आगरा के प्रसिद्ध प्रमुख दर्शनीय स्थल। Agra Tourist Places in Hindi
आगरा की यात्रा। आगरा दर्शन। Places To Visit in Agra in Hindi | Agra Tourism
AGRA TAJMAHAL |
हेलो ट्रेवलर्स में Tourist Dost आज मे आपको अपने इस लेख में आप सभी को आगरा के बारे में और आगरा के सभी दर्शनीय स्थलों के बारे में और आगरा कैसे पहुंचे ये सभी जरुरी बाते बताईं है। ये सभी जरुरी बाते आपको आगरा की यात्रा में काम आने वाली हैं। आगरा कैसे पहुंचे, आगरा में कहाँ - कहाँ घूमे ये सभी बाते बताई गयी हैं। इस लेख में।
और पढ़े : मनाली में घूमने वाली जगह।
Agra Tourist Places in Hindi - आगरा का जब भी हम नाम सुनते हैं। तो मन में सबसे पहले ताजमहल ही आता है। आखिर आये भी क्यों न ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक जो है। उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के किनारे बसे इस शहर में ताजमहल के अलावा भी बहुत सारी जगह घूमने लायक हैं। जिस तरह आगरा का ताजमहल फेमस है। उसी तरह आगरा का पेठा भी मशहूर है। आपको आगरा के पेठे का स्वाद एक बार जरूर चखना चाहिए।
और पढ़े : उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों की जानकारी।
अब आपको आगरा के बारे में एक खास बात बताता हूँ। हिन्दू धर्म के सबसे बड़े काव्य या यूँ कहूं महाकाव्य महाभारत में आगरा का वर्णन मिलता है। महाभारत में आगरा को " अग्रवन " और " आर्य गृह " के नाम से वर्णित किया गया है। जिसका मतलब होता है। आर्यों का निवास स्थान।
और पढ़े : मथुरा मे घूमने की जगह।
सन १५०४ में सिकंदर लोधी ने आगरा की स्थापना की थी। उसके बाद आगे जाकर सन १५२६ में बादशाह बाबर ने आगरा को अपनी राजधानी बनाया था। बादशाह शाहजाहाँ ने ही आगरा के प्रसिद्ध Tourist Place ताजमहल को अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। ऐसा कहते है। लेकिन आज देख लो पूरी दुनिया में ताजमहल को प्यार की निशानी भी कहा जाता है। ताजमहल को देखने के लिए दुनिया भर से लोग यहाँ घूमने आते हैं।
और पढ़े : जयपुर के दर्शनीय स्थलों की जानकारी।
आगरा में घूमने की जगह। Agra Tourist Spot | Places To Visit in Agra in Hindi | Tourist Places Near Me
Places To Visit in Agra in Hindi - आप अपनी आगरा की यात्रा में जिन जगहों पर घूमने जाने वाले है। में उन सभी जगहों के बारे में बतायूँगा। जिनको आपको आगरा में घूमने की जगह की लिस्ट में जरूर रखना चाहिए। तो चलिए इन सभी जगहों के बारे में थोड़ा सा विस्तार से समझते है।
और पढ़े : नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी।
ताजमहल , आगरा। Tajmahal Agra in Hindi
ताजमहल आगरा के सबसे फेमस पर्यटन स्थलों में से एक है। इसे प्यार की निशानी भी कहा जाता है। ताजमहल का निर्माण लगभग १७ साल तक चला था। दुनिया के ७ अजूबों में शुमार ताजमहल भारत की खूबसूरत इमारतों में से एक है। एक बात और ताजमहल शुक्रवार को बंद रहता है। इसीलिए जब भी आगरा घूमने जाये तो इस बात ख्याल जरुर रखे।
आगरा किला , आगरा। Agra Fort in Hindi
आगरा का किला ताजमहल से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर है। इस किले का निर्माण बादशाह अकबर ने सन् 1573 मे करवाया था। ये किला यूनेस्को की विश्व धरोहर की लिस्ट मे भी शामिल है। इस किले की बनावट मुगल शैली की है। जो बहुत ही अच्छा उदाहरण दर्शाती है। आगरा के सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों मे से एक है। इस किले को भी आपको अपनी लिस्ट मे जरूर रखना चाहिए।
और पढ़े : मैसूर मे घूमने के लिए कब कहाँ और कैसे जाना चाहिए।
फतेहपुर सिकरी , आगरा। Fatehpur Sikri Agra in Hindi
आगरा का यह पर्यटन स्थल यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थलों मे शामिल है फतेहपुर सिकरी की स्थापना 16वीं सदी मे बादशाह अकबर के द्वारा की गयी थी। और इसका निर्माण लाल बलुआ पत्थर से हुआ है। फतेहपुर सिकरी आगरा से लगभग 37 किलोमीटर दूर है। यहाँ पहुँचने मे लगभग 2 घंटे लग सकते है।आप अपना पूरे दिन का समय यहाँ बिता सकते हैं।
अकबर मकबरा , आगरा। Akbar Tomb Agra in Hindi
अकबर का मकबरा मुगल वास्तुकला का एक बेहद खूबसूरत उदाहरण है। इसका निर्माण 1605 और 1618 के मध्य मे हुआ था। या मकबरा 119 एकड़ मे फैला है। मकबरे के अंदर आपको एक खूबसूरत बगीचा भी देखने को मिलेगा। अकबर का मकबरा आगरा से लगभग 8 किलोमीटर दूर सिकन्दरा मे स्थित है। यहाँ भी आपको घूमने जाना चाहिए।
और पढ़े : मणिपुर के पर्यटन स्थलों की जानकारी।
मेहताब बाग , आगरा। Mehtab Bagh Agra in Hindi
मेहताब बाग अगर आपको बाग बगीचे देखना पसंद है। तो आपको एक बार यहाँ जरूर जाना चाहिए। इस बगीचे को मून लाइट gardan भी कहा जाता है। इस garden को देखने का समय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक का है ताजमहल से लगभग 8 किलोमीटर दूर है। यहाँ आप ई रिक्शा से आसानी से पहुँच सकतें हैं।
यह पाँच पर्यटन स्थल आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थल है। इनको विस्तार से मेने इसीलिए बताया है। क्योंकि ये जगह आगरा की बहुत ही प्रसिद्ध और प्रचलित हैं। वैसे तो आगरा मैं और भी घूमने लायक जगह हैं। जिनमे - इत्माद- उद- दौला का मकबरा , चन्नी का रौजा , अंगूरी बाग , ताज संग्राहलय , जामा मस्जिद, ये सभी जगह भी है। घूमने लायक। आप अपने आगरा की यात्रा मे इन सभी को अपनी लिस्ट मे शामिल कर सकतें हैं।
और पढ़े : जाने उदयपुर लेक पैलेस के बारे मे।
आगरा घूमने का सबसे अच्छा समय। Best Time To Visit Agra in Hindi। Tourist Places in Agra in Hindi
और पढ़े : उदयपुर मे घूमने की जगहों के बारे मे।
वैसे तो आप आगरा घूमने कभी भी जा सकते हैं। लेकिन आगरा घूमने का सबसे अच्छा समय सितम्बर से लेकर मार्च तक का होता है। क्योंकि इसी समय आगरा मे जदातार पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इसीलिए मेने आपको ये समय बताया है । यहाँ घूमने के लिए।
कैसे पहुँच आगरा। How To Reach Agra in Hindi
भारत के किसी भी हिस्से से आप आगरा आसानी से पहुँच सकते है। यहाँ आने के लिए आपको बस, हवाई जहाज, या रेल गाड़ी आसानी से मिल जायेगी। जो आपको आगरा तक पहुँच देगी । बिना किसी परेशानी के। तो चलिए इन तीनों मार्गों को थोड़ा सा विस्तार से समझते हैं।
सड़क मार्ग। How To Reach Agra by Road in Hindi
आगरा के राजमार्ग देश के कई बड़े शहरों से जुड़े हुए हैं। और यहाँ के लिए आपको सरकारी बसो की सुविधाएँ और निजी बसों की सुविधाएं मिल जायेगी जिनके जरिये आप आगरा आसानी से पहुँच सकते हैं।
रेल मार्ग। How To Reach Agra by Train in Hindi
आगरा के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आगरा केंट का है। जो देश के कई शहरों से जुडा हुआ है। यहाँ तो कई लक्जरी ट्रेने भी आती है। जिनकी मदद से आप आसानी से आगरा की यात्रा कर सकतें हैं।
हवाई मार्ग। How To Reach Agra by Flight in Hindi
अगर आप आगरा हवाई जहाज से आना चाहते हैं। तो आप आ सकते है। आगरा का सबसे नजदीकी है। आगरा का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा आगरा में ही हैं। जोकि आगरा के खेरिया मे है। इस हवाई अड्डे तक देश की घरेलू उढ़ाने अच्छी तरह से जुड़ी हुई है। और देश के सभी जगहों से अच्छी तरह जुड़ी हुई हैं।
और पढ़े : दुनिया का इकलौता पार्क जो पानी पर तैरता हैं।
मेने आपको अपने इस लेख मे आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे मे बताया है। अगर आपको मेरे द्वारा दी गयी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएँ।
इन्हे भी पढ़े :
* ऊटी के दर्शनीय स्थलों की जानकारी।
No comments: