प्रेम मंदिर घूमने की जानकारी । Prem Mandir in Hindi
प्रेम मंदिर वृंदावन। Prem Mandir in Hindi
![]() |
Prem Mandir Image |
नमस्कार दोस्तो मे टूरिस्ट दोस्त आज अपने इस लेख मे आप सभी के लिए उत्तर प्रदेश के वृंदावन मे स्थित प्रेम मंदिर ( Prem Mandir in Hindi ) के बारे मे सभी जानकारियाँ लेकर आया हूँ, जिनमे प्रेम मंदिर का इतिहास , प्रेम मंदिर का समय ( Prem Mandir Timing ) और वहाँ घूमने की और वहाँ जाने की सभी जरूरी जानकारियाँ है।
और पढ़े : मथुरा के दर्शनीय स्थलों की जानकारी।
Prem Mandir in Hindi - उत्तर प्रदेश के वृंदावन का प्रेम मंदिर भगवान श्री कृष्ण के कई खूबसूरत मंदिरों मे से एक है। प्रेम मंदिर का निर्माण जगदुरु कृपालु महाराज ने करवाया था। प्रेम मंदिर ( prem Mandir) भगवान श्री कृष्ण और राधा को समर्पित है। 11 साल का समय लगा था, मंदिर को बनने मे। लगभग 1000 से ज्यादा राजस्थान और उत्तर प्रदेश के शिल्पकारों ने इस मंदिर का निर्माण किया था। वृंदावन के पर्यटन स्थलों मे से भी एक प्रेम मंदिर बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जहाँ लोग दुनिया भर से यहाँ आते है।
और पढ़े : 12 ज्योतिर्लिंग के नाम, स्थान और उनकी उत्पति की कथा।
प्रेम मंदिर का इतिहास। Prem Mandir History In Hindi
वृंदावन के खूबसूरत प्रेम मंदिर ( prem Mandir ) का इतिहास ज्यादा पुराना नही है विकिपिडिया के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 2001फरवरी मे हुआ था। मंदिर का परिसर लगभग 54 एकड़ मे फैला हुआ है मंदिर मे 94 स्तम्भ है। जिनको भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की अलग अलग लीलाओं को दर्शाते है। ज्यादातर स्तम्भ पर गोपियों की मूर्तिया बनाई हुई है। जिन्हे देखकर ऐसा लगता है की मूर्तिया कभी भी बोल सकती है। प्रेम मंदिर की सबसे खूबसूरत बात इसे द्वार सभी दिशाओं मे खुलते है।
और पढ़े : आगरा के दर्शनीय स्थल घूमने की जानकारी।
प्रेम मंदिर ( prem mandir )के परिसर मे आपको बहुत ही खूबसूरत राधा-कृष्ण की झाकियाँ देखने को मिलेगी इनमे से श्री गोवर्धन लीला, कालिया नाग दमन लीला और झुलन लीला की झांकियाँ शामिल है। और यहाँ आपको गोवर्धन पर्वत की झांकी भी दिखाई देगी जो बहुत ही खूबसूरत है। और इसमें आपको खूबसूरत फव्वारा भी दिखाई देगा। मंदिर की बाहरी दीवारों पर भी आपको राधा-कृष्ण की लीलाओं को अंकित किया गया है। मंदिर के गर्भ गृह मे भी भारत की प्राचीन वास्तु शिल्प की बहुत ही खूबसूरत पच्चीकारी और नक्काशी की गयी है और यहाँ की संगमरमर की शिलाओं पर आपको राधा-कृष्ण के गीत भी लिखे मिलेंगे जो बहुत ही सरल भाषा मे लिखे हुए है।
और पढ़े : किन्नर कैलाश यात्रा 2022 के बारे।
प्रेम मंदिर के खुलने का समय। Prem Mandir Timing
Prem Mandir Timing - प्रेम मंदिर वृंदावन के उद्घाटन का समय 5:30 बजे से है। और मंदिर के समापन का समय 8:30 बजे का है। मंदिर मे आरती के दौरान यहाँ बडी संख्या मे भक्तो की भीड़ आपको दिखाई देगी। मंदिर मे अंदर प्रवेश करने का किसी भी तरह का कोई भी शुल्क नही लिया जाता है।
प्रेम मंदिर वृंदावन कैसे पहुँचे। How To Reach Prem Mandir in Hindi
प्रेम मंदिर अगर आप हवाई जहाज से जाना चाहते हो तो आपको यहाँ के सबसे नजदीकी हवाई अड्डे जोकि वृंदावन मे है। आपको यहाँ पहुँचना होगा। हवाई अड्डे से प्रेम मंदिर की दूरी लगभग 80 किमी की है जिसे आप बस या टैक्सी से पूरा कर सकते है। |
और अगर आप अपनी वृंदावन की यात्रा ट्रेन से करना चाहते है। तो वृंदावन के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आना होगा जोकि मथुरा रेलवे स्टेशन है। यहाँ से प्रेम मंदिर की दूरी लगभग 8 किमी की है। आपको यहाँ बस, टैक्सी या फिर रिक्सा मिल जायेंगे जो आपको मंदिर पहुँचा देंगे।
और पढ़े : बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा की सभी जानकारियाँ।
इस लेख मे अपने वृंदावन के खूबसूरत प्रेम मंदिर ( Prem Mandir in Hindi ) के दर्शन और यहाँ घूमने के बारे मे जाना है आपको मेरा या लेख कैसा लगा मुझे कमेंट करके जरूर बताये।
No comments: