मणिमहेश यात्रा 2022 | ManiMahesh Yatra 2022 in Hindi
मणिमहेश यात्रा 2022। Manimahesh Yatra 2022 in Hindi
नमस्कार दोस्तो मे टूरिस्ट दोस्त आज आप सभी के लिए मे अपने इस लेख मे मणिमहेश यात्रा 2022 ( Manimahesh Yatra 2022 in Hindi ) की सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी है। जिनमे मणिमहेश की यात्रा कहाँ होती है, ये यात्रा कब शुरू होती है, और कैसे की जाती है। ये सभी जानकारियाँ आपको मेरे इस लेख के अंत तक मिल जायेगी।
और पढ़े : किन्नर कैलाश यात्रा 2022 की सभी जानकारियाँ।
मणिमहेश की यात्रा मे एक झील की यात्रा की जाती है। जिसका नाम पूरे भारत मे मणिमहेश झील के नाम से जाना जाता है। ये यात्रा हिमाचल प्रदेश के चंबा के भरमौर मे की जाती है। हिंदु धर्म मे इस झील को उतना ही पूजनीय माना जाता है जितना की मानसरोवर झील को माना जाता है। जिस तरह कैलाश पर्वत पर आज तक कोई पर्वतारोही नही चढ़ पाया है। उसी तरह भरमौर मे स्थित मणिमहेश कैलाश पर भी आज तक कोई नही चढ़ पाया है। मणिमहेश कैलाश मणिमहेश झील के पास मे ही स्थित है।
मणिमहेश झील की पौराणिक कथा।
मणिमहेश झील का पौराणिक कथाओं मे भी वर्णन मिलता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा माना जाता है। की इस झील का निर्माण भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह करने के बाद किया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार भूमि को तीन राजाओं का निवास स्थान माना जाता है। ब्रह्मा, विष्णु और महेश। मणिमहेश झील को भगवान शिव के स्वर्ग के रूप मे जाना जाता है। और डेंचू झरना भगवान विष्णु का रूप जाना जाता है। और भरमौर के सामने वाले टीले को भगवान बृह्मा के स्वर्ग कहा जाता है।
भगवान शिव अपने स्वर्ग मे 6 माह निवास करने के बाद वर्ष के बाकी के हिस्से के शासन को भगवान विष्णु को शासन सौंपते है। और ये आदान- प्रदान जन्मअष्टमी के दिन होता है। और जब भगवान शिव वापस मणिमहेश आते है उस दिन को शिवरात्रि के रूप मे मनाया जाता है।
और पढ़े : केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी।
मणिमहेश यात्रा का ट्रैक। Manimahesh Trek Details in Hindi
मणिमहेश झील के दर्शन करने की शुरुआत प्राकृतिक की खूबसूरत पहाड़ियों से शुरू होता है। आपकी यात्रा का प्रारम्भ हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर धर्मशाला से शुरू होता उसके बाद आपको दांचो और हड्सर से होते हुए मणिमहेश झील के दर्शन होंगे इस यात्रा मे कम से कम आपको 3 से 4 दिन का समय लग सकता है।
इस यात्रा मे आपको खूबसूरत फूलों के पेड़ - पौधे और जिग जैक रोड भी मिलेंगे । इस तीर्थ पर भक्तो की कई बड़ी संख्या मे आपको दिखाई देगी। ये जगह उन लोगो को भी बहुत पसन्द आयेगी जिन्हे ट्रैकिंग का शौक भी है। क्युकी ये मणिमहेश की ट्रैकिंग हिमाचल की सबसे खूबसूरत ट्रैकिंग मे से एके है। जहाँ आप पवित्र तीर्थ स्थल के दर्शन के साथ - साथ ट्रैकिंग का आनंद ले सकते है ।
और पढ़े : वृंदावन के प्रेम मंदिर घूमने की जानकारी।
मणिमहेश यात्रा का स्थान, समय और तिथि ।
स्थान : भरमौर , चंबा - हिमाचल प्रदेश।
तिथि : 19 अगस्त से 4 सितम्बर।
समय : अगस्त से सितम्बर।
और पढ़े : पानी पर तैरने वाला पार्क।
कैसे पहुँचे मणिमहेश। How To Reach Manimahesh in Hindi
मणिमहेश तक पहुँचने के कई रास्ते है। जिनमे सबसे पहला रास्ता लाहुल और स्पीति और कुट्टी पास से होते हुए आप मणि महेश पहुँचने सकते है।
दूसरा रास्ता दिल्ली से धर्मशाला से हडसर से होते ही मणि महेश झील तक जिसे रास्ते मे आपको कांगड़ी से मंडी से होते ही आप भरमौर पहुँच सकते है।
तीसरा और आसान रास्ता हडसर से मणिमहेश तक का रास्ता जिसमे 13 किमी का ट्रैक भी शामिल है। इन सभी रास्तो पर आपको टैक्सी और बसों की सुविधाएँ आसानी से मिल जायेगी जिनकी मदद से आप आसानी से मणिमहेश झील के दर्शन कर सकते हो।
और पढ़े : अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल।
इस लेख मे अपने मणिमहेश यात्रा 2022 ( Manimahesh Yatra 2022 in Hindi ) के बारे मे जाना। आपको मेरे द्वारा दी ये जानकारी कैसी लगी मुझे कमेंट करके जरूर बताये।
No comments: