बादामी गुफा मंदिर। Badami Cave Temples in Hindi

 

बादामी गुफा मंदिर की सभी जानकारियाँ । Badami Cave Temples in Hindi 



 



नमस्कार दोस्तों में Tourist Dost आज आप लोगो के लिए एक बहुत प्राचीन और बहुत ही प्रसिद्ध जगह की जानकारी लेकर आया हूँ। जिनको बादामी की गुफाओं के नाम से जाना जाता है। जिनके बारे में में अपने इस लेख में बतायूँगा। इस लेख में बादामी गुफाओं के बारे में सभी जरुरी जानकारियाँ दूंगा। 



 



badami cave temples in hindi


और पढ़े : भानगढ़ किले का रहस्य। 


बादामी की गुफाएँ भारत के खूबसूरत राज्य कर्नाटक के बगलकोट जिले के बादामी शहर में स्थित हैं। बादामी गुफाओं को जैन और हिन्दुओं के मंदिरों का परिसर कहा जाता है। बादामी गुफाओं को चट्टानों को काटकर बनाया गया है। ये अपनी तरह की वास्तुकला का बेहद खूबसूरत उदाहरण है। यह वास्तुकला छटी शताब्दी से है। इस कला का नाम चालुक्य वास्तुकला है। बादामी सबसे पहले बातापी बादामी के नाम से प्रसिद्ध थी। 



बादामी सबसे पहले चालुक्य राजवंश की राजधानी रही थी। चालुक्य राजवंश  छटी शताब्दी से लेकर आठंवी शताब्दी तक कर्नाटक पर शासन किया था। मानव के हाथों द्वारा बनायीं गयी झील के पश्चिमी तट पर स्थित है। बादामी। ये गुफाएँ  पत्थर की सीढ़ियों की दीवारों से घिरी हुई हैं। जिन्हे बाद  में उत्तर और दक्षिण से भी किलो के द्वारा घेर दिया गया है। 



और पढ़े : मनाली  पर्यटन स्थल। 


शहर की दक्षिण दिशा में जो नरम बादामी गुफाएँ हैं। वो बलुआ पत्थर से बनी हुई हैं। जिनकी संख्या १ से ४ हैं। 


badami  cave temples in hindi



पहली गुफा - इस गुफा में आपको देखने के लिए हिन्दू देवी - देवताओं की बहुत सी मूर्तियाँ देखने को मिलेंगी जिन्हे नक्काशी करके बनाया गया है। जिसमे सबसे प्रमुख भगवान शिव की तांडव नृत्य करती नटराज की मूर्ति है। 



दूसरी गुफा - इस गुफा में जो देखने के लिए मिलेगा वो है। भगवान विष्णु की त्रिविक्रम के रूप में बनी हुई मूर्ति है। यह मूर्ति जटिल नक्काशी से बनी हुई है। जोकि सबसे बड़ी नक्काशी है। 



और पढ़े : उत्तराखंड के पर्यटन स्थल। 


तीसरी गुफा -  इस गुफा में भगवान विष्णु से जुडी हुई पौराणिक कथाओं को नक्काशी के द्वारा दर्शाया गया है। इस गुफा में आपको सबसे जटिल नक्काशीदार गुफा भी देखने को मिलेगी। 



चौथी गुफा - इस गुफा में जैन धर्म के प्राचीन लोगो को नक्काशी के द्वारा दर्शाया गया है। ये गुफा जैन धर्म के इन्ही प्राचीन लोगों को समर्पित है। 



और पढ़े : पानी पर तैरता पार्क। 


इस झील के चारो और बहुत सी गुफाएँ है। जिनमे एक गुफा तो शायद बौद्ध धर्म से जुडी  है। विकिपीडिया के अनुसार २०१५ में २७ हिन्दू नक्काशियों की गुफाओं के साथ एक और गुफा की खोज हुई थी जो इन गुफाओं से लगभग ५०० मीटर की दुरी पर स्थित है।  



 और पढ़े : जयपुर के पर्यटन स्थल। 


बादामी गुफाओं से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर। 



 



प्रश्न : बादामी गुफा कहाँ पायी जाती है ?

उत्तर : भारत के कर्नाटक राज्य के बागलकोट जिले के बादामी शहर में पायी जाती हैं। 


प्रश्न : बादामी गुफा की खोज किसने और कब की थी ?

उत्तर : बादामी गुफाओं की खोज डॉ स्टेला क्रेमिश ने की थी। और इन गुफाओं की खोज लगभग ५७९ ईस्वी में हुई थी। जब मंगलेश का शासन हुआ करता था। 


प्रश्न : बादामी में कुल कितनी गुफाएँ हैं  ?

उत्तर : बादामी गुफाओं की संख्या ४ है। जिनमे से ३ हिन्दू धर्म को और १ जैन धर्म को समर्पित हैं। 


प्रश्न : चालुक्य वंश की राजधानी क्या थी ?

उत्तर : चालुक्य राजवंश की राजधानी बादामी थी। 


प्रश्न : बादामी गुफा किस नदी के किनारे स्थित है ?

उत्तर : मालाप्रभा नदी के किनारे स्थित है। 


बादामी गुफाओं को घूमने का सही समय। Best Time Visit Badami Cave Temples in Hindi  



 


आपको बादामी यात्रा की तैयारी सर्दियों के समय करनी चाहिए। अक्टूबर से अप्रैल के बीच में यहाँ घूमने का सबसे बढ़िया समय होता है। आपको अपनी बादामी गुफा की यात्रा इसी समय करनी चाहिए। 



बादामी गुफा कैसे पहुँचे। How To Reach Badami Cave Temples in Hindi 



 


रेलमार्ग से : यहाँ का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन बादामी का ही है। जोकि यहाँ के आसपास के कई बड़े शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ से आपको इन गुफाओं तक टैक्सी , ऑटो मिल जायेंगे। जिनकी मदद से आप यहाँ आसानी से पहुँच जायेंगे। 


सड़क मार्ग : अगर आप बादामी की यात्रा सड़क मार्ग करना चाहते है। तो आप बस या फिर अपने निजी वाहन से यहाँ की यात्रा आसानी से कर सकते है। यहाँ के राजमार्ग आसपास के कई शहरों से जुड़े हैं। 



और पढ़े : सुरकंडा देवी मंदिर , उत्तराखंड। 


इस लेख में अपने बादामी गुफा मंदिरों के बारे में जाना है। अगर आपको मेरे द्वारा दी गयी बादामी गुफा मंदिरों की जानकरी अच्छी लगी हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं। 



 



इन्हे भी पढ़े : 



* औली पर्यटन स्थल। 


* तारा देवी मंदिर शिमला। 


* जाखू मंदिर शिमला। 


* उदय पुर लेक पैलेस। 


* नागालैंड के पर्यटन स्थल। 

No comments:

Powered by Blogger.