अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल । Tourist Places in Arunachal Pradesh in Hindi



अरुणाचल प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थल । Arunachal Pradesh Tourist Places in Hindi




Tourist places in Arunachal pradesh in hindi


Arunachal Pradesh Tourism - नमस्कार दोस्तो मे Tourist Dost आपका ट्रैवल गाइड आज मे अपने इस आर्टिकल मे आपको अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल ( Arunachal Pradesh Tourist Places In Hindi ) की सभी जरूरी जानकारियाँ देने वाला हूँ, जिनमे अरुणाचल प्रदेश मे घूमने की जगह, अरुणाचल प्रदेश कैसे जाये, कब जाये और अरुणाचल प्रदेश की पूरी ट्रिप पर खर्चा कितना होने वाला है। ऐसी सभी जरूरी जानकारियाँ आपको इस लेख मिलने वाली है। 






 Arunachal Pradesh ke Parytan sthal -  अरुणाचल प्रदेश भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों मे से एक है। भारत का ये पर्यटन स्थल अपने ऊँचे - ऊँचे पहाड़ों, झीलों और मठों के लिए जाना जाता है। और आपको यहाँ की संस्कृति भारत के दूसरे राज्यो से अलग देखने को मिलेगी, और यहाँ खाना भी थोड़ा हटके मिलेगा और अच्छा मिलेगा। 

अगर आप भी भारत की पूर्वी राज्यों मे कही घूमने के लिए जाना चाहते हो तो आपको एक बार अरुणाचल प्रदेश की सैर जरूर करनी चाहिए। ये बात मे आपको अपने अनुभव के साथ भी बात सकता हूँ। 

और एक बात और अरुणाचल प्रदेश जाने से पहले आपको यहाँ घूमने के लिए इनर लाइन परमिट लेना होगा। जिसे आप ऑन लाइन और दिल्ली, गुवाहटि, शिलोग, तेजपुर और जोरहाट से यहाँ के रेजिडेंट कमिश्नर के ऑफिस से बनवा सकते है। 





अरुणाचल प्रदेश के टॉप 10 दर्शनीय स्थल। Top 10 Tourist Places in Arunachal Pradesh |Arunachal Pradesh Tourist Places in Hindi 




1. इटानगर - Itanagar in Hindi 

Arunachal Pradesh me ghumne ki jagah
Image Credit - Adotrip. Com


मैने इस top 10 की लिस्ट मे सबसे पहले इटानगर को इसलिए रखा है। क्योंकि राज्य का दिल होता है, उसकी राजधानी इटानगर अरुणाचल प्रदेश की राजधानी होने के साथ - साथ यहाँ का सबसे बड़ा शहर भी है। इटानगर मे आपको बहुत सी घूमने के लिए खूबसूरत जगह मिलेगी। जिनमे - बहुत से पिकनिक स्पॉट, बोटिंग और यहाँ की खूबसूरत जगहों मे से एक यहाँ का चिड़िया घर जहाँ आपको बाघ, भालू, तेंदुआ और हाथी जैसी कई और प्रजातियाँ देखने को मिलेगी। 

इटानगर मे घूमने की जगह। Tourist Places in Itanagar in Hindi 

* गंगा झील । 
* इटा फोर्ट। 
* रूपा हिल। 
* गोम्पा बौद्ध मंदिर। 
* इटानगर वन्यजीव अभ्यारण। 
* जवाहर लाल नेहरू राज्य संग्राहलय। 
* इंदिरा गांधी पार्क। 
* क्राफ्ट सेंटर और इम्पो रियम इटानगर। 




2. जीरो घाटी - Ziro Valley in Hindi 

Top 10 tourist places in arunachal pradesh in hindi
Image Credit - Travel. Earth


अरुणाचल प्रदेश का ये खूबसूरत नगर यहाँ के निचले हिस्से मे मौजूद है। जीरो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे देश मे प्रसिद्ध है। यहाँ के प्राकृतिक की सुंदरता को देखकर आपका मन कभी नही भरने वाला यहाँ आपको ऐसा लगेगा की काश मे भी यही रह रहा होता तो मजा आ जाता। ये जगह है ही इतनी खूबसूरत। 


जीरो के दर्शनीय स्थल। Tourist Places in Ziro in Hindi 

* मेघना गुफा मंदिर। 
* किले पाखो। 
* जीरो पुतो। 
* डोलो मंडो। 
* पाइन ग्रुव। 
* बैंबू ग्रुव। 
* टैली वैली वाइल्ड लाइफ सेंकचुरी। 




3. भालुकपोंग - Bhalukpong in Hindi 

Arunachal pradesh me ghumne ki jagah
Image Credit - Riddhimart. Com


कामेंग नदी के तट पर बसा भालुकपोंग एक बहुत ही खूबसूरत कस्बा है। इस जगह पर आप फ़िशिंग, हाईकिंग, राफ्टिंग और कैंपिंग का बहुत ही ज्यादा आनंद ले सकते है। प्राकृतिक की सुंदरता का आनंद और नदी के किनारे बैठ कर वहाँ का अनुभव आपको बहुत अच्छा होने वाला है। 


भालुकपोंग मे घूमने की जगह। Tourist Places in Bhalukpong in Hindi 

* भालुकपोंग फोर्ट । 
* टीपी आर्केडियम। 
* पक्के टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क। 




4. दीरांग - Dirang in Hindi

Places to visit in arunachal pradesh in hindi
Image credit - TripAdvisor


दीरांग अरुणाचल प्रदेश का एक खूबसूरत गाँव है जोकि आदिवासियों का गाव है। पर्यटन स्थल भी कमेंग जिले भी स्थित है। यहाँ आपको 500 साल पुराने घर भी देखने को मिल जाएगे। और अगर आपको ट्रैकिंग का शौक भी है। तो इस जगह आपको बहुत ज्यादा ही आनंद आने वाला है। क्योंकि दिरांग जाना ही जाता है पर्वतरोहंन के लिए। और प्राकृतिक के खूबसूरत नजरों की बात ही अलग है। यहाँ आपको सेल्फी लेने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगह मिलेगी। 


दिरांग मे घूमने की जगह। Places To Visit In Dirang in Hindi 

* दिरांग द जोंग। 
* संगती वैली। 
* कला चक्र गोपा। 
* याक राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र। 




5. दपोरिजो - Daporijo in Hindi

Arunachal pradesh ke paryatan sthal
Image Credit - tour my india


दपोरिजो अरुणाचल प्रदेश का वो नगर है। जहाँ आपको अरुणाचल प्रदेश की संस्कृति और प्राचीन परमप्राएँ देखने को मिलेगी। यहाँ लोग पूरी दुनिया से घूमने के लिए आते हैं। ये नगर अरुणाचल प्रदेश के सुबन्सिरी जिले मे स्थित है। या यूँ कहूँ ये जगह भी एक खूबसूरत नदी के तट पर स्थित है, जिसका नाम सुबन सिरी नदी है।
 

दपोरिजो के पर्यटन स्थल। Tourist Places in Daporijo in Hindi 


* सुबन सिरी नदी । 
* कमला रिजर्व फॉरेस्ट। 
*दपोरिजो संग्रालय और क्राफ्ट सेंटर। 
* सीगेम दपोरिजो रिजर्व फॉरेस्ट। 




6. तवांग - Tawang in Hind

Arunachal pradesh ke parytan sthal
Image Credit - Tour my India


तवांग एक ऐसी जगह जो यहाँ बने मठों के देश भर मे बहुत प्रसिद्ध है। जिनको देखने के लिए लोग दुनिया भर से आते है। यहाँ आपको मठों के अलावा ऊँचे - ऊँचे पहाड़  देखने को मिलेंगे  जिनकी सुंदरता का वर्णन मै शब्दो मे नही कर सकता इसक लिए आपको एक बार यहाँ जरूर जाना चाहिए। 


तवांग के दर्शनीय स्थल। Tawang Tourist Places in Hindi 

* तवांग मठ। 
* माधुरी झील। 
* नुरान्ग फॉल्स। 
* पेंग तेंग त्सो झील। 
* सेला पास। 
* तवांग युद्ध स्मारक। 




7. रोइंग - Roing in Hindi

Places to visit in arunachal pradesh in hindi
Image Credit - pickyourtrail. Com


रोइंग अरुणाचल प्रदेश के शांत वातावरण वाली जगहो मे से एक है। जो लोअर दिबांग घाटी मे स्थित है। अगर आप यहाँ आकर शांत वातावरण का आनंद लेना चाहते है तो आप यहाँ आ सकते है। ये पर्यटन स्थल अरुणाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों मे से एक गिना जाता है। यहाँ कभी अच्छी जगह भी जहाँ आप घूमने जा सकते है। जिनमे - 


रोइंग मे घूमने की जगह। Tourist Places in Roing in Hindi 

* निजोमा घाट। 
* शैली झील। 
* नेहरू वन उद्यान। 
* रुकमणि नाटी। 
* महाओ झील 
* हुनलि। 




8. यिंग्कियोंग- Yingkiong in Hindi 

Arunachal pradesh ke praytan sthal
Image Credit - Tour my india


यिंग्कियोंग अरुणाचल प्रदेश का वो पर्यटन स्थल जहाँ आपको दूर - दूर तक और चारो ओर हरियाली और और सुंदर वन और खूबसूरत नदियाँ देखने को मिलेगी। और अगर आपको राफ्टिंग का शौक है तो आप यहाँ राफ्टिंग भी कर सकते है। आपको अरुणाचल प्रदेश की सैर मे एक बार यहाँ भी जरूर आना चाहिए। 

यिंग्कियोंग मे घूमने की जगह। Places to Visit in Yingkiong in Hindi 

* ब्रह्म पुत्र नदी।

* मैलिङ्ग नेशनल पार्क। 

* पासीघट- जोगिंग यिकियोंग सर्किट। 

* डॉ देइङ् एरिङ मेमोरियल वन्य जीव अभ्यरण। 


और पढ़े : हरिद्वार के दर्शनीय स्थल। 


9. सेला दर्रा - Sela Pass in Hindi 

Tourist places in arunachal pradesh in hindi
Image credit - native planet 


सेला पास तवांग से लगभग 70 किमी की दूरी पर स्थित है। ये पर्यटन स्थल अरुणाचल के बर्फीले पर्यटन स्थलों मे से एक है जो चारो और से बर्फ से ढका हुआ मिलेगा । सेला पास को बौद्ध द्वारा पवित्र स्थान माना जाता है। इस जगह की सबसे की खुबसुरती को सेला झील चार चाँद लगा देती है। यहाँ आपको सेला झील जरूर देखने जाना चाहिए। 





10. बोमडिला - Bomdila in Hindi 

Arunachal pradesh me ghumne ki jagah
Image Credit - tourmyindia


बोमडिला अरुणाचल प्रदेश का एक छोटा सा नगर है। लेकिन घूमने के लिए अरुणाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगह है। ये बात मे अपने अनुभव से बता रहा हूँ। और अगर एक बार आप यहाँ आयेंगे तो ये बात आप भी बोलने लगेंगे। 

इस पर्यटन स्थल पर आपको बौद्ध मठ, गोम्पा, बौद्ध संकृतिक परम्पराएं देखने को मिलेगी।  और इस जगह की सबसे खूबसूरत जगह आर आर हिल ये यहाँ की सबसे ऊँची चोटी है। यहाँ से आप अपने पड़ोसी देश भूटान की पहाड़ियों की सड़को के आसानी से देख सकते है। अरुणाचल की याद मे आप यहाँ आ हाथो से बनी वस्तुये साथ ला सकते है। 


बोमडिला मे घूमने की जगह। Tourist Places in Bomdila in Hindi 


* आर आर हिल। 
* बोम डिला मठ। 
* बोम डिला व्यू पॉइंट। 
* लोअर गोम्पा, मध्य गोम्पा और उपरी गोम्पा। 
* आर्किड अनुसंधान एवं विकास केंद्र। 






अरुणाचल प्रदेश घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय। Best Time To Visit Arunachal Pradesh 




अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अक्टुबर से मार्च का होता है। क्योंकि आप इन दिनों यहाँ की सभी एक्विटी भी कर सकते हो। और खूबसूरत नजरों का लुफ्त भी उठा सकते हो। आपको यहाँ मॉनसुन मे नही जाना चाहिए क्योंकि अरुणाचल प्रदेश के कई पर्यटन स्थल इस समय बंद रहते है । इसीलिए आपको सर्दियों या गर्मियों के दौरान ही यहाँ की यात्रा करनी चाहिए। 




अरुणाचल प्रदेश कैसे पहुँचे। How To Reach Arunachal in Hindi




सड़क मार्ग : How To Reach Arunachal Pradesh By Road in Hindi


अरुणाचल प्रदेश देश के कई बड़े शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जिनमे मेघालय, असम और नागालैंड से सभी राजमार्ग से अरुणाचल प्रदेश अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जिसकी मदद से आप आसनी से अरुणाचल प्रदेश पहुँच सकते हो। 



रेल मार्ग : How To Reach Arunachal Pradesh By Train in Hindi


अरुणाचल प्रदेश के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन असम का हरमुटि रेलवे स्टेशन है जो लगभग 43 किमी दूर है। यहाँ से आप ईटा नगर के लिए टैस्की की सुविधा ले सकते है। 



हवाई मार्ग : How To Reach Arunachal Pradesh By Flight in Hindi 



अरुणाचल प्रदेश के सबसे नजदीकी हवाई अड्डा असम का लीला बरी तेजपुर का है जो की लगभग 260 किमी दूर है आपको यहाँ से भी टैक्सी की सुविधा आसानी से मिल जायेगी । जिसकी मदद से आप अरुणाचल प्रदेश आसानी से पहुँच सकते हो। 





 इस लेख मे अपने अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल ( Arunachal Pradesh Tourist places in Hindi ) के बारे मे जाना है। अगर आपको मेरे द्वारा दी गयी ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरूर बताएं। और मेरे इस लेख Arunachal Pradesh ke parytan sthal को उन सभी लोगो के साथ साँझ करे जो अरुणाचल प्रदेश घूमने के लिए ट्रिप बना रहे हो। 

No comments:

Powered by Blogger.