दिल्ली के दर्शनीय स्थल। Delhi Tourist Places in Hindi


 

दिल्ली में घूमने लायक जगहें। Places To Visit in Delhi in Hindi | Delhi Tourist Places in Hindi 





Places to visit in delhi in hindi
Delhi Images 




Places To Visit in Delhi - भारत की राजधानी दिल्ली को पूरा भारत दिल वालो का शहर भी कहता है। अगर में यहाँ की आबादी की बात करूँ तो लगभग १ करोड़ से ज्यादा ही है। अगर में दिल्ली के इतिहास की बात करूँ तो दिल्ली का इतिहास महाभारत के समय का है। 

Tourist attractions near me - आज की कही जाने वाली दिल्ली महाभारत के समय इंद्रप्रस्थ के नाम से जानी जाती थी। कहते है की इंद्रप्रस्थ ( दिल्ली ) को बसाने वाले भी पांडव ही थे। तो हम बात करते हैं। दिल्ली में घूमने लायक जगहों के बारे में। दिल्ली को वैसे तो राजनैतिक इमारतों और  ऐतिहासिक महलों और धार्मिक स्थलों की वजह से जाना जाता है। दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर भी मौजूद है जिसने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में  शामिल करवा रखा है। 


 


ये सभी देखने वाली जगहे दिल्ली आने वाले सभी टूरिस्ट को अपनी और आकर्षित करती हैं। तो चलिए में आपको विस्तार से बताता हूँ। दिल्ली में घूमने लायक जगहों Places To Visit in Delhi के बारे में। 






दिल्ली में घूमने वाली सबसे अच्छी जगहें। Best Tourist Places in Delhi in Hindi | Top 10 Places To Visit in Delhi | Ghumne ki jagah near me




places to visit in delhi in hindi
Delhi Images 




इंडिया गेट , दिल्ली। India Gate Delhi in Hindi 


दिल्ली की कई प्रसिद्ध इमारतों में से एक है। इंडिया गेट जिसका निर्माण सन १९३१ में किया गया था इंडिया गेट का निर्माण ९०००० सैनिकों की याद में किया गया था। जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान प्रथम विश्व युद्ध और एंग्लो -अफगान के युद्ध में दिया था। 

इंडिया गेट के परिसर में जल रह अमर जवान ज्योति लगातार १९७१ से जल रही है। इंडिया गेट घूमने का सबसे अच्छा समय साम का होता है। क्यूँकि इस समय यहाँ की लाईटिंग देखने लायक होती है। जो बहुत ही खूबसूरत होती है। 



 



जंतर मंतर , दिल्ली। Jantar Mantar Delhi in Hindi 


दिल्ली के जंतर मंतर आपको जरूर घूमने जाना चाहिए क्यूँकि यह ऐसी जगह है। जिसका निर्माण ग्रहों और समय की गति के अध्ययन के लिए किया गया था। दिल्ली के जैसे ही चार और जंतर मंतर भारत में मौजूद है जो उज्जैन , वाराणसी , मथुरा और जयपुर में है। 

इन सभी का निर्माण महराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने सन १७२४ में करवाया था। दिल्ली के जंतर मंतर में बहुत से एटोनॉमी इंस्ट्रूमेंट मौजूद है जिनमे राम यंत्र जिसकी मदद से खगोलीय पिंडो की जानकारी मिलती है। और सम्राट यंत्र जो सूर्य की मदद से ग्रहो  के बारे में बताता है। और मिस्र यंत्र जो साल के सबसे छोटे और सबसे बड़े दिन की जानकारी देता है। 






क़ुतुब मीनार , दिल्ली।  Qutab Minar Delhi in Hindi 


क़ुतुब मीनार दिल्ली के महरौली क्षेत्र में मौजूद है क़ुतुब मीनार का निर्माण क़ुतुब उद दीन  एबक ने सन ११९२ में शुरू करवाया था।  जिसके बाद कई शाशकों ने इसे अपने शासन में पूरा करवाया था। अगर में इसकी ऊंचाई की करूँ तो ये लगभग ७३ मीटर है। ये टूरिस्ट प्लेस भी दिल्ली  फेमस टूरिस्ट प्लेसेस में  है। 



 



हुमायूँ का मकबरा। Humayun Tomb Delhi in Hindi 


दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित है हुमायूँ का मकबरा जिसका निर्माण सन १५६९ से १५७० तक चला था ये मक़बर बेहद  खूबसूरत वास्तुकला को दर्शाता है। अगर आप यहाँ घूमने के लिए जाते हो तो यहाँ आपको और भी खूबसूरत चीजे देखने को मिलेंगी जिनमे सबसे पहले इसके चारों ओर सुन्दर बाग़ बगीचे देखने को मिलेंगे। 


लोटस मंदिर। Lotus Temple Delhi in Hindi 


लोटस टेम्पल दिल्ली के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस में से एक है। कमल के फूल के जैसा दिखने वाला ये मंदिर बहुत ही खूबसूरत मंदिर है। इस मंदिर निर्माण सन १९८६ में  किया गया था। 

लोटस टेम्पल की सबसे खास बात यह है की इस मंदिर में कोई भी मूर्ति नहीं है। इसमें किसी भी तरह की पूजा पाठ नहीं होती  है। क्यूँकि ये एक बहाई उपासना मंदिर है। 





 


स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर। Swaminarayan Akshardham Temple Delhi in Hindi 


अक्षरधाम मंदिर दुनिया  का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर है इस मंदिर में २३४ पिल्लर और ९ गुम्बद है इस मंदिर में बने हाथियों की संख्या १४८ हाथी बने हुए है। इस मंदिर की स्थापना ६ नबम्बर २००५ हुई थी। 


अगर आप यहाँ घूमने आये तो आपको शाम  के समय यहाँ आना चाहिए। क्यूँकि शाम को इस मंदिर में वाटर और लाइट शो बहुत अच्छा होता है। ये नजारा यहाँ देखने लायक होता है। ये नजार देखने लायक होता है। 


लाल किला , दिल्ली। Red Fort Delhi in Hindi 


यमुना नदी के तट के किनारे पर स्थित लाल किला दिल्ली का प्रशिद्ध पर्यटन स्थल है। यहाँ पर तो लोग देश विदेश से घूमने आते है इस ऐतहासिक किले का निर्माण सन १६४८ ईस्वी में मुग़ल सम्राज्य के पांचवे मुग़ल शाशक शाहजहाँ ने करवाया था। 

इस किले पर १५ अगस्त को भारत  के प्रधान मंत्री द्वार ध्वजा रोहन किया जाता है। यहाँ पर आपको घूमने जरूर जाना चाइये एक बार। 



 



पुराना किला , दिल्ली। Purana Qila Delhi in Hindi 


पुराना किला दिल्ली के ऐतहासिक किलों में से एक है इसका निर्माण शेर शाह सूरी ने सन १५३८ से १५४५ बीच करवाया था। ये किला दिल्ली का सबसे प्राचीन किला है। इस किले में तीन द्वार है पहला हुमायूँ द्वार दूसरा तलाकी द्वार तीसरा बड़ा द्वार है

इस किले के साथ में ही दिल्ली  चिड़िया घर भी मौजूद है आप यहाँ भी घूम सकते है। दिल्ली के ज्यादातर पर्यटन स्थल शाम के समय ही देखने लायक होते हैं। इस पुराने में भी लाइट शो  का आयोजन किया जाता है साम के समय। 



गुरु द्वारा बंगला साहिब , दिल्ली। Gurudwara Bangla Sahib Delhi in Hindi 


ये गुरुद्वारा दिल्ली के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है जो सिख्खो के आठवे गुरु हरी कृष्ण साहब जी को समर्पित है इस गुरूद्वारे का निर्माण १७८३ में हुआ था सिख जर्नल  सरदार भागल सिंह जी ने इस गुरूद्वारे  का निर्माण करवाया था। 

इस गुरूद्वारे में लंगर का आयोजन भी करवाया जाता है। जिसमे हजारों लोगो को भोजन करवाया जाता है।  इस गुरूद्वारे के परिसर में आपको एक बहुत सुन्दर और बड़ा तालाब भी देखने को मिलेगा जिसमे आपको रंग बिरंगी  मछलियाँ भी देखने को मिलेगी। आपको एक बार यहाँ जरूर जाना चाहिए। 


इस्कॉन मंदिर ,दिल्ली। Iskcon Temple Delhi in  Hindi 


इस्कॉन मंदिर दिल्ली के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से है। इस मंदिर की स्थपना १९९८  में अच्युत कनिवद जी ने की थी। इस मंदिर का मनोरम दृश्य देखने लायक तो जन्माष्टमी के दिन का होता है। इस दिन मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाता है। 

भगवान् श्री कृष्ण जी को समर्पित यह मंदिर। जन्मष्टमी को इनके जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। इसलिए इस दिन मंदिर भक्तों की बहुत साड़ी भीड़ उमड़ती है। आपको भी दिल्ली के इस्कॉन मंदिर को इन्ही अवसरों पर घूमने जाना चाहिए वैसे तो आप कभी भी जा सकते है। 






 


दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय। Best Time To Visit in Delhi in Hindi 



वैसे तो आप दिल्ली घूमने की ट्रिप कभी भी किसी भी मौसम में बना सकते है। लेकिन दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच का होता है। 

क्यूँकि ये बात में इसलिए बोल रहा हूँ की मेने भी दिल्ली की यात्रा इसी मौसम में की थी और हाँ यहाँ सबसे पसंदीदा खाने वाली चीज छोले भटूरे खाना मत भूलना। और आप अपनी दिल्ली की ट्रिप कभी भी बना सकते है थोड़ा गर्मीयों के मौसम को छोड़ कर क्यूँकि यहाँ बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। 




कैसे पहुँचे दिल्ली। How To Reach Delhi in Hindi 



how to reach delhi in hindi
Delhi Images 



दिल्ली देश की राजधानी है तो आपको यहाँ पहुँचने के लिए किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने वाली है। क्यूँकि यहाँ आप हवाई यात्रा या रेल यात्रा या फिर सड़क यात्रा के माध्यम से आसानी से पहुँच सकतें है। किसी भी राज्य से। तो चलिए में आपको इन तीनों मार्गो को थोड़ा सा विस्तार से समझा देता हूँ। 



 






हवाई जहाज से। By Flight | 


दिल्ली के लिए आपको किसी भी राज्य से हवाई यात्रा की सुविधा आसानी से मिल जाएगी जो सीधे दिल्ली तक लाएगी। यहाँ से आप जहाँ भी जाना चाहते हो वहाँ आपको टैक्सी की मदद से जाना होगा। हवाई अड्डे के बहार आपको टैक्सी की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। और आप यहाँ दिल्ली मेट्रो की सुविधा का भी आनंद उठा सकते हो। 


रेल से। By Train | 


दिल्ली के रेलवे स्टेशन जैसे नई दिल्ली ,पुरानी दिल्ली निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन ये रेलवे स्टेशन देश ज्यादातर हिस्से से जुड़े हुए है आपको दिल्ली तक सीधे ट्रैन आसानी से मिल जाएगी। यहाँ आने के बाद आपको यहाँ से टैक्सी ,और दिल्ली के प्रसिद्ध ऑटो रिक्सा भी मिल जायेंगे। आपको यहाँ से भी मेट्रो की सुविधा मिल जाएगी। 


सड़क से।  By Road | 


दिल्ली के रोड ज्यादातर देश बड़े - बड़े शहरों से जुड़े हुए है जिनमे उत्तर प्रदेश , मुंबई , जोधपुर , कोलकाता शामिल है तो अगर आप दिल्ली by road आने का सोच रहे हो तो आपका ये प्लान बहुत साबित होने वाला है आपको by road आने में कोई परेशानी नहीं होने वाली है। 






 



आपको  मेरे इस लेख में दिल्ली घूमने से जुडी जानकारी मिली है। अगर मेरे द्वारा दी गयी यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं। में Tourist Dost आगे भी इसी तरह की जानकारी आप लोगो के लिए लाता रहूँगा। 




इन्हे भी पढ़े : 











No comments:

Powered by Blogger.