नागालैंड यात्रा और नागालैंड के पर्यटन स्थल की प्रमुख जानकारियाँ। Nagaland Tourist Places in Hindi
नागलैंड यात्रा। नागालैंड पर्यटन स्थल। Nagaland Tourist Places in Hindi
Nagaland Images नागालैंड भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में से एक है। या यूँ कहूँ भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक है। शायद इसलिए ये भारत के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेस और हिल स्टेशनों में से एक है। नागालैंड प्राकृतिक प्रेमियों की सबसे पसन्दीदा जगहों में से एक है। ज्यादातर पर्यटक नागालैंड इसलिए भी घूमना पसंद करते हैं। क्यूँकि ज्यादातर पर्यटक नागालैंड की संस्कृति और यहाँ की वेशभूषा को भी देखना पसंद करते हैं। नागालैंड का ज्यादातर हिस्सा पहाड़ी है। यहाँ का सिर्फ ९% हिस्सा ही समतल जमीन पर है। नागालैंड अपने रीती रिवाजों और अपनी परम्पराओं और यहाँ होने वाली शादियों की वजह से सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। शायद इसलिए यहाँ घूमने आये पर्यटक यहाँ की खूबसूरती को तो देखना पसंद करते ही है। साथ में ही यहाँ की संस्कृति को देखने के लिए आते हैं। और पढ़े : मणिपुर के पर्यटन स्थल। नागालैंड का इतिहास। History Of Nagalandनागालैंड की राजधानी कोहिमा है। लेकिन यहाँ का सबसे बड़ा नगर दीमापुर है। इस राज्य में १६ जनजातियाँ रहती हैं। इस राज्य का नाम इन्ही जनजातियाँ में से नागा जनजाति के नाम से रखा गया था वैसे तो नागा जनजाति के लोग पुरे भारत में ही रहते हैं। लेकिन इनके नाम से जिन राज्यों के जिले का नाम पड़ा है। वह है नागालैंड और महाराष्ट्र में जिले का नाम पड़ा है। नागालैंड को १ दिसम्बर १९६३ को १६वें राज्य का दर्जा दिया गया था। और पढ़े : दिल्ली के पर्यटन स्थलों की जानकारी। नागालैंड के पर्यटन स्थल और घूमने के लिए जगहें। Best Places To Visit in Nagaland in Hindi | Places To Visit in Nagaland in HindiTourist Places in Nagaland - नागालैंड में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से यहाँ के मंदिर और यहाँ के शहर है। जिन्हे यहाँ आया हुआ हर कोई पर्यटक देखना चाहता है। तो आज में आपको नागालैंड की इन सभी जगहों के बारे में विस्तार से बतायूंगा। मोकोकचुंग , नागालैंड। Mokokchung Nagaland in Hindi नागालैंड के खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। मोकोकचुंग इस जगह में भी देखने लायक बहुत पर्यटन स्थल है। जिनमे चूचुइमलॉन्ग , मोपुंगचुकिट , लोंगखुम ,और द टाउन मेन पार्क हैं। इनमे से सबसे ज्यादा फेमश द टाउन पार्क है। आपको इन जगहों पर एक बार जरूर जाना चहिये। कोहिमा , नागालैंड। Kohima Nagaland in Hindi कोहिमा अपने लोकगीतों के लिए प्रसिद्ध है। और यहाँ पाए जाने वाले सबसे खूबसूरत फूलों में से केवहिरा के लिए। यहाँ का कोहिमा नाम तो अग्रेजों ने रखा था। इस जगह जो नाम था वो केवहिरा ही था जो इन्ही फूलों के नाम से रखा गया था। नागालैंड की राजधानी कोहिमा एक पहाड़ी क्षेत्र है। और इस पहाड़ी क्षेत्र की खास बात यह की यहाँ आपको ट्रेकिंग करने का मौका भी मिल जायेगा। अगर आपको ट्रेकिंग करना पसंद है। तो ये जगह आपके लिए तो और भी खूबसूरत होने वाली है। और पढ़े : खाटूधाम के बारे में। तुएनसांग , नागालैंड। Toensang Nagaland in Hindi नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। तुएनसांग यहाँ की सुंदरता और वातवरण लोगों बहुत अच्छा लगता है। नागालैंड घूमने आये ज्यादातर पर्यटक यहाँ भी घूमना पसंद करते हैं। इसलिए आप भी एक बार यहाँ जरूर घूम कर आये। दीमापुर , नागालैंड। Dimapur Nagaland in Hindi नागालैंड को दूसरे शहरों से जोड़ने वाला दीमापुर यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। सबसे पहले पर्यटक नागालैंड में यही घूमना पसंद करते हैं। दीमापुर में पर्यटन स्थल है ट्रिपल फाल्स , कचहरी खंडर , विज्ञान केंद्र और प्राणी उद्यान शामिल है यहाँ का पूर्वी हिस्सा धनसिरी नदी के निचले हिस्से में होने के कारन यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है।
फेक , नागालैंड। Phek Nagaland in Hindi नागालैंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक फेक है। ये जगह अपनी नदियों , पहाड़ों और वनस्पतियों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। यहाँ की प्रमुख नदियां जिनमे तिजु , लानी और सेड़जू है। यहाँ की सुंदरता का अनुभव आपको एक बार यहाँघूमकर ही करना चाहिए। और पढ़े : उदयपुर के दर्शनीय स्थल। मोन , नागालैंड। Mon Nagaland in Hindi ये पर्यटन स्थल नागालैंड का पहाड़ी क्षेत्र है। इस जगह को खूबसूरत यहाँ की खड़ी ढलने बनाती है। यहाँ नागा जनजाति का निवास कहा जाता है। यहाँ के स्थानीय लोग पंखदार लुंगी पहनते है। और चेहरों पर टेटू बने होते हैं। यहाँ घूमने का अनुभव अलग ही तरह का होने वाला है। जुकु घाटी , नागालैंड। Dzukou Valley Nagaland in Hindi कोहिमा से लगभग २५ किलोमीटर की दुरी पर है यह घाटी यहाँ पर इस घाटी के अलावा यहाँ घूमने के लिए जपकु पीक भी है यहाँ के मुख्य आकर्षण केंद्र है ये दोनों जगह। ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए भी ये जगह बहुत खूबसूरत है। नागालैंड में इस जगह भी एक बार घूमने जाना चाहिए। नागा हेरिटेज विलेज। Naga Heritage Village in Hindi नागा हेरिटेज विलेज जिसे किसामा गाँव के नाम से भी जाना जाता है। इस गाँव का मुख्य उद्देश्य है नागा लोगो की परम्पराओं और उनकी संस्कृति को सभांल कर रखना। इस गाँव को पर्यटकों के लिए दिसम्बर में सिर्फ १ सप्ताह के लिए खोला जाता है वो भी यहाँ के प्रसिद्ध त्यौहार पर जिसका नाम होर्नबिल है यहाँ भारत के कोने कोने से लोग घूमने आते हैं।
और पढ़े : देश का मिनी इजराइल कहा जाने वाला टूरिस्ट प्लेस। आपको मेने अभी तक जो भी जगहों की जानकारी दी है। वो नागालैंड के प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहाँ और घूमने लायक जगहें है। जिनमे - खोनोमा गाँव , तोफेमा गाँव और खूबसूरत झील जिसका नाम शिलोई झील है। आप इन जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं। यहाँ की सुंदरता का अनुभव आपको में शव्दों में बयां नहीं कर सकता। इसीलिए आपको नागालैंड की यात्रा एक बार जरूर करनी चाहिए। नागालैंड घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय। Best Time To Visit Nagaland in Hindiनागालैंड भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। और यहाँ के मौसम की बात करूँ तो यहाँ ज्यादातर वर्षा होती है। आपको नागालैंड घूमने के लिए नवम्बर से फरवरी के बीच जाना चाहिए। मतलब सर्दियों मौसम में आपको यहाँ घूमने के लिए जाना चाहिए । वैसे तो आप गर्मियों के मौसम में भी घूमने जा सकते हैं। लेकिन यहाँ की कुदरती खूबसूरती का खूबसूरत अनुभव सर्दियों में ही मिलेगा। और पढ़े : उदयपुर लेक पैलेस। नागालैंड कैसे पहुँचे। How To Reach Nagaland in Hindiनागालैंड जाने के लिए आप बस ,ट्रेन या फिर हवाई जहाज इन तीनो में से किसी भी जरिये से नागालैंड पहुँच सकतें हैं। इन तीनो मार्गों की सुविधा नागालैंड में उपलब्ध हैं। चलिए तो थोड़ा सा विस्तार से समझते हैं। इन तीनो मार्गों को ताकि आपको नागालैंड पहुँचने में कोई परेशानी ना हो। हवाई जहाज से। How To Reach Nagaland by Flight in Hindi अगर आप नागालैंड की यात्रा हवाई जहाज से करने की सोच रहे हैं। तो यहाँ का दीमापुर हवाई देश के कई बड़े राज्यों से जुड़ा हुआ है। जोकि लगभग ७५ किलोमीटर की दुरी पर है। यहाँ से आप नागालैंड घूमने के लिए टैक्सी की मदद से जा सकते हैं। ट्रेन से। How To Reach Nagaland by Train अगर आप ट्रैन से जाने की सोच रहे हैं। तो में आपको बता दूँ की यहाँ का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन दीमापुर का ही है आपको सबसे पहले यहाँ पहुँचना होगा। उसके बाद आपको दीमापुर से नागालैंड के लिए बस या टैक्सी की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। जिसकी मदद से आप नागालैंड घूम सकतें हैं। बस से / रोड से। How To Reach Nagaland by Road नागालैंड जाने के लिए आप अगर सड़क के जरिये जाना चाहते हो। तो आप आसानी से अपने वाहन या फिर बसों के जरिये आप यहाँ पहुँच सकते हैं। नागालैंड के मार्ग देश के कई बड़े शहरो से जुड़ा हुआ है। इस लेख के जरिये मेने आपको जो जानकारी दी है जिनमे नागालैंड घूमने से जुडी सभी जरुरी जानकारियाँ है अगर आपको मेरे द्वारा दी जानकारी अच्छी लगी हो तो आप मुझे कमेंट करके जरूर बताएं। और अगर नागालैंड की घूमने वाली जगहों में से अगर कोई जगह छोड़ दी है तो वो भी मुझे कमेंट करके जरूर बताएं। में वहाँ भी जायूँगा। इन्हे भी पढ़े : |
No comments: