाली - हिमाचल प्रदेश। Manali Himachal Pradesh in Hindi
मनाली हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्वत मालाओं जो की बर्फ से ढकी ढलानों के बीच स्थित है। मनाली भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। मनाली अपने हरे - भरे और ऊँचे - ऊँचे देवदारों के जंगलों , फूलों के साथ बिछी घास के मैदानों, खूबसूरत नदियों और और यहाँ होने एडवेंचर और यहाँ के बाजारों और अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। मनाली प्रकृतिक प्रेमियों को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है।और तो और मनाली प्रेमी जोड़ो के लिए किसी स्वर्ग से कम नही है।यहाँ आपको बहुत से प्राचीन मंदिर, नदियाँ और इस से जुड़े एडवेंचर, ट्रेकिंग, स्कीइंग जैसे बहुत सारे एडवेंचर पर्यटकों को देखने को मिलेंगे। जो हमेशा लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकृषित करते है। मनाली हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों मे से पर्यटकों की सबसे पहली पसंद होती है।
और पढ़े : मनाली घूमने की सभी जानकारियाँ।
2. कुल्लू - हिमाचल प्रदेश। Kullu Himachal Pradesh in Hindi
कुल्लू और मनाली हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों मे से एक है। जो अपने खूबसूरत दृश्यों और देवदार के जंगलो से ढके हुए पहाड़ यहाँ की खूबसूरती को और भी बड़ा देते हैं। अगर आपको प्रकृतिक की सुंदरता बहुत ही ज्यादा पसंद आती है तो ये जगहे आपके लिए स्वर्ग के से कम नही है। कुल्लू का हरा भरा वातावरण, प्राचीन नदियाँ और अद्भुत खूबसूरत नजारे इस जगह को और भी खास बनाती है। वैसे तो हिमाचल आने वाले पर्यटक कुल्लू और मनाली दोनों जगह एक साथ घूमना पसन्द करते हैं। कुल्लू और मनाली आने वाले ज्यादातर पर्यटकों को यहाँ पर रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, पर्वतारोहण आदि जैसी कई एडवेंचर करना भी पसंद करते हैं। कुल्लू मे आपको देखने के लिए रघुनाथ मंदिर और जगन्नाथी देवी मंदिर मिलेंगे जो बहुत प्रसिद्ध है, कुल्लू के इन मंदिरों मे घूमना न भूले।
और पढ़े : कुल्लू के पर्यटन स्थल।
3. शिमला - हिमाचल प्रदेश। Kullu Himachal Pradesh in Hindi
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है । शिमला को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। शिमला भी हिमाचल के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों मे से एक है। शिमला का मॉल रोड और रिज, टॉय ट्रेन शिमला आने वाले सभी पर्यटकों को सबसे ज्यादा पसंद आतेहै। शिमला भारत के सबसे ज्यादा फेमस पर्यटन स्थलों मे से एक है। खूबसूरत पहाड़ियों ऊँची छोटी पर बसे खूबसूरत मंदिर और यहाँ के आस पास के पर्यटन स्थल शिमला की खूबसूरती को और भी बड़ा देते है। शिमला मे आपको के ऐतिहासिक मंदिर इमारते देखने को मिलेगी।
और पढ़े : शिमला घूमने की जानकारी।
4. धर्मशाला - हिमाचल प्रदेश। Dharmshala Himachal Pradesh in Hindi
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थलों मे से एक है। जो काँगड़ा से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। धर्मशाला को कांगडा का प्रवेश मार्ग भी कहा जाता है। सबसे ज्यादा यहाँ देखने लायक आपको धौलाधार पर्वत श्रृंखला मिलेगी जो पूरी तरह से बर्फ से ढकी हुई रहती है। जो इस जगह को बेहद खास बनाते हैं। धर्मशाला को दलाई लामा के पवित्र निवास स्थान भी कहा जाता है।अगर आपको यहाँ की संस्कृति जाने के लिए ये जगह बहुत ही अच्छी है।तिब्बती हब होने के नाते धर्मशाला को बौद्ध धर्म और तिब्बती संस्कृति को सीखने और जानने के लिए सबसे अच्छी जगह कहा जाता है।
5. मेक्लोड गंज - हिमाचल प्रदेश। Mcloadganj Himachal Pradesh in Hindi
कांगड़ा के खूबसूरत पर्यटन स्थलों मे से एक है। %इस जगह को बहुत से तिब्बतियों के रहने के कारण इसे छोटा ल्हासा भी कहा जाता है। ये जगह धार्मिक स्थल व पर्वतीय स्थल का बेहद खूबसूरत मिश्रण है। पर्यटक यहाँ बहुत से वजहों से आते है जिनमें- आध्यात्मिकता, हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियों से रुबरू होना, एडवेंचर व खूबसूरत दृश्यों का लुत्फ़ उठाने के लिए भी आते है।
और पढ़े : उत्तराखंड घूमने की जानाकारी।
ये तो मैने आपको हिमाचल प्रदेश के 5 खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे मे बता दिया लेकिन हिमाचल प्रदेश मे और भी पर्यटन स्थल है, जहाँ आप 3 दिन की ट्रिप का प्लान बना सकते हैं या उस ज्यादा का भी ये जगह है ही इतनी खूबसूरत की यहाँ थोड़े दिन और रुकने का मन अपने आप ही करने लगेगा। ये है, वो सारी जगह जहाँ आप अपनी हिमाचल की 3 दिन की ट्रिप बना सकते हो।
1. बीर - बिलिंग।
2. मलाना।
3. कांगडा।
4. लाहुल - स्पीति।
5. कसोल।
6. जीभी।
7. किन्नोर।
8. पालमपुर।
और पढ़े : दिल्ली के पर्यटन स्थलों के जानकारी।
हिमाचल प्रदेश घूमने जाने का सबसे अच्छा समय। Best Time To Visit in Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए और यहाँ होने वाले एडवेंचर को करने के लिए आपको गर्मियों के मौसम मे विजिट करना चाहिए, गर्मियों के मौसम मे आप ज्यादातर एडवेंचर कर सकतें हैं। और अगर आपको बर्फबारी देखना पसंद है, और बर्फबारी मे होने वाले सभी एडवेंचर भी पसंद है तो आपको सर्दियों के मौसम मे जाना चाहिए।
सर्दियों का मौसम हिमाचल प्रदेश का सबसे ज्यादा पसन्द किये जाने वाला मौसम है। सर्दियों मे यहाँ आपको अच्छी भीड़ देखने को मिल जायेगी। आप इन दोनों मे से किसी भी मौसम मे जा सकते हैं।
और पढ़े : मैसूर के सैर।
कैसे पहुँचे हिमाचल प्रदेश। How To Reach Himachal Pradesh in Hindi
खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे ज्यादा लोकप्रिय पर्यटन स्थलों मे से एक है, यहाँ जाने के लिए आपको ज्यादातर राज्यों से बस, ट्रेन या फिर हवाई जहाज की सुविधा आसानी से मिल जायेगी। तो चलिए इन तीनों सुविधाओं को थोड़ा सा विस्तार से जानते है की आप किस सुविधा से कैसे हिमाचल प्रदेश पहुँच सकते हैं।
सडक मार्ग से हिमाचल प्रदेश कैसे पहुँचे । How To Reach Himachal Pradesh by Bus in Hindi
हिमाचल प्रदेश तक सड़क मार्ग से पहुँचना ट्रेन और हवाई मार्ग से ज्यादा अच्छा होता है। हिमाचल की सड़के भारत के प्रमुख राज्यो से अच्छी तरह से जुड़ती है। और हिमाचल प्रदेश की सरकारी बस सेवायें भी बहुत सस्ती है जो कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे राज्यों से जुड़ी हुई हैं। इन सभी की मदद से आप आसानी से by road हिमाचल प्रदेश पहुँच सकते हैं।
रेल मार्ग से हिमाचल प्रदेश कैसे पहुँचे। How To Reach Himachal Pradesh by Train in Hindi
पर्वतीय क्षेत्र और ऊँची - ऊँची खूबसूरत पहाड़ियों से घिरे होने की वजह से हिमाचल प्रदेश में कोई बड़ा रेलवे स्टेशन नहीं है। रेल यात्रा से पर्यटकों के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचने का सबसे अच्छा साधन शिमला से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित कालका का रेलवे स्टेशन है। कालका रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आपको यहाँ से फिर टैक्सी की सुविधा आसानी मिल जायेगी जिसकी मदद से आप हिमाचल के जिस भी पर्यटन स्थल पर जाना चाहते है वहाँ आप आसानी से पहुँच सकते हैं।
हवाई मार्ग सु हिमाचल प्रदेश कैसे पहुँचे। How To Reach Himchal Pradesh by Flight in Hindi
भारत के हिमाचल प्रदेश का हवाई संपर्क देश के अन्य राज्यो की तरह अच्छा नहीं है। हिमाचल प्रदेश मे कुल्लू का जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा, शिमला का भुंतर हवाई अड्डा और कांगड़ा का गग्गल हवाई अड्डा दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और बैंगलोर जैसे बड़े राज्यों से अच्छी तरह से जुडा हुआ हैं। आप इनकी मदद से यहाँ आसानी से पहुँच सकते हैं।
और पढ़े : जोधपुर पर्यटन स्थलों की जानकारी।
इस लेख मे अपने हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे मे जाना है। आपको मेरे द्वारा दी हिमाचल प्रदेश के 5 खूबसूरत पर्यटन स्थलों की जानकारी अच्छी लगी हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं।
No comments: