जोधपुर के टॉप 5 फेमश पर्यटन स्थल । Top 5 Best Tourist Places in Jodhpur



जोधपुर यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियाँ। Places To Visit in Jodhpur in Hindi | Jodhpur Tourism 






places to visit in jodhpur in hindi
Jodhpur Image


Jodhpur Tourist Places in Hindi - भारत की ब्लू सिटी के नाम से प्रसिद्ध जोधपुर घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों मे से एक है । मे अपने इस लेख मे आपको जोधपुर की 5 खूबसूरत जगहों के बारे मे बतायुंगा। वैसे तो जोधपुर मे बहुत सी घूमने लायक जगहे हैं। लेकिन मेने आपको 5 जगहों के बारे में बताया है जिन्हे आप जोधपुर की 2 दिन की यात्रा मे भी घूम सकते हैं। और उन्हे घूमने से जुड़ी सभी जरूरी बातें भी बतायुंगा ताकि आपको जोधपुर घूमने मे किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। 






जोधपुर कैसे पहुँचेंगे आप और जोधपुर मे कहाँ - कहाँ घूमने Places To Visit in Jodhpur in Hindi जाएँ ऐसी सभी जरूरी जानकारियाँ दी हैं। मेने इस मे। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको जोधपुर घूमने से जुडा कोई भी सवाल मन मे नही रह जायेगा। 



राजस्थान के खूबसूरत पर्यटन स्थलों मे से एक जोधपुर अपने एतिहासिक और संस्कृति के लिए जाना जाता है। जोधपुर मे आपको कई झीलें और महल और बहुत से पार्क देखने को मिलेंगे। यहाँ के नीले घर और खाने मे बहुत सी मिठाईयाँ और अलग - अलग तरह के पकवान यहाँ की प्रसिद्ध चीजों मे से एक है। तो चलिए अब शुरू करते हैं। जोधपुर मे घूमने वाली जगहों से।

 



जोधपुर मे घूमने की जगह। Places To Visit in Jodhpur in Hindi | ghumne ki jagah near me




Tourist Places in Jodhpur in Hindi - जोधपुर यहाँ घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं। लेकिन में आपको जोधपुर की उन पाँच जगहों के बारे बतायुंगा जो यहाँ की फेमस जगहों मे से एक हैं। जहाँ आपको जरूर विजित करना चाहिए। क्योंकि ये पाँचों जगह जोधपुर के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। इन जगहों के बारे मे जानने के बाद आपका यहाँ जाने का मन बहुत ज्यादा करने वाला है। क्योंकि ये जगहें है। ही ऐसी। 








1. ओम बन्ना मंदिर - जोधपुर। Om Banna Temple Jodhpur in Hindi 



ओम बन्ना मंदिर जो पूरे भारत बुलेट बाबा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। इस मंदिर की मान्यता है। की ओम बन्ना अपनी बाइक बुलेट से चोटिला गाँव आ रहे थे। और इसी जगह जहाँ आज उनका मंदिर है। वहीं पर एक पेड़ से टकराने के कारण उनका एक्सीडेंट हो गया था। और उस एक्सीडेंट मे तत्काल उनकी मृत्यु हो गयी थी। 






जिसके बाद पुलिस ने उनकी बाइक बुलेट को थाने मे रखवा दिया। आश्चर्य की बात तो ये है। की ओम बन्ना की बुलेट उस थाने से अगले दिन गायब थी। खोज बीन करने के बाद वो बुलेट उसी स्थान पर जा पहुँच थी । जहाँ ओम बन्ना का एक्सीडेंट हुआ था। ये घटना लगभग तीन दिनों तक चली। चौथे दिन पुलिस ने बुलेट को चैन से बाँध दिया। लेकिन फिर वही बुलेट स्टार्ट हुई और उसी जगह जा पहुँची। 



ऐसा चमत्कार देख स्थानीय लोगो और पुलिस ने उस बुलेट को उसी जगह पर रखवा दिया। तब से यहाँ बुलेट बाबा की पूजा की जाती है। जोधपुर से लगभग 55 किलोमीटर दूर है। यह मंदिर जहाँ आप बस या यहाँ की लोकल यातायात की सुविधा से जा सकते हैं। 
  




2. उम्मेद भवन पैलेस - जोधपुर। Umaid Bhavan Palace Jodhpur in Hindi 



उम्मेद भवन राजस्थान के खूबसूरत पैलेसों मे से एक है उम्मेद भवन खूबसूरत डिजाइन और वास्तुकला का खूबसूरत उदाहरण है। अब ये महल तीन विभाग मैं है। एक मे संग्रायय दूसरे होटल मे और तीसरा हिस्सा अभी भी शाही परिवार का है। इस महल का निर्माण 1943 मे पुरा हो गया। जोधपुर के इस पर्यटन स्थल के दर्शन आपको एक बार जरूर करने चाहिए। उम्मेद भवन जोधपुर के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों मे से एक है। यहाँ की यात्रा करना तो बनता है। 


 






3. मेहरानगढ़ किला - जोधपुर। Mehrangarh Fort Jodhpur in Hindi। 



मेहरानगढ़ का किला भारत के सबसे ऊँचे किलों मे से एक है। याए लगभग 410 फीट ऊँचे पहाड़ पर बना है। इस किले का निर्माण 1459 मे हुआ था। ये इस किया की सबसे अच्छी बात यह है की ये किला शहर के बीचों - बीच है। यहाँ से शहर का नजारा देखने लायक होता है। एक तो शहर के बीच मे और सबसे ऊँचाई पर इसको और भी आकृषित बनाता है । पर्यटकों के लिए। इस किले को भी आप अपनी लिस्ट मे शामिल कर सकते हो। 






4. कायलाना झील - जोधपुर। Kaylana lake Jodhpur in Hindi



कायलाना झील जोधपुर के सबसे देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों मे से एक है। जो भी पर्यटक जोधपुर घूमने आते हैं। वो एक बार इस झील को जरूर देखने आते हैं। इस झील का मनोरम दृश्य यहाँ आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है। अगर आपको बर्ड वॉचिंग पसन्द है। तो ये जगह आपके लिए तो और भी खूबसूरत होने वाली है। क्योंकि यहाँ आपको कुछ विदेशी पक्षियों देखने को मिल जायेंगे। सबसे बड़ी चीज ये झील 84 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करती है। यहाँ आपको एक बार जरूर विजिट करना चाहिए। 







5. जसवंत थाडा - जोधपुर। Jaswant Thada Jodhpur in Hindi 


जसवंत थाडा एक खूबसूरत इमारत है। सबसे अच्छी बात यह की ये पर्यटन स्थल मेहरानगढ़ किले के नजदीक मे ही स्थित है। यहाँ घूमने तो लोग दुनिया भी से आते हैं। जसवंत थाडा को मारवाड का ताजमहल भी कहा जाता है। अब इसकी खुबसुरती की बात करू तो वो मे शब्दों मे बयां नही कर सकता। आपको जोधपुर की यात्रा मे इस जगह भी जरूर घूमने जाना चाहिए। 


जोधपुर के मेने ये पाँच पर्यटन स्थलों के बारे मे बताया है। लेकिन इनके अलावा जोधपुर में बहुत से खूबसूरत पर्यटन स्थल है। अगर आपके पास समय है। तो इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं। क्योंकि ये सभी जगह जोधपुर की खूबसूरती को चार चाँद लगा देती है। 





 जोधपुर पर्यटन स्थलों की सूची । Places to Visit near jodhpur in hindi । Jodhpur famous places in hindi






1. राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क। 


2. बालसामंद झील। 


3. मंडोर गार्डन। 


4. घंटा घर। 


5. खेज डाला किला। 


6. राय बाग पैलेस। 


7. मसुरिया हिल गार्डन। 


8. केमेल सफ़ारी। 


9. गिर्दीकोट और सरदार मार्केट। 


10. शीश महल। 



 

जोधपुर घूमने का सबसे अच्छा समय। Best Time To Visit Jodhpur in Hindi 




जोधपुर घूमने का असली आनंद आप सिर्फ सर्दियों मे ही उठा सकते हैं। क्योंकि गर्मियों मे जोधपुर का मौसम गर्म रहता है। जिस वजह से अच्छे से दिन मे जोधपुर के पर्यटन स्थल नही घूम पायेंगे। आपको यहाँ सितंबर से मार्च के घूमने जाना चाहिए। 


कैसे पहुँच जोधपुर। How To Reach Jodhpur in Hindi 


जोधपुर जाने के लिए आप बस, ट्रेन और हवाई जहाज इन तीनो मे से किसी भी सुविधा का चयन कर सकतें हैं। क्योंकि ये सारी सुविधाएँ यहाँ आसानी आपको जोधपुर पहुँचा देगी। बिना किसी परेशानी के आप यहाँ पहुँच सकते हैं। इन तीनो साधनों को थोड़ा सा विस्तार से समझते हैं। 




 सड़क या बस मार्ग। How To Reach jodhpur by road in Hindi 


अगर आप बस से जोधपुर जाना चाहते हैं। तो आपको सबसे पहले राजस्थान आना होगा उसके बाद आपको राजस्थान  किसी भी शहर से जोधपुर के लिए बस मिल जाएगी। जिसकी मदद से आप जोधपुर आसानी से पहुँच जायेंगे। 



ट्रेन मार्ग। How To Reach jodhpur  by train in hindi 


आपको अपने शहर से सीधे जोधपुर के लिए ट्रैन आसानी से मिल जाएगी। अगर सीधे आपको जोधपुर  के लिए ट्रैन न मिले तो आप सबसे पहले जयपुर आ सकतें हैं। यहाँ से सीधे आपको जोधपुर के लिए ट्रैन मिल जाएगी और आप आसानी से जोधपुर पहुँच सकते हैं। 



हवाई मार्ग। How To Reach jodhpur by Flight in Hindi 


हवाई जहाज से जोधपुर आने में आपको कोई भी परेशानी नही होने वाली है। क्यूँकि जोधपुर में अंतराष्टीय हवाई अड्डा मौजूद है। जो देश के सभी हिस्सों से जुड़ा हुआ है। यहाँ से आपको जोधपुर  में घूमने के लिए टैक्सी मिल जाएगी जिसकी मदद से आप जोधपुर की यात्रा कर सकतें हैं। 







इस लेख मे अपने जोधपुर के दर्शनीय स्थलों के बारे जाना हैं। अगर आपको मेरे द्वारा दी गयी जोधपुर पर्यटन स्थल की जानकारी अच्छी लगी हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं। 



अन्य पर्यटन स्थलों के बारे मे पढ़े। 










No comments:

Powered by Blogger.