मथुरा के दर्शनीय स्थलों की जानकारी। Mathura Tourist Places in Hindi


 

मथुरा और पर्यटन स्थल। Mathura Tourist Places in Hindi 



 


mathura tourist places in hindi
Mathura Image 





Mathura Tourist Places in Hindi : भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में स्थित मथुरा एक धार्मिक पर्यटन स्थल है। मथुरा भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थान है। कहते है की मथुरा भगवान् श्री कृष्ण के जन्म से भी बहुत पहले ही अस्तित्व में आ गया था। मथुरा भारत के सबसे प्राचीन शहरों  में से एक है। ये अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कारण ही पर्यटकों के आक्रषण का केंद्र रहा है। 


मथुरा के इतिहास की बात करूँ तो कुछ पौराणिक कथाओं के अनुसार मथुरा लगभग ७५०० साल पुराना है। मथुरा का वर्णन तो हिन्दू महाकाव्यों में भी मिलता है। इन महकाव्यों के अनुसार मथुरा को कई नामों से भी जाना जाता था। जिनमे - शूरसेन नगरी , मधुपुरी और मधु नगरी कहा जाता था। मथुरा भारत की संस्कृति और सभ्यता का केंद्र रहा है। 


 


अब में मथुरा के बारे में आपको एक खास बात बताता हूँ। वो बात ये है की भगवान शिव को मथुरा का कोतवाल कहा जाता है कैसे मथुरा के चारो दिशाओं में भगवान शिव के मंदिर बने हुए है। पूर्व में पिपलेश्वर महादेव , पश्चिम में भूतेश्वर महादेव , उत्तर में गोकर्णेश्वर महादेव और दक्षिण में रंगेश्वर महादेव इन सभी मंदिरों का मथुरा के चारों दिशाओं में होने की वजह से ही भगवान शिव को मथुरा का कोतवाल कहते हैं। 




मथुरा में घूमने की जगह। Places To Visit in Mathura in Hindi | Mathura Famous Places | 


places to visit in mathura
Images 




1 . श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर , मथुरा। krishan Janam Bhumi Temple Mathura in Hindi 

मथुरा का यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण के जन्म स्थान के रूप में पूजा जाता है। कृष्ण जी का जन्म मथुरा की जेल में हुआ था। लेकिन अब उस स्थान पर मंदिर है। जहाँ हर साल लाखों तीर्थ यात्री जन्मष्टामी और होली के उत्सव पर यहाँ आते हैं। ये मंदिर मथुरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। 


2. द्वारकाधीश मंदिर , मथुरा। Dwarkadhish Temple Mathura in Hindi 

द्वारकाधीश मंदिर मथुरा के राजाधिराज बाजार में स्थित है। अपनी सांस्कृतिक भैभव ,कला और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। ज्यादातर पर्यटक या फिर कहूं तीर्थ यात्री यहाँ सावन के महीने में यहाँ सोने चाँदी के बने झूलो को देखने  के लिए आते है। एक बार आपको भी सावन के महीने में यहाँ की यात्रा करनी चाहिए। 

 


3. कंस किला , मथुरा। Kans Qila Mathura in Hindi 

मथुरा की प्राचीन इमारतों में से एक कंस किला। विश्राम घाट के नजदीकी स्थित है ये किला। यह किला श्री कृष्ण जी के मामा कंस को समर्पित है कंस किला मथुरा के पसंदीदा पर्यटन स्थलों  में से एक है। खंडहर बन चूका ये किला मथुरा में आने पर्यटकों को आज भी अपनी और आकर्षित करता है उसका कारण इस किला का ऐतिहासिक होना है 


4. गोवर्धन पर्वत , मथुरा। Goverdhan Hill Mathura in Hindi 

गोवर्धन पर्वत मथुरा के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने भगवान इंद्र के प्रकोप से ब्रज वासियों को बचाने के लिए इस पर्वत को अपनी कनिष्ट उंगली पर उठा लिया था। जी हाँ ये पर्वत मथुरा से लगभग २२ किलोमीटर दूर बरसाने में स्थित है। तीर्थ यात्री गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करते है इसीलिए अपने भी दिवाली के समय गोवर्धन की पूजा होती देखि होगी वो पूजा इन्ही गोवर्धन के नाम की की जाती है।


5. राधा कुंड , मथुरा। Radha Kund Mathura in Hindi 

मथुरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है राधा कुंड। जहाँ हर साल लाखों पर्यटक घूमने  हैं। ये कुंड राधा कृष्ण के प्रेम का प्रतिक कहा जाता है। कहते है इस कुंड का प्राचीन निर्माण स्वयं श्री कृष्ण के हाथो से हुआ था। यह कुंड मथुरा के प्रमुख तीर्थ स्थलों  में से भी एक है। 


 


6. कुसुम सरोवर , मथुरा Kusum Sarovar Mathura in Hindi 

कुसुम सरोवर गोवर्धन पर्वत और राधा कुंड  के बीच में स्थित है। मथुरा के सबसे लोकप्रिय तीर्थ स्थलों  में से कुसुम सरोवर भी है। यहाँ भी भारी मात्रा में पर्यटक हर साल घूमने आते है। 


7. रंगजी मंदिर , मथुरा। Rang Ji Temple Mathura in Hindi 

यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण जी के अवतार को समर्पित है। इस मंदिर की बनावट पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है यहाँ भी आप मथुरा की यात्रा के दौरान रुक सकते है। और मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। 


8. मथुरा के घाट। Mathura Ghat in Hindi 

मथुरा आये पर्यटक मथुरा के सभी घाटों को घूमना और यहाँ स्नान करना पसंद करते है। मथुरा के प्रमुख पर्यटन स्थल है यहाँ के घाट जहा तीर्थ यात्री हर साल घूमने आना पसंद करते है। आपको भी एक मथुरा के सभी घाटों  दर्शन करने चाहिए। 


9. मथुरा संग्राहलय। Mathura Museum in Hindi 

मथुरा के इस संग्राहलय  निर्माण सन १८७४ में हुआ था। यहाँ पर आपको प्राचीन गुप्त सम्राज्य के पुरातत्व के कुछ वस्तुए देखने को मिलेंगी। एक बार यहाँ की यात्रा भी सकते हैं। इस संग्राहलय भी मथुरा में देखे जाने वाला पर्यटन स्थल है। 


10. बरसाना मथुरा। Barsana Mathura in Hindi 

बरसाना राधा का जन्म स्थान है। यहाँ पर राधा रानी का मंदिर देखने पर्यटक सर साल लाखो किस संख्या में आते है। मथुरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है बरसाना। 

मथुरा घूमने का सही समय। Best Time To Visit Mathura in Hindi 


 


मथुरा जाने का सबसे अच्छा समय होता है। होली और जन्माष्टमी के अवसर पर इन दिनों यहाँ की यात्रा बहुत ही अच्छी होती है। वैसे अगर आप किसी और समय आना चाहते है तो आप मथुरा की ट्रिप अक्टूबर से मार्च के बीच बना सकते हैं। इसी दौरान ज्यादातर पर्यटक मथुरा की यात्रा करना पसंद करते है। 



कैसे पहुँचे मथुरा। How To Reach Mathura in Hindi 


मथुरा जाने के लिए आप हवाई जहाज , रेल या फिर बस या यूँ कहूँ सड़क के जरिये आप यहाँ पहुँच सकते है। वो भी बिना किसी परेशानी के। तो चलिए इन मार्गो को थोड़ा विस्तार से समझते है। 


mathura tourist places in hindi



हवाई जहाज से।  How To Reach Mathura by Flight in Hindi 


आप अगर मथुरा हवाई जहाज से आना चाहते हो तो आपको सबसे पहले दिल्ली के हवाई अड्डे आना तक पहुँचना होगा। ये हवाई अड्डा  देश के सभी हवाई अड्डों से  जुड़ा हुआ है। दिल्ली से मथुरा की दुरी लगभग १५० किलोमीटर की है आप ये दुरी टैक्सी की मदद से पूरी कर सकते है। 



रेल से। How To Reach Mathura by Train in Hindi 


मथुरा का सबसे  रेलवे  स्टेशन मथुरा का जंक्शन ही है और ये रेलवे स्टेशन देश के कई बड़े शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आपको इस मार्ग से मथुरा पहुँचने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने वाली है। 



सड़क या बस से। How To Reach Mathura by Rosd or By Bus in Hindi 


अगर आप मथुरा बस से आना चाहते तो मथुरा के लिए देश  कई शहरों से सीधी बसे मथुरा आती है। और अगर आप अपने निजी वाहन से आना चाहते है तो वो भी आ सकते है क्यूँकि मथुरा  पहुँचने वाले राज मार्ग भी देश के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। 





इस लेख में अपने मथुरा के पर्यटन स्थल Places To Visit in Mathura के बारे में जाना है। अगर आपको मेरे द्वारा दी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं। 



 



इन्हे भी पढ़े ; 











No comments:

Powered by Blogger.