किन्नर कैलाश यात्रा 2022 की सभी जरूरी जानकारियाँ।


किन्नर कैलाश यात्रा 2022। Kinnaur Kailash Yatra 2022 in Hindi



Kinnaur kailash yatra 2022 in hindi
Image credit - Himalayan Diary. Com



नमस्कार दोस्तो मे Tourist Dost आज अपने इस लेख मे आप सभी के लिए किन्नर कैलाश यात्रा 2022 ( kinnaur kailash yatra 2022 in hindi ) के बारे मे जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ ले कर आया हूँ, जिनमे किन्नर कैलाश की यात्रा कहाँ होती है। और ये यात्रा कब से शुरू होती है और 2022 मे कब से शुरू होने वाली है और आप यहाँ कैसे पहुँच सकते है। ऐसी सभी जानकारियाँ आपको मेरे इस लेख के अंत तक मिल जायेगी। 


और पढ़े : 12 ज्योतिर्लिंग के नाम, स्थान और उनकी उत्पति की कथा। 


Kinnaur Kailash Yatra 2022 In Hindi - हिमाचल प्रदेश की गोद मे बसे किन्नौर जिले मे स्थित किन्नर कैलाश समुंद तल से लगभग 24000 की फीट की ऊँचाई पर तिब्बत सीमा के पास स्थित है। किन्नर कैलाश पर्वत की चोटी पर स्थित है, जिनकी ऊँचाई 40 फीट और ऊँचाई 16 फीट है। 


हिन्दू और बौद्ध धर्म मे किन्नर कैलाश की बहुत बड़ी मान्यता है। हिंदू धर्म मे इस हिम खंड को भगवान शिव के प्राकृतिक रूप शिव लिंगम् के रूप मे पूजा जाता है। किन्नर कैलाश की यात्रा कैलाश मान सरोवर और अमरनाथ यात्रा के जितनी ही कठिन मानी जाती है। किन्नर कैलाश के यात्रा को पुरा होने मे 2 से 3 दिन का समय लगता है। 


और पढ़े : केदारनाथ यात्रा की जानकारी। 


किन्नर कैलाश की यात्रा की शुरुआत पर्यटकों के लिए 1993 से हुई थी। इस यात्रा मे आपको लाखों की संख्या मे बृह्मा कमल के फूल देखने को मिलेंगे। यह फूल भगवान शिव बहुत ही प्रिय हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं मे इस जगह का महत्व बहुत ज्यादा है। 


 किन्नर कैलाश मे मौजूद शिव लिंग की एक विशेषता है। की या अलग - अलग समय के दौरान अपना रंग बदलता है। सूर्योदय से पहले सफेद और सूर्योदय के पश्चात यह पीला हो जाता है और सूरज डूबने से पहले लाल हो जाता है और सूर्येअस्त के बाद काले रंग का हो जाता है। 


और पढ़े : बद्रीनाथ यात्रा की संपूर्ण जानकारी। 


किन्नर कैलाश का ट्रैक। Kinnaur Kailash Trek Details in Hindi 



किन्नर कैलाश की यात्रा जुलाई से अगस्त तक होती है। जो बहुत ही कठिन मार्गों से होकर गुजरती है। किन्नर कैलाश की यात्रा Kinnaur kailash Trek की शुरुआत जिले के मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर बने राजमार्ग 5 के पास स्थित पोवार से होते हुए और सतलुज नदी को पार करने के बाद तंगलिंग गाँव से गुजरती है। 


यहाँ से आगे गणेश पार्क पहुँचने के बाद लगभग 500 मीटर दूर से पार्वती कुंड तक पहुचेंगे। इस मे स्नान करने के बाद श्रधालु 1 दिन कठिन यात्रा करने के बाद किन्नर कैलाश शिवलिंगम के दर्शन करते है। एक बात याद रहे की आप यात्रा की दौरान मिलने वाले किसी भी बृह्मा कमल के फूलों को कोई नुकसान न पहुॅचएं। 


इस यात्रा के दौरान आपको रास्ते मे ऑक्सीजन की कमी महसूस हो सकती है। तो जरूरी चीजे अपने साथ जरूर रखे जैसे - गर्म कपड़े, टॉर्च, डंडा, पीने का पानी, ग्लूकोज और दवाइयाँ जिससे आपको रास्ते मे किसी तरह की परेशानी न हो। 

 

और पढ़े : शिमला घूमने की जगह। 


किन्नर कैलाश का स्थान, समय और तिथि। 


स्थान : धार गारा, किन्नौर हिमाचल प्रदेश । 

तिथि : 21 जुलाई 2022 से 11 अगस्त 2022 । 

समय : जुलाई से अगस्त।


और पढ़े : हिमाचल प्रदेश घूमने की सभी जानकारियाँ। 


किन्नर कैलाश कैसे पहुँचे। How To Reach Kinnaur Kailash in Hindi 



रेल मार्ग : How To Reach Kinnaur Kailash by Train in Hindi

किन्नौर कैलाश के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कालका का है। कालका से शिमला तक आपको टॉय ट्रेन मिल जायेगी उसके बाद आप शिमला से किन्नर कैलाश तक का सफर आप टैक्सी से पुरा कर सकते है। 


सड़क मार्ग : How To Reach Kinnaur Kailash by Road in Hindi 

किन्नर कैलाश तक जाने वाले सभी राजमार्ग देश के कई बड़े शहर अच्छी तरह से जुड़े हुए है। और दिल्ली से शिमला की दूरी लगभग 350 किमी की है। जिसकी मदद से आप किसी भी टूर एंड ट्रैवल की कंपनी या फिर आप अपने निजी वाहन से भी आसानी से जा सकते है। 


हवाई मार्ग : How To Reach Kinnaur Kailash by Flight in Hindi 

यहाँ का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा शिमला का है। जोकि लगभग 250 किमी की दूरी है। इसके बाद आपको यहाँ से टैक्सी आसानी से जायेगी । जिनकी मदद से आप किन्नर कैलाश तक आसानी से पहुँच जायेंगे। 


और पढ़े : अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल। 


इस लेख मे मेने आपको किन्नर कैलाश यात्रा 2022 ( Kinnaur Kailash Yatra 2022 in hindi ) के बारे मे बताया है। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट मे जरूर बताये। 


No comments:

Powered by Blogger.