श्री बद्रीनाथ मंदिर यात्रा 2022 । Shree Badrinath Yatra 2022
श्री बद्रीनाथ मंदिर 2023 । Shree Badrinath Temple 2023 in Hindi
![]() |
Badrinath Temple Images |
और पढ़े : केदारनाथ यात्रा 2022 के बारे मे।
नमस्कार दोस्तो मे टूरिस्ट दोस्त आज मेने अपने इस लेख मे आप सभी श्री बद्रीनाथ धाम Shree Badrinath Temple से जुड़ी ही जानकारियाँ दी है। जिनमे बद्रीनाथ कैसे पहुँचे और वहाँ हम कहाँ - कहाँ घूम सकते हैं। और हमे बद्रीनाथ धाम कब जाना चाहिए। ऐसी सभी जरूरी जानकारियाँ दी है।
और पढ़े : मनाली के दर्शनिक स्थल।
बद्रीनाथ मंदिर एक हिंदुओं का पवित्र शहर हैं। जो उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित है। यह मंदिर नर और नारायण पर्वत मालाओं के बीच में स्थित है। बद्रीनाथ धाम अपनी आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे भारत मे जाना जाता है। यह मंदिर भगवान विष्णु जी को समर्पित है।
और पढ़े : शिमला मे लायक जगहे।
बद्रीनाथ धाम की यात्रा पवित्र चार धाम की यात्रा का हिस्सा भी है । जिनमे भारत के चार सबसे धार्मिक स्थलों का यात्रा की जाती है। इस चार धाम की यात्रा को तीर्थयात्रा भी कहा जाता हैं जो प्रत्येक हिंदू को अपने जीवन में कम से कम एक बार जरूर करनी चाहिए। बद्रीनाथ मंदिर Badrinath Temple बद्रीनाथ के सबसे पवित्र दर्शनीय स्थलों मे से एक है।
बद्रीनाथ धाम घूमने के लिए सबसे अच्छा समय। Best Time To Visit Badrinath Temple in Hindi
बद्रीनाथ धाम जाने के लिए सबसे अच्छा समय मई से जून तक का होता है। क्योंकि इस समय गर्मी का मौसम के होता है। इस समय यहाँ का तापमान लगभग 18 डिग्री तक होता है जो इसे और भी आरामदायक बना देता है। बद्रीनाथ धाम घूमने के लिए एक और सबसे अच्छा समय है।वो है सितम्बर से अक्टुबर का ये समय मानसून के बाद का समय होता है। आप इन दोनों समय मे से किसी भी समय बद्रीनाथ धाम घूमने के लिए जा सकते हैं।
और पढ़े : पानी पर तैरता पार्क।
बद्रीनाथ मे घूमने की जगहे। Places To Visit in Badrinath in Hindi
1. चरण पादुका - बद्रीनाथ। Charan Paduka Badrinath in Hindi
चरण पादुका नारायण पर्वत पर स्थित है। जो बद्रीनाथ शहर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है । चरण पादुका जहाँ भगवान विष्णु के पदचिन्ह हैं। इस शिलाखंड को एक धार्मिक स्थल माना जाता है । यहाँ हर साल लाखों तीर्थयात्री और पर्यटक यहाँ आते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु अपने आकाशीय निवास से पृथ्वी पर अवतरित हुए, जिसे वैकुंठ धाम भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि चरण पादुका की यात्रा और भगवान विष्णु के पैरों के निशान देखने से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते है।
2. नीलकंठ चोटी - बद्रीनाथ। Neelkanth Peak Badrinath in Hindi
नीलकंठ चोटी उत्तराखंड के गढ़वाल की एक प्रमुख चोटियों मे से एक है। बद्रीनाथ केदारनाथ में सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचकारी गतिविधि ट्रैक है। जो की नीलकंठ के शिविर के आधार तक का ट्रेक है। ट्रेक वैसे तो सुबह जल्दी शुरू हो जाता है । जिसका पहला चेकपॉइंट चरण पादुका है। नीलकंठ चोटी का उल्लेख विभिन्न हिंदू ग्रंथों में भी मिलता है और इसकी उत्पत्ति से जुड़ी कई मान्यताएँ हैं।
अगर आप जुलाई से सितंबर के महीनों के समय नीलकंठ जाते हैं, तो आपको ब्रह्मकमल फूलों की आकर्षक सुंदरता को भी देख पाएंगे, जो पवित्र होने के साथ-साथ राजकीय फूल के रूप में भी जाना जाता हैं।
3. वसुधरा झरना - बद्रीनाथ। Vashudhara Waterfall Badrinath in Hindi
वसुधरा झरना बद्रीनाथ से लगभग 9 किमी दूर माणा गांव में स्थित है। इस झरने की ऊँचाई लगभग 12000 फीट है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस जगह को पांडवों ने इसी स्थान पर विश्राम किया था। ये खूबसूरत झरना हिमालय के शांत वातावरण में स्थित है ।
वसुधारा झरने जाने के लिए लगभग 6 किमी की ट्रेकिंग करके पहुंचा जा सकता है। बद्रीनाथ से माणा गांव तक पहला 3 किमी एक सड़क है और जहाँ तक आप टैक्सी द्वारा पहुंच सकते है । और बाकी का 6 किमी आप चलकर तय कर सकतें हैं।
4. व्यास गुफा - बद्रीनाथ। Vyas Cave Badrinath in Hindi
व्यास गुफा माणा मे स्थित है। इस गुफा के बारे मे कहा जाता है की महा ऋषि व्यास जी ने भगवान श्री गणेश जी की मदद से यहाँ पर महाकाव्य महाभारत की रचना की थी। इस गुफा की छत एक लिपि के पन्नो से बहुत मेल खाती है। यहाँ आप बहुत ही आसानी से पहुँच सकते है। ये जगह बद्रीनाथ से कुछ ही किमी की दूरी पर स्थित है।
बद्रीनाथ धाम पहुँचे कैसे। How To Reach Badrinath Temple in Hindi
और पढ़े : गोवा के पर्यटन स्थल।
1. ट्रेन से बद्रीनाथ कैसे पहुँचे। How To Reach Badrinath by Train
अगर आप बद्रीनाथ ट्रेन से जाना चाहते है तो आपको सबसे यहाँ के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आना होगा जोकि ऋषिकेश मे स्थित है जिसकी दूरी लगभग 300 किमी है। ऋषिकेश से बद्रीनाथ के लिए आपको बस या टैक्सी मिल जायेगी जिससे आप आसानी से बद्रीनाथ धाम तक पहुँचे सकते है।
2. बस से बद्रीनाथ कैसे पहुँचे। How To Reach Badrinath By Bus
अगर आप बद्रीनाथ यात्रा बस से करना चाहते है तो मे आपको बात दु की बद्रीनाथ, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार जैसी जगह दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से अच्छी तरह जुड़ा है जहाँ आप आसानी से पहुँच सकते है।
3. हवाई जहाज से बद्रीनाथ कैसे पहुँचे। How To Reach Badrinath by Flight
बद्रीनाथ धाम हवाई जहाज से जाने के लिए आपको सबसे पहले जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पहुँचना होगा जोकि बद्रीनाथ से लगभग 320 किमी की दूरी पर है। ये हवाई अड्डा देश के कई बड़े शहरों से अच्छी तरह से जुडा हुआ है।
जिनमे नई दिल्ली, कोल काता और मुंबई जैसे शहर है।यहाँ पहुँचने के बाद आपको यहाँ से बद्रीनाथ धाम पहुँचने के लिए बस या टैक्सी आसानी से मिल जायेगी जो आपको बद्रीनाथ धाम पहुँचा देगी।
और पढ़े : भानगढ़ का भूतिया किला।
इस लेख से आपको बद्रीनाथ धाम से जुड़ी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिली है।आशा करता हूँ , आपको ये जानकारियाँ पसंद आई होंगी। ये जानकारियाँ अगर आपको अच्छी लगी हो तो मुझे कमेंट मे जरूर बताये। और कोई जानकारी मेने इस लेख मे न लिखी हो तो वो भी बताएँ।
No comments: