दुनिया की एक ऐसी एकलौती झील जिसमे बना है फ्लोटिंग पार्क। FLOATING PARK
दुनिया का एकलौता तैरता हुआ पार्क । FLOATING PARK IN HINDI
नमस्कार दोस्तों में TOURIST DOST आज आप सभी को एक ऐसी जगह के बारे में बतायूंगा जिसके बारें में सुनकर आपका भी वहाँ जाने का मन करेगा क्यूँकि ये जगह दुनिया की बहुत सी अनोखी जगहों में से एक है।
आज में आपको एक ऐसी झील के बारे में बतायूंगा जिसमे बना यहाँ का NATIONAL PARK पानी पर तैरता है। और इस झील में बने छोटे - छोटे द्वीप भी पानी पर तैरते हैं। सबसे बड़ी बात ये दुनिया की एकलौती ऐसी झील है। अब मुझे नहीं लगता की आप ऐसी जगह जाना पसंद नहीं करेंगे जो पानी पर तैरती हो।में अपने इस आर्टिकल में इस झील के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दूंगा जिनमे कहाँ है ये झील और कैसे आप पहुँचेंगे इस झील तक और भी ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दूंगा।
और पढ़े : दुनिया में है ये एकलौता मंदिर।
भारत के मणिपुर राज्य के विशनुपुर जिले में स्थित है ये झील जिसे दुनिया भर में LOKTAK LAKE के नाम से जाना जाता है। ये झील भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है। इस झील की दूसरी सबसे खूबसूरत बात ये है की इस झील में बने छोटे बड़े सभी द्वीप पानी पर तैरते हैं। जिन्हे फुमदी कहा जाता है। द्वीपों से बनी भूल भुलइया इस झील की खूबसूरती को और भी बढ़ाती है। इस झील में आप बोटिंग भी कर सकते हैं जिसकी मदद से आप इस झील के खूबसूरत नज़रों के भी देखे सकते हैं।
LOKTAK LAKE में एक और खूबसूरत जगह है जिसे KEIBUL LAMJAO NATIONAL PARK के नाम से दुनिया भर में जाना जाता है ये पार्क भी पानी पर तैरता है।
और पढ़े : इस किले को क्यों कहा जाता है भूतों का किला।
केइबुल लमजाओ राष्ट्रीय उद्यान। Keibul Lamjao National Park in Hindi
केइबुल लमजाओ राष्ट्रीय उद्यान लोकटक झील की सबसे खूबसूरत जगह है ये दुनिया का एक एकलौता ऐसा पार्क है जो पानी पर तैरता है। इस पार्क में १०० से अधिक प्रजातियों के वनस्पतियाँ पायी जाती हैं। इस पार्क को १९७७ में राष्ट्रीय रिजर्व भी घोषित किया जा चूका है। इसमें कई अलग अलग तरह की प्रजतियों के पक्षी भी पाए जाते हैं।इस पार्क का पानी पर तैरना ही बहुत से शोधकर्तों का आकर्षण भी बना हुआ है जिन्हे ये अपनी ओर आकर्षित करता है।
इस नेशनल पार्क की सबसे खास बात यह है की इसे दुनिया से ख़त्म होती संगाई हिरनों की प्रजाति का घर भी कहा जाता है। संगाई हिरन मणिपुर का राज्य पशु भी है। यहाँ आपको और भी बहुत से खूबसूरत चीजे देखने को मिलेगी लेकिन वो सब आपको वहाँ जाकर ही देखना पड़ेगा। ये जगह कितनी खूबसूरत है ये में शब्दों में बयां नहीं कर सकता इसीलिए आपको एक बार यहाँ जरूर घूमने जाना चाहिए और इस जगह की खूबसूरती का आनंद उठाना चाहिए।
लोकटक झील के पास घूमने वाली जगहें। Places To Visit Near Loktak Lake in Hindi | Tourist Places Near me
मणिपुर की इस खूबसूरत में पहुँचकर आपको यहाँ के आस पास की खूबसूरत जगहों को भी घूमना चाहिए। अगर आप लोकटक झील घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको इसके आस पास इन जगहों पर भी जाना चाहिए जो पयर्टकों के लिए आकर्षण का केंद्र बानी हुई हैं।
* सिंगड़ा डेम।
* शहीद मीनार।
* तारों केव।
* कंगला फोर्ट।
* मणिपुर जूलॉजिकल गार्डन।
* श्री गोविंदजी मंदिर।
* मणिपुर स्टेट म्यूजियम।
लोकटक झील पहुँचे कैसे। How To Reach Loktak lake in HIndi
लोकटक झील तक पहुँचने के लिए आप किसी भी मार्ग का चयन कर सकते हैं। हवाई मार्ग , रेल मार्ग या फिर सड़क मार्ग इनमे से किसी भी मार्ग से आप लोकटक लेक तक आसानी से पहुँच सकते हैं।
* हवाई मार्ग। How To Reach Loktak Lake by Flight in Hindi
लोकटक झील के सबसे नजदीकी हवाई अड्डा इम्फाल में है जोकि लोकटक झील से लगभग ५० किलोमीटर की दुरी पर है इम्फाल हवाई अड्डा भारत के कई बड़े राज्यों से जुड़ा हुआ है इम्फाल पहुँचने के बाद आपको यहाँ से लोकटक झील के लिए बस या टैक्सी आसानी से मिल जाएगी जिसकी मदद से आप आसानी से लोकटक झील तक पहुँच जायेंगे।
* रेल मार्ग। How To Reach Loktak Lake by Train in Hindi
दीमापुर रेलवे स्टेशन यहाँ का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है जोकि लगभग २५० किलोमीटर की दुरी पर है यहाँ से भी आपको बस या टैक्सी मिल जाएगी जिससे आप लोकटक झील पहुँच सकते हैं। लेकिन रेल मार्ग से लोकटक झील तक पहुँचने में आपको बहुत समय लग जायेगा।
* सड़क मार्ग। How To Reach Loktak Lake by Road in Hindi
ये मार्ग सबसे अच्छा मार्ग है लोकटक झील तक पहुँचने के लिए क्यूंकि सड़क मार्ग देश के कई राष्ट्रीय मार्गों से भी जुड़ा हुआ है आप अपने निजी वाहन या फिर किसी भी टूर एंड ट्रेवल की बसों के जरिये आप आसानी से मणिपुर की इस खूबसूरत जगह तक पहुँच सकतें हैं।
आपको मेरे इस आर्टिकल से लोकटक झील के बारे में दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बातएं। धनयवाद आपका टूरिस्ट दोस्त।
और पढ़े :
No comments: