हिमाचल की खूबसूरत जगहों में से एक जीभी। जीभी के पर्यटन स्थल। Jibhi Tourist Places



 



जीभी के दर्शनीय स्थल। Jibhi Tourist places in Hindi 


jibhi tourist places in hindi


नमस्कार दोस्तों में टूरिस्ट दोस्त आज आपके लिए बहुत ही खूबसूरत जगह की जानकारी लेकर आया हूँ। जो हिमाचल प्रदेश के ऊँचे - ऊँचे पहाड़ों से घिरी हुई बेहद खूबसूरत जगह है। जिसका नाम जीभी है। तो बने रहिये मेरे इस लेख के अंत तक तक क्यूँकि आपको मेरे इस लेख के माध्यम से आपको यहाँ जाने और यहाँ कहाँ - कहाँ घूमने और रहने जैसी सभी जरुरी जानकारियाँ मिलने वाली है। 







भारत के हिमाचल प्रदेश का जब भी नाम सुनाई देता है। तो यहाँ के मनाली और शिमला  नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। लेकिन यहाँ पर बहुत सारी और भी खूबसूरत जगह हैं यहाँ घूमने के लिए उन्ही में से एक का आज में अपने इस लेख में बताने वाला हूँ। में हिमाचल प्रदेश की तीर्थन घाटी में स्थित जीभी पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहा हूँ। जीभी टूरिस्ट प्लेस प्राकृतिक की सुंदरता से चारो ओर से घिरा हुआ बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहाँ के ऊँचे - ऊँचे पहाड़ और बड़े - बड़े देवदारों के पेड़ और घने जंगलों से घिरा हुआ होना इस जगह को और भी खूबसूरत बना देता है। 



और पढ़े : शिमला घूमने के जरुरी जानकारियाँ। 



यहाँ आप अपने परिवार के साथ या फिर अपने दोस्तों के साथ यहाँ घूमने का प्लान कर सकतें हैं। अगर आपको शान्ति प्रिय वातावरण पसंद है और शहर के शोर भीड़ - भाड़ से दूर घूमना पसंद है। तो ये जगह आपके लिए बहुत ही अच्छी साबित होने वाली है। यहाँ पहुँच कर आपको प्राकृतिक की गोद में आ गए हो ऐसा महसूस होने वाला है क्यूंकि और चारों ओर से पछियों की आवाज और ताज़ी हवाओं का एहसास बेहद ही मनमोहक होने वाला है। जिसका एहसास आपको मंत्रमुग्द कर देगा। जीभी में आपको कई अलग प्रजातियों के पछी पाए जाते हैं।  



जीभी के पर्यटन स्थल। Tourist Places in Jibhi in Hindi | Places To Visit in Jibhi in Hindi 



 



* जलोरी दर्रा। Jalori Pass 


* सेरोलसर झील। Serolasar Lake 


* जीभी झरना। Jibhi Waterfall 


* चन्नी किला। Channi Fort 


* ऋषि मंदिर। Rishi Temple 





Tourist places near me - जीभी टूरिस्ट प्लेस की बेहद खूबसूरत जगहें हैं ये सभी जहाँ आपको एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए। इन जगहों पर आप अपना समय बहुत अच्छे से बिता सकतें हैं। जीभी को मिलाकर इन सभी जगहों को घूमने का एहसास प्राकृतिक की गोद में रहने के एहसास के बराबर होने वाला है। 


जीभी में आप हाईकिंग , कैंपिंग , बर्ड वॉचिंग और फिशिंग भी कर सकतें हो ये सभी एडवेंचर करने के लिए आपको यहाँ आसानी से मिल जायेंगे। तो इस जगह का ट्रिप एक बार आपको जरूर प्लान करना चाहिए। 



जीभी जाने का सबसे अच्छा समय। Best Time To in Jibhi in Hindi 



जीभी कब घूमने जाएँ ये आपकी पसंद पर निर्भर करता है। कैसे वो ऐसे की अगर आपको बर्फ़बारी देखना पसंद है तो आपको यहाँ जनवरी से फरवरी के बीच में घूमने के लिए आना चाहिए। वही अगर आपको ठंडे और बेहद खूबसूरत मौसम के नज़रों को देखना पसंद है तो आपको यहाँ अक्टूबर से मई के बीच में ही आना चाहिए क्यूंकि इस समय यहाँ का मौसम बहुत ही खूबसूरत होता है। इसी लिए मेने इन्ही महीनो में आपको यहाँ घूमने के लिए बोला है।  



 

 



इसे भी पढ़े : दुनिया का एक ऐसा एकलौता पार्क जो पानी पर तैरता है। 



जीभी कैसे पहुँचे। How To Reach Jibhi in Hindi 


जीभी जाने के लिए आप किसी भी मार्ग का चयन कर सकते हैं। सड़क मार्ग ,रेल मार्ग और हवाई मार्ग इन सभी मार्गो से आप जीभी आसानी से पहुँच सकतें हैं। इन सभी मार्गो को थोड़ा सा विस्तार में बतायूंगा आपको क्यूंकि जीभी पहुँचने में आपको किसी तरह की परेशानी न हो। 


* सड़क मार्ग से। How To Reach Jibhi by Road in Hindi 


अगर आप by road जीभी जाना चाहते हो। बस या फिर अपने निजी वाहन से तो आपको सबसे पहले आपको ओट एक जगह ही यहाँ आना होगा क्यूंकि बसों की सुविधाएँ यही तक है। इसके आगे आपको यहाँ से टैक्सी ले जाएगी अगर आप अपने निजी वाहन से है तो यहाँ से होते हुए आप जीभी आसानी से पहुँच सकते हो। बसों की सुविधा लगभग हर राज्य से हिमाचल के लिए उपलब्ध हैं। अगर फिर भी आपको नहीं मिलती हैं तो आप दिल्ली से ओट के लिए बस की सुविधा आसानी से मिला जाएँगी। 



* रेल मार्ग से। How To Reach Jibhi by Train in Hindi 


अगर आप जीभी ट्रेन से आते हो तो आपको जीभी के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आना होगा जोकि शिमला का है यहाँ से जीभी लगभग 150 किलोमीटर की दुरी पर है। शिमला से भी आपको टैक्सी की सुविधा आसानी से मिल जाएगी जो आपको सीधे जीभी तक ले जाएगी। 


* हवाई मार्ग से।  How To Reach Jibhi by Flight in Hindi 


जीभी का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा कुल्लू के भुंतर का है। जो देश के कई हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है। भुंतर से जीभी की दुरी लगभग 60 किलोमीटर है। आपको यहाँ से भी आपको टैक्सी की सुविधा आसानी से मिल जाएगी जो आपको सीधे भुंतर ले जाएगी। 



 



इस लेख में मेने आपको जीभी पर्यटन स्थल से जुडी हुई सभी जरुरी जानकारियों को देने की कोशिश  की है। जिसमे मेने आपको जीभी कहाँ है यहाँ कब घूमने जाना चाहिए और यहाँ कैसे पहुँचे और जीभी पहुँच कर आप कहाँ - कहाँ घूम सकतें हो इन सभी जरुरी जानकारियों को देने की कोशिश की है। आशा करता हूँ आपको ये जानकारियाँ अच्छी लगी होंगी। अगर आपको मेरे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद आपका Tourist Dost . 



 



इन्हे भी पढ़े ; 

* भारत का भूतिया कहा जाने वाला किला। 


* दुनिया का इकलौता मंदिर। 


* पहाड़ो की रानी मसूरी। 


* लैंड्सडाऊन घूमने की सभी जानकारियाँ। 


* जयपुर के पर्यटन स्थल। 


* कसोल जिसे मिनी इजराइल भी कहा जाता है। 






No comments:

Powered by Blogger.